राजनांदगांव
देश में आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दे रही भारत जोड़ो यात्रा : कुलबीर
राजनांदगांव। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों की आज भारत जोड़ो यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक के गंज चौक से शुरू होकर लखोली चौक, मठपारा के आसपास भ्रमण की। इस दौरान जगह-जगह इस यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्र के धार्मिक स्थलों में श्रीफल भेंट किया गया। यात्रा के दौरान महिला समूहों का सम्मान भी किया गया।
जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के गंज चौक वार्ड 29 के अंतर्गत भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य भारत देश की एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।
विधानसभा भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आज की यात्रा के दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा, आज भारत के लोगों को सांप्रदायिकता के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है और भारत को खंड-खंड किया जा रहा है। हम भारत को जोड़ने यह यात्रा कर रहे हैं। देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को बताया और लोगों से अपील की वे सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस यात्रा के माध्यम से सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है और देश में फैली वैमनस्यता को आपसी सौहार्द से दूर करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी संदेश को पाम्पलेट के माध्यम से वार्डवासियों को वितरित किया गया। यह पदयात्रा बजरंग व्यायाम शाला से निकलकर चंडी मंदिर होकर लखोली चौक में शिवालय में पूजा-अर्चना कर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने वार्ड में बेहतर काम करने वाली महिला समूह का सम्मान भी किया। तत्पश्चात पदयात्रा मठपारा क्षेत्र पहंुची, जहां पर वार्डवासियों को साथ लेकर नागेश्वर मंदिर में पूजा की। इसके बाद सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, शंकर मंदिरए राधाकृष्ण मंदिर, शनि मंदिर में हाथ जोड़कर सभी पदयात्रियों ने देश की एकता और अखंडता की कामना की। वार्डवासियों से संवाद करते हुए कांग्रेसजन की भारत जोड़ो यात्रा इंदिरा सरोवर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहंुची, जहां पर यात्रा में शामिल सभी वार्डवासी, कांग्रेसजनों ने श्रीफल व फुल अर्पित कर किया।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन भारत जोड़ो नफरत तोड़ो के नारों के साथ अपने ब्लॉक के कांग्रेसजनों के साथ उत्साहवर्धन करते रहे। आज की इस यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, नासिर जिंदरान, महेन्द्र शर्मा, खैरूनिशा, हनी ग्रेवाल, भरत सोनी, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, अशोक सेन, रूबी गरचा, आफताब अहमद, मोहिनी सिन्हा, विजय शर्मा, कैलाश राठी, ज्योति शर्मा, पार्षद विनय झा, दुलारी साहू, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, अजय छेदैया, लखु रूचंदानी, ईश्वर पटेल, संतोष हटवार, अजय अग्रवाल, मोहन चुनुरकर, महेश अग्रवाल, अनिश रामटेके, लक्की रामटेके, सतीश सोनपिपरे, करीम खान, शबीर जिंदरान, महेश अग्रवाल, राजकुमार जायसवाल, सुनीता सिन्हा, शकील रिजवी, मजहर खान, प्रज्ञा गुप्ता, भीमराव, गुड्डू शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, सुरेश यादव, अब्बास खान, सुरेन्द्र देवंागन, रहीम मेमन, जितेश सिमनकर, इशाक खान, एसपी द्विवेदी, शिवम गढ़पायले, दुर्गा देवांगन, पीरन बी, मुमताज बेगम, रेशम बंजारे, शांति देवांगन, सुमन निषाद, रीना मेश्राम, विक्रम, डी. राकेश कुमार, बसंती, अंजू शेडे, ईश्वरी यादव, नंदा बिझलेकर, विद्या मानकर, मेमलाल साहू, उगेश ढीवर, नारायण, प्रकाश बाफना, अजय सिंह परिहार, अवधेश प्रजापति, संतोष सिन्हा, सोनाली निषाद, पायल बारमाटे, खिलेश बंजारे, सोनाली मरकाम, नत्थूलाल हेडाउ, घनश्याम श्रीरंगे सहित वार्डवासी शामिल थे।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
