Connect with us

राजनांदगांव

70 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक एक्टिवा मोटर सायकल जप्त

Published

on

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) जिला केसीजी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब-बिक्री पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में दिनांक 25/11/22 को पुलिस अधीक्षक की गठीत टीम एवं थाना छुईखदान पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमगांव पुलिया के पास में अवैध शराब रेड कार्यवाही किया गया, जिस पर आरोपी अगनु राम देशलहरे पिता दुकालू राम देशलहरे उम्र 45 वर्ष निवासी खैरी थाना छुईखदान को अवैध शराब बिक्री करने हेतु एक्टिवा मोटर साइकल क्रमांक सीजी 08- एएस 4818 में शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी अगनु राम देशलहरे के कब्जे से 70 पाव अवैध देशी शराब कुल 12.600 लीटर शराब कीमती 5600/- रू को जप्त किया आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक -329/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 25/11/2022 को गिरफतार कर दिनांक 26/11/2022 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. गणपत नायक, सउनि टैलेश सिंह आर. चंद्रविजय, आर. शिशुपाल साहू, आर. जयपाल कैवर्त, आर. कमलकांत साहू, आर. त्रिभुवन यदु आर. सत्यानारायण साहू, आर. प्रमोद लौतरे, आर. विनोद पोर्ते का सराहनीय भुमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

गंजपारा स्कूल पहुंचे महापौर : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

Published

on

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने शुक्रवार को हीरामोती वार्ड क्रमांक 39 स्थित इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल (गंजपारा स्कूल) का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद रवि सिन्हा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का अवलोकन किया और उप अभियंता अनुप पाण्डे को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
महापौर ने विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी ली। प्राचार्य श्रीमती राबिया सादाब से लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों के चयन और प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पार्षद रवि सिन्हा ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। वहीं महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नगर निगम एवं प्रशासन शासकीय विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधारभूत संरचनाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

Continue Reading

राजनांदगांव

नीलगिरी पार्क में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण, वार्डवासियों को मिली बड़ी सौगात

Published

on

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा स्टेडियम वार्ड क्रमांक-22 के नीलगिरी पार्क कॉलोनी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। विधायक एवं सांसद निधि से 10 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन का लोकार्पण महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर किया।
इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु और वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से इस क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त भवन की मांग थी, जिसे देखते हुए इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसके बन जाने से अब स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें कॉलोनी में ही एक उचित स्थान मिल सकेगा।
महापौर ने विकास कार्यों का श्रेय देते हुए कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडेय के सतत सहयोग से शहर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों की ओर से विधायक और सांसद के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
सामुदायिक भवन के लोकार्पण से पूर्व वार्डवासियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। पुष्प-गुच्छ से स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से आदित्य पराते, कृष्णा तिवारी, बीरबल दादा, श्रवण मिश्रा, रामजी गजबल्ला, श्रीमती सातोबाई साहू, सुधीर शेंडे, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, महेश चौहान, कमलेश दास, चंदन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अनमोल विश्वास, संजीव वर्मा, हार्दिक चौहान और दक्ष साहू शामिल रहे।
इसके बाद मुख्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भवन को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में पार्षद मनोहर यादव, सतीश साहू, सेवक उईके, पूर्व पार्षद अतुल रायजादा, विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर, राजेश यादव, अभय पारख सहित निगम के उप अभियंता अनुप पाण्डे, मोनेन्द्र साठिया एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बीजाभांठा, तुमड़ीबोड़, कोहका, मारगांव, दीवानभेड़ी, मचानपार, मटिया और डोंगरगांव क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कोहका क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08-एएफ 0152 और हाईवा क्रमांक सीजी 08-एएन 8053 को जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार माजदा वाहन ग्राम पटपर निवासी भोला देवदास के स्वामित्व का है, जिसे चालक मनोज चला रहा था। वहीं हाईवा वाहन चिचोला निवासी अशरफ अली के स्वामित्व का है, जिसे चालक भैयालाल संचालित कर रहा था। दोनों वाहनों से चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Trending