Connect with us

राजनांदगांव

जिला साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोकधुन सुरता की हुई प्रस्तुति

Published

on

राजनांदगांव। इस शहर ने कई प्रसिद्ध लोक कलाकार दिए है जिनके माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान देश-विदेश में मिला है। लोकधुन सुरता ऐसा ही लोक कला मंच है जिसमें मंझे हुए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह रहे है। स्व. खुमान साव के नाती गोविंद साव की 30 वर्षो का अनुभव और कला के प्रति रुचि ने आज भी लोक कलाओं को मूल रूप में सहेजकर रखे हुए है। चंदैनी गोंदा में स्व. खुमान साव की परछाई बनकर कला साधना किये है। वे वर्तमान में मंदराजी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर भी है।
विगत दिनों जिला साहू समाज के तत्वावधान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों को स्मरण करके किया गया, क्योंकि भले ही वे सभी भौतिक रूप से हमारे समक्ष न हो पर उनके द्वारा किये हुए कार्य कालांतर तक याद किया जाएगा। छत्तीसगढ़ रत्नों में रविशंकर, पवन दीवान, नरेंद्र देव वर्मा, लक्ष्मण मस्तुरिया, केदार यादव के कार्यो को नवोदित कलाकारों तक पहुंचाने का जिम्मा लोकधुन सुरता ने लिया है।
लोकधुन सुरता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को लेकर चलने वाले युग पुरुष कोदुराम दलित, हरि ठाकुर, रामचंद्र देशमुख, पंडित सुंदर लाल शर्मा, नारायण लाल परमार, जयवंत जंघेल को याद करके नमन किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जिसमें प्रमुख रुप से दिनेश साव बेंजो, राकेश साहू तबला, महादेव हिरवानी मुख्य गायन, फलेश्वरी साहू, ज्योति साहू, दिलीप साहू, हरिशंकर सोनी इत्यादि सहित अंचल के अन्य नामचीन कलाकारों ने अपने गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मुरली शरण वैष्णव व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सचिव रोशन साहू ने किया। महादेव हिरवानी, शिवानी जंघेल, दिलीप साहू, राकेश साहू, हरिशंकर सोनी, सतीश सिन्हा, दिनेश साव, बृजलाल साहू, कलाकार उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बीजाभांठा, तुमड़ीबोड़, कोहका, मारगांव, दीवानभेड़ी, मचानपार, मटिया और डोंगरगांव क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कोहका क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08-एएफ 0152 और हाईवा क्रमांक सीजी 08-एएन 8053 को जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार माजदा वाहन ग्राम पटपर निवासी भोला देवदास के स्वामित्व का है, जिसे चालक मनोज चला रहा था। वहीं हाईवा वाहन चिचोला निवासी अशरफ अली के स्वामित्व का है, जिसे चालक भैयालाल संचालित कर रहा था। दोनों वाहनों से चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

सड़क हादसे के 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज, पीएम-राहत योजना से 1.50 लाख तक की सुविधा

Published

on

राजनांदगांव। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए संचालित प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट (पीएम-राहत) योजना का जिले में लाभ मिलने लगा है। योजना के तहत अब तक 14 सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम सात दिनों तक 1 लाख 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह सुविधा जिले के पंजीकृत शासकीय और निजी अस्पतालों में दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि 14 लाभार्थियों में से 12 मरीजों का उपचार भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में तथा दो मरीजों का इलाज संजीवनी नर्सिंग होम, चिखली में किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में उचित उपचार मिलने से गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से पीएम-राहत योजना में गोल्डन ऑवर के दौरान तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की गई है।
योजना के सफल संचालन के लिए जिले के 34 शासकीय और 38 निजी अस्पतालों के प्रभारियों एवं संचालकों को प्रशिक्षण देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल निकटतम पंजीकृत अस्पताल पहुंचकर योजना का लाभ लें।
पीएम-राहत योजना की विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

Continue Reading

राजनांदगांव

बिजली को सेवा नहीं, कमाई का साधन बना चुकी है भाजपा सरकार : अनीस खान

Published

on

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा पुनः बिजली दरों में वृद्धि किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह निर्णय आम जनता, किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। आज जनता महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में बिजली महंगी करना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।
अनीस खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख विद्युत उत्पादक राज्यों में शामिल है। बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक कोयला, जल संसाधन, भूमि और उत्पादन की आधारभूत संरचनाएं प्रदेश में उपलब्ध हैं तथा बिजली का उत्पादन भी यहीं हो रहा है, ऐसे में भाजपा सरकार को जनता को बताना चाहिए कि आखिर बार-बार बिजली दर बढ़ाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? जब संसाधन भी हमारे हैं, उत्पादन भी हमारा है और व्यवस्था भी स्थापित है, तो उसका लाभ जनता को सस्ती बिजली के रूप में मिलना चाहिए, न कि लगातार बढ़े हुए बिजली बिल के रूप में।
उन्होंने कहा कि क्या भाजपा सरकार ने अब जनता की मूलभूत आवश्यकता बिजली को भी कमाई और मुनाफाखोरी का माध्यम बना लिया है? संविधान की भावना एक लोककल्याणकारी सरकार की है, लेकिन भाजपा सरकार के फैसले लगातार जनविरोधी साबित हो रहे हैं।
अनीस खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना स्वयं भाजपा की असलियत उजागर कर देती है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने अपने पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल एक बार नाममात्र की बिजली दर वृद्धि की थी, जबकि भाजपा सरकार ने अपने मात्र ढाई वर्षों के कार्यकाल में 5 बार बिजली दरों में वृद्धि कर दी है। कांग्रेस सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को राहत दी थी, जबकि भाजपा सरकार राहत देने के बजाय लगातार जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर लाखों घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगने और बिजली उत्पादन बढ़ने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर रही है। जब उत्पादन बढ़ रहा है, तो बिजली सस्ती होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय बिजली को कमाई का जरिया बना चुकी है।
स्मार्ट मीटरों के मुद्दे पर अनीस खान ने कहा कि प्रदेशभर से अधिक बिजली बिल आने, बैलेंस तेजी से समाप्त होने तथा उपभोक्ताओं पर जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री स्वयं लोकसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि उपभोक्ता की पसंद पर आधारित हैं। इसके बावजूद प्रदेश में जनता की इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह धारणा तेजी से बन रही है कि ये स्मार्ट मीटर सुविधा से अधिक वसूली का माध्यम बनते जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर अब जनता के लिए नहीं, बल्कि कंपनियों के लिए स्मार्ट पेटीएम साबित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से आम उपभोक्ताओं की जेब से लगातार पैसा निकाला जा रहा है।
अनीस खान ने मांग की कि बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पूर्णतः स्वैच्छिक बनाया जाए, जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है उसे विकल्प दिया जाए, लेकिन किसी भी नागरिक पर उसकी इच्छा के विरुद्ध प्रीपेड स्मार्ट मीटर न थोपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाली अपनी जनविरोधी नीतियां वापस नहीं लीं तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading

Trending