Connect with us

राजनांदगांव

नन्ही बालिका को जन्म देने वाले माता-पिता ही निकले कातिल

Published

on

राजनांदगांव। प्रार्थी आत्माराम पिता स्व. इंद्र कुमार कोठारी उम्र 38 साल साकिन बोगाटोला थाना मोहला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नन्ही बालिका (उम्र 6 माह) दिनांक 16 नवंबर 2022 के 5.30 बजे प्रार्थी के घर ग्राम बोगाटोला से लापता होने कि रिपोर्ट पर धारा 363 भादंवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अ. चौकी अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में टीम बनाकर अपहृत बच्ची तथा अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। दिनांक 24 नवंबर 2022 को गुम नन्ही बालिका की बरामदगी ग्राम बोगाटोला (कुम्हली) स्थिति जोगी डबरी से नन्ही बालिका का शव एक काले कपड़े में बांध हुआ मिला। जिसकी शिनाख्ती पश्चात नन्हीं बालिका की पहचान गुम नन्हीं बालिका का ही होना पाया गया। जिसका शव निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया से नन्हीं बालिका के सिर में आई चोट से ऐसा प्रतीत हो रहा था। जैसा कोई ठोस वस्तु से अज्ञात आरोपी के द्वारा नन्ही बालिका की हत्या करने के नियत से चोट पहुंचाकर घटना कारित करना पाया गया है। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को परिस्थित से अवगत कर मार्ग निर्देशन में थाना-सायबर स्टाफ के अथक प्रयासों से घटना की गंभीरता को देखते हुए परिवार के सदस्यों के द्वारा घटना को अंजाम देना प्रतीत होने से नन्ही बालिका के माता-पिता से अलग-अलग कड़ाई से पूछने पर नन्ही बालिका का पिता आत्माराम कोठारी ने बताया कि 15 नवंबर को रात्रि करीबन 8 बजे सहपरिवार एक साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरा में गये थे, रात्रि करीबन 11 बजे बच्ची की कमरे से बाहर रोने की आवाज सुनकर बच्ची क्यों रो रही है, सोचकर आरोपी आत्माराम के द्वारा कमरा बिस्तर में देखा तो पत्नी रीना और बच्ची नहीं थी, कहां है, कहकर कोठे तरफ जाकर देखा तो कोटा में पत्नी रीना के साथ कोई व्यक्ति था, जो दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर वहां से भाग निकला, जब आरोपी आत्माराम अपनी पत्नी रोना कोठारी से इतनी रात को कौन आया था, किससे मिल रही थी, उतने में आरोपी की पत्नी कोई नहीं था कहकर आत्माराम को गुमराह की। इसी बात पर से गुस्से में आकर पूछने पर गांव का एतराम खाण्डेकर होना बतायी। इस बात को सुनते ही आरोपी आत्माराम काफी गुस्सा में आकर आग बबुला होकर अपनी पत्नी रीना से पूछा कि तुम दोनों का कब से संबंध है, तब रीना बतायी की दो से ढाई साल हो गया है। तब आत्माराम अपनी पत्नी रीना को गाली-गलौज कर ये बच्ची भी मेरी नहीं है, कहकर आत्माराम काफी आवेश में आकर वहां पर रखे फावड़े से बच्ची साक्षी कोठारी के सिर के बाये तरफ कनपटी के पास जोर से मार दिया। जिससे बच्ची लहुलुहान हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। बाद में अपनी पत्नी रीना कोठारी के साथ मिलकर घर से नया कपड़ा निकालकर बच्ची के शव को कपड़े में बांधकर घटना के बारे में किसी को मालूम न चले सोचकर आरोपी आत्माराम ने अंधेरे के समय ही बच्ची के शव को ले जाकर गांव के ऊपर पारा जोगी डबरी में फेंककर साक्ष्य छिपाने के नियत से ठिकाने लगा दिया था।
आरोपी माता-पिता बच्ची के साथ घटित घटना को अपना वैवाहिक जीवन बर्बाद मत हो इसलिए बच्ची की लापता की झुठी खबर घर परिवार तथा गावं में फैला दिये थे। अंतः पुलिस के द्वारा सुक्ष्मता पूर्वक जांच कर घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी माता-पिता के द्वारा घटना कारित करना पाये जाने से इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा को जप्तकर, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहला एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग इमरान प्रतापगढ़ी सहित विभाग के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्याय, भेदभाव और दमन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।
बैठक के दौरान राहुल गांधी ने पदाधिकारियों के सुझाव और विचार भी सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी भूमिका संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।
बैठक के समापन पर राहुल गांधी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ आत्मीय माहौल में तस्वीरें खिंचवाईं और भविष्य में भी कार्यकर्ताओं के बीच आने का भरोसा दिलाया। उनके इस व्यवहार को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी और सम्मानजनक बताया।
मंच में राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान सहित 9 प्रदेश जिला अध्यक्ष को संबोधित किए।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कॉर्डिनेटर एवं राजस्थान-ओडिशा प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को मिला यह स्नेह और सम्मान संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की तथा जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विशु अजमानी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। वे लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं और उनकी समस्याओं को सामने रखने का काम करते हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। आम जनता के लिए किए जा रहे उनके प्रयास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़कर काम करने की प्रेरणा देते हैं। राहुल गांधी का सरल स्वभाव और लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहना उन्हें आम जनता से जोड़े रखता है। यही कारण है कि हर वर्ग के लोग उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त करते हैं।
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने अपने नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विशु अजमानी ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending