Connect with us

राजनांदगांव

मुख्यमंत्री बघेल राज्य में नई कृषि क्रांति लेकर आए, यह देश में एक सफल मॉडल है : मदन साहू

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश में जारी किसान जोड़ो सम्मान यात्रा रविवार को जिला राजनांदगांव पहुंची। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू सहित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्राम ढारा में इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के साथ यात्रा में शामिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के बीच ग्राम मुरमुंदा के एक किसान ने पैरादान के आह्वान से प्रेरित होकर एक ट्रेक्टर पैरा दान किया। नेताओं ने उक्त किसान का सम्मान करते हुए दूसरे किसानों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि, रविवार की सुबह प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा जिला खैरागढ़ से होते हुए जिला राजनांदगांव के ग्राम ढारा पहुंची। यहां किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद्म कोठारी के मार्गदशर्मन में पदाधिकारियों के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा भवानी बहादुर सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। नेताओं ने प्रदेश सरकार की कृषक और ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि, राजनांदगांव जिले में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि, यह यात्रा कांग्रेस की नहीं बल्कि उन किसानों की है जो 15 वर्षों तक शोषण का शिकार होते रहे और चार वर्षों में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने उन्हें सक्षम बना दिया। अब किसान कर्जतले दबकर आत्महत्या नहीं करते। अब वे न सिर्फ अपना परिवार की आजीविका चलाने में सक्षम हैं, बल्कि वे कृषि क्षेत्र में नवाचार को अपनाकर इसमें निवेश भी कर रहे हैं।
ढारा से निकलकर यात्रा डोंगरगढ़ पहुंची। यहां मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद ग्राम मुरमुंदा में भ्रमण करते हुए यात्रा तुमड़ीबोड़ पहुंची। यहां यात्रा में शामिल नेताओं, पदाधिकारियों ने किसानों के साथ पंगत लगाकर भोजन किया। जिला अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि, यहां किसानों से चर्चा कर उन्हें मिल रहे लाभ और सुझावों पर चर्चा की गई। किसानों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार की योजनाओं को सराहा है।
साहू ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सच्चे किसान नेता साबित हुए हैं। वे प्रदेश में जो कृषि क्रांति लेकर आए हैं वो देश में एक सफल मॉडल है जिसका अनुसरण किया जाना चाहिए ताकि अन्नदाताओं का भूमि कहलाने वाला भारत किसानों से सच्चा न्याय कर सके।
उन्होंने बताया कि तुमड़ीबोड़ के बाद किसानों के साथ होते हुए यात्रा राजा भानपुरी, इंदामरा, बरगा पहुंची। यहां नुक्कड़ सभाओं और भ्रमण के बीच किसानों से चर्चा की गई। लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पांपलेट का वितरण किया गया।
इसके बाद यात्रा राजनांदगांव शहर में दाखिल हुई। यहां जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में दक्षिण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन व पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। शहर के गुरुद्वारा चौक से रोड शो शुरु हुआ। मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, गंज चौक में रोड शो के दौरान यात्रा में शामिल नेताओं का अभिवादन किया गया। जयस्तंभ चौक में प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि, कांग्रेस की विचारधारा जोड़ने वाली है। विपक्ष ने अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल में आम जनता और किसान वर्ग को जिस तरह कुशासन और भ्रष्टाचार की चपेट में लेकर तोड़ दिया था हमारी सरकार ने उन्हें वापस जोड़ा है। शहर से रवाना होकर यात्रा ग्राम रानीतराई पहुंची जहां से यह बालोद जिले के लिए रवाना हुई।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसान जोड़ो यात्रा की शुरुआत 8 नवंबर को की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर 90 विधानसभा की यात्रा का शुभारंभ किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन व प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के मार्गदर्शन में इस यात्रा का समापन 1 दिसंबर को राजधानी स्थित राजीव भवन में होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के किसानों भी मौजूद रहेंगे।
राजनांदगांव जिले में किसान जोड़ो सम्मान यात्रा में प्रमुख रूप से छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, राजगामी न्यास संपदा के सदस्य रमेश खंडेलवाल, जिला किसान कांग्रेस खैरागढ़ अध्यक्ष कामदेव जंघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल शर्मा, धमतरी जिला अध्यक्ष चंद्रहास साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव दीपक पांडे, राजेश शर्मा, रायपुर प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चुम्मन साहू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा त्रिपाठी, महामंत्री नरेश शर्मा, अमित चंद्रवंशी झम्मन देवांगन, हेमंत ओस्तवाल, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, इलेक्शन कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू, ब्लॉक किसान कांग्रेस के महामंत्री हेमंत साहू, किसान किसान कांग्रेस मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, ब्लॉक किसान कांग्रेस डोंगरगांव चुमन साहू, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष लादूराम तुमरेकी, दशरथ ठाकुर, पुरुषोत्तम वर्मा, भुवाल साहू, भगवान दास साहू, कृपा कुटेल, हरीश भंडारी, ललिता टार्जन, ओम प्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष पुराणिक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र वैष्णव, महामंत्री दिलीप चंद्राकर, महेंद्र साहू, भोज राम साहू, मोहन वर्मा, दिनेश साहू, रामाधीन वर्मा, द्वारका सिंह, टीकम पटेल, मदन मोहन साहू, प्रभा दास वैष्णव, टीकेश साहू, बुधराम साहू, संजय जैन सहित अन्य मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

नीलगिरी पार्क में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण, वार्डवासियों को मिली बड़ी सौगात

Published

on

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा स्टेडियम वार्ड क्रमांक-22 के नीलगिरी पार्क कॉलोनी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। विधायक एवं सांसद निधि से 10 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन का लोकार्पण महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर किया।
इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु और वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से इस क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त भवन की मांग थी, जिसे देखते हुए इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसके बन जाने से अब स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें कॉलोनी में ही एक उचित स्थान मिल सकेगा।
महापौर ने विकास कार्यों का श्रेय देते हुए कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडेय के सतत सहयोग से शहर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों की ओर से विधायक और सांसद के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
सामुदायिक भवन के लोकार्पण से पूर्व वार्डवासियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। पुष्प-गुच्छ से स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से आदित्य पराते, कृष्णा तिवारी, बीरबल दादा, श्रवण मिश्रा, रामजी गजबल्ला, श्रीमती सातोबाई साहू, सुधीर शेंडे, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, महेश चौहान, कमलेश दास, चंदन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अनमोल विश्वास, संजीव वर्मा, हार्दिक चौहान और दक्ष साहू शामिल रहे।
इसके बाद मुख्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भवन को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में पार्षद मनोहर यादव, सतीश साहू, सेवक उईके, पूर्व पार्षद अतुल रायजादा, विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर, राजेश यादव, अभय पारख सहित निगम के उप अभियंता अनुप पाण्डे, मोनेन्द्र साठिया एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बीजाभांठा, तुमड़ीबोड़, कोहका, मारगांव, दीवानभेड़ी, मचानपार, मटिया और डोंगरगांव क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कोहका क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08-एएफ 0152 और हाईवा क्रमांक सीजी 08-एएन 8053 को जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार माजदा वाहन ग्राम पटपर निवासी भोला देवदास के स्वामित्व का है, जिसे चालक मनोज चला रहा था। वहीं हाईवा वाहन चिचोला निवासी अशरफ अली के स्वामित्व का है, जिसे चालक भैयालाल संचालित कर रहा था। दोनों वाहनों से चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

सड़क हादसे के 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज, पीएम-राहत योजना से 1.50 लाख तक की सुविधा

Published

on

राजनांदगांव। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए संचालित प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट (पीएम-राहत) योजना का जिले में लाभ मिलने लगा है। योजना के तहत अब तक 14 सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम सात दिनों तक 1 लाख 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह सुविधा जिले के पंजीकृत शासकीय और निजी अस्पतालों में दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि 14 लाभार्थियों में से 12 मरीजों का उपचार भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में तथा दो मरीजों का इलाज संजीवनी नर्सिंग होम, चिखली में किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में उचित उपचार मिलने से गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से पीएम-राहत योजना में गोल्डन ऑवर के दौरान तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की गई है।
योजना के सफल संचालन के लिए जिले के 34 शासकीय और 38 निजी अस्पतालों के प्रभारियों एवं संचालकों को प्रशिक्षण देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल निकटतम पंजीकृत अस्पताल पहुंचकर योजना का लाभ लें।
पीएम-राहत योजना की विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

Continue Reading

Trending