राजनांदगांव
कलेक्टर ने डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में योजनाओं के संचालन के लिए नियुक्त अधिकारियों से जाना योजनाओं की स्थिति का हाल
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन में योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर हकीकत जानने के लिए जिला अधिकारियों की टीम ने डोंगरगढ़ जनपद के ग्राम पंचयतों का भ्रमण किया। अधिकारी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं, कार्यक्रम की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि हम सब की जवाबदेही बनती है कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में सुधार लायें। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिक्षा गुणवत्ता के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राथमिक शाला स्तर पर बच्चों के बौद्धिक स्तर की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि नियमित रूप से निर्धारित समय पर स्कूलों का संचालन हो, शिक्षक पूर्ण सहभागिता पूर्वक बच्चों को शिक्षा देवे। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित रेडी टू ईट वितरण, टीकाकरण बच्चों के कुपोषण के स्तर में सुधार की जानकारी ली। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय आपूर्ति हेतु पानी टंकी के निर्माण, पाइपलाइन की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायतों में नरेगा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य की स्थिति, गोबर खरीदी, पशुपालकों को भुगतान की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से गोधन योजना संचालित हो और गोबर की खरीदी सतत रूप से जारी रहे। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के संचालन की आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत पशु रोग निदान समिति की बैठक कर पशुओं के टीकाकरण के संबंध में फीडबैक लेने कहा।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशन में हर सप्ताह अधिकारियों द्वारा किसी एक जनपद पंचायत में जाकर योजनाओं की बारीकी से परीक्षण, निरीक्षण किया जा रहा है। इससे जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन और संचालन में काफी सुधार हो रहा है। लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है। कलेक्टर की नई व्यवस्था के चलते अमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। वे लगातार योजनाओं के क्रियान्वयन पर पैनी नजर रखे हुए हैं, साथ ही सभी अधिकारियों को एलर्ट मोड पर काम करने निर्देशित किया गया है। अधिकारियों के द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उन्होंने जहां योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी पाई गई है, उन्हें दुरूस्त कर योजनाओं के सफलता पूर्वक संचालन कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही रणनीति तैयार की है। कलेक्टर ने कहा कि कहा कि ग्राम पंचायतों में गौठान योजना अंतर्गत सफलतापूर्वक क्रियान्वयन होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर महिला समूह को रोजगार स्थापित करने और आमदनी कमाने का मजबूत जरिया मिलेगा। इसी तरह उन्होंने कहा कि नियमित रूप से राशन दुकानों का संचालन होना चाहिए। किसी भी राशन दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामग्रियों का विक्रय नहीं होना चाहिए। साथ ही गुणवत्तापूर्ण भोजन का वितरण सुनिश्चित हो। उन्होंने फीडबैक के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
