राजनांदगांव
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में छन्नी साहू का सतत जनसंपर्क जारी, कहा-भाजपा पहले अपना गिरेबान झांके
राजनांदगांव। विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मंडावी जी के निधन के पश्चात होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पक्ष में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू का सतत जनसंपर्क अनवरत जारी है। गौरतलब है कि श्रीमती छन्नी चंदू साहू को भानुप्रतापपुर के डोकला सेक्टर का प्रभार सौंपा गया है, जहां पिछले एक सप्ताह से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में छन्नी साहू मतदाताओं के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जन समर्थन एकत्र कर रही हैं और शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी दे रही हैं। डोकला सेक्टर के ग्राम माहूद, मचांदुर, डोकला, भर्रीटोला मुडखुसरा में श्रीमती छन्नी चंदू साहू सुबह से देर रात तक जनसंपर्क व बैठकों के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस दौरान छन्नी चंदू साहू ने उस क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनसे बात कर रही हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान छन्नी चंदू साहू ने कहा कि पंद्रह वर्षों तक भाजपा की अत्याचारी सरकार से मुक्ति पाने के बाद जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से आम जनता व किसानों के चेहरे खिले हुए हैं और नित नयी जन हितैषी योजनाओं से ना सिर्फ आम जनता को सुविधाएं ज्यादा मिल रही हैं, बल्कि उनका आर्थिक स्तर में भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुधरा है जिसका फायदा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बहन सावित्री मनोज मंडावी को मिलेगा।
प्रचार के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार भी किया है और कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा की अग्रिम पराजय को देखते हुए बौखलाए हुए हैं और कुछ भी अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर झारखंड में बलात्कार का मामला दर्ज है, लेकिन लोकतंत्र की सदैव दुहाई देने वाली भाजपा उसे पुलिस को सौंपने के बजाय उनका बचाव करने में लगी है।
छन्नी साहू ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल कहते हैं कि कांग्रेस आदिवासियों का अपमान कर रही है, जबकि एक बलात्कार के मामले में फांसी आरोपी को बचाने का कुत्सित प्रयास कर के भाजपा ने ये साबित कर दिया है कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है और जनता के सामने अब भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है।
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम यदि बलात्कारी नहीं हैं तो फिर पुलिस के सामने आने से डर क्यों रहे हैं और भाग क्यों रहे हैं, जबकि उन्हें इस मामले में सामने आकर अपनी गिरफ्तारी दे कर कानून का सहयोग करना चाहिए।
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं और लगातार भेंटवार्ता कार्यक्रम के जरिये दिए जा रहे सौगातों से भाजपा सहमी हुई है और अब मुद्दों से हटकर वो किसी भी स्तर तक जा कर राजनीति कर रही है, लेकिन भानुप्रतापपुर की जनता जागृत है और हर हाल में कांग्रेस के समर्थन में वो अपना मतदान कर के भाजपा को धुल चटाएगी।
राजनांदगांव
अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त
राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बीजाभांठा, तुमड़ीबोड़, कोहका, मारगांव, दीवानभेड़ी, मचानपार, मटिया और डोंगरगांव क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कोहका क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08-एएफ 0152 और हाईवा क्रमांक सीजी 08-एएन 8053 को जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार माजदा वाहन ग्राम पटपर निवासी भोला देवदास के स्वामित्व का है, जिसे चालक मनोज चला रहा था। वहीं हाईवा वाहन चिचोला निवासी अशरफ अली के स्वामित्व का है, जिसे चालक भैयालाल संचालित कर रहा था। दोनों वाहनों से चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव
सड़क हादसे के 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज, पीएम-राहत योजना से 1.50 लाख तक की सुविधा
राजनांदगांव। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए संचालित प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट (पीएम-राहत) योजना का जिले में लाभ मिलने लगा है। योजना के तहत अब तक 14 सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम सात दिनों तक 1 लाख 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह सुविधा जिले के पंजीकृत शासकीय और निजी अस्पतालों में दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि 14 लाभार्थियों में से 12 मरीजों का उपचार भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में तथा दो मरीजों का इलाज संजीवनी नर्सिंग होम, चिखली में किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में उचित उपचार मिलने से गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से पीएम-राहत योजना में गोल्डन ऑवर के दौरान तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की गई है।
योजना के सफल संचालन के लिए जिले के 34 शासकीय और 38 निजी अस्पतालों के प्रभारियों एवं संचालकों को प्रशिक्षण देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल निकटतम पंजीकृत अस्पताल पहुंचकर योजना का लाभ लें।
पीएम-राहत योजना की विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।
राजनांदगांव
बिजली को सेवा नहीं, कमाई का साधन बना चुकी है भाजपा सरकार : अनीस खान
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा पुनः बिजली दरों में वृद्धि किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह निर्णय आम जनता, किसानों, छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। आज जनता महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में बिजली महंगी करना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।
अनीस खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख विद्युत उत्पादक राज्यों में शामिल है। बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक कोयला, जल संसाधन, भूमि और उत्पादन की आधारभूत संरचनाएं प्रदेश में उपलब्ध हैं तथा बिजली का उत्पादन भी यहीं हो रहा है, ऐसे में भाजपा सरकार को जनता को बताना चाहिए कि आखिर बार-बार बिजली दर बढ़ाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? जब संसाधन भी हमारे हैं, उत्पादन भी हमारा है और व्यवस्था भी स्थापित है, तो उसका लाभ जनता को सस्ती बिजली के रूप में मिलना चाहिए, न कि लगातार बढ़े हुए बिजली बिल के रूप में।
उन्होंने कहा कि क्या भाजपा सरकार ने अब जनता की मूलभूत आवश्यकता बिजली को भी कमाई और मुनाफाखोरी का माध्यम बना लिया है? संविधान की भावना एक लोककल्याणकारी सरकार की है, लेकिन भाजपा सरकार के फैसले लगातार जनविरोधी साबित हो रहे हैं।
अनीस खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना स्वयं भाजपा की असलियत उजागर कर देती है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने अपने पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल एक बार नाममात्र की बिजली दर वृद्धि की थी, जबकि भाजपा सरकार ने अपने मात्र ढाई वर्षों के कार्यकाल में 5 बार बिजली दरों में वृद्धि कर दी है। कांग्रेस सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को राहत दी थी, जबकि भाजपा सरकार राहत देने के बजाय लगातार जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर लाखों घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगने और बिजली उत्पादन बढ़ने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर रही है। जब उत्पादन बढ़ रहा है, तो बिजली सस्ती होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय बिजली को कमाई का जरिया बना चुकी है।
स्मार्ट मीटरों के मुद्दे पर अनीस खान ने कहा कि प्रदेशभर से अधिक बिजली बिल आने, बैलेंस तेजी से समाप्त होने तथा उपभोक्ताओं पर जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री स्वयं लोकसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि उपभोक्ता की पसंद पर आधारित हैं। इसके बावजूद प्रदेश में जनता की इच्छा के विरुद्ध स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह धारणा तेजी से बन रही है कि ये स्मार्ट मीटर सुविधा से अधिक वसूली का माध्यम बनते जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर अब जनता के लिए नहीं, बल्कि कंपनियों के लिए स्मार्ट पेटीएम साबित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से आम उपभोक्ताओं की जेब से लगातार पैसा निकाला जा रहा है।
अनीस खान ने मांग की कि बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पूर्णतः स्वैच्छिक बनाया जाए, जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है उसे विकल्प दिया जाए, लेकिन किसी भी नागरिक पर उसकी इच्छा के विरुद्ध प्रीपेड स्मार्ट मीटर न थोपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाली अपनी जनविरोधी नीतियां वापस नहीं लीं तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
