Connect with us

राजनांदगांव

दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का महापौर ने किया शुभारंभ

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ की धर्म, परंपरा, संस्कृति एवं पारंपरिक खेलकूद को जनमानस तक पहुंचाकर देश-विदेश में ख्याति दिलाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मैं हृदय के आभार व्यक्त करती हूॅ, जिन्होंने प्रभू श्रीराम के चरित्र को जानने आत्मसात करने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि रामायण की चर्चा मात्र से मन शुद्ध हो जाता है, श्री राम को मर्यादा पुरूषोत्तम इस लिये कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने पिता की आज्ञा मान सिहासन छोड़ कर वन को चले गये थे। उक्त उद्गार महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम द्वारा गांधी सभागृह म्यूनिस्पल स्कूल परिसर में 3 व 4 दिसंबर 2022 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में वार्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि पहले हर घर में बुजुर्ग रामायण का पाठ करते थे, लेकिन आज रामायण पढ़ना कम हो गया है। श्री राम हमारे छत्ततीगढ़ के भांजा है, छत्तीसगढ उनका ननिहाल है। उन्होंने वनवास के समय 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में बिताये है। मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में राम वन पथ गमन की स्थापना किये, जो आज धार्मिक आस्था एवं पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राम के चरित्र एवं श्री राम के छत्तीसगढ में बिताये पल को प्रदेश के हर वर्ग के लोग जाने इसके लिये उन्होंने राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने इस पावन आयोजन पर अपनी उपस्थिति देकर रामायण के माध्यम से राम के चरित्र का श्रवण कर अपने जीवन सफल बनाने की अपील की है।
शासन निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित करने छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देश एवं जिलाधीश के निर्देश पर 3 व 4 दिसंबर 2022 को आयोजित वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्रभु श्रीराम एवं छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना कर राज्य गीत के माध्यम से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, छग बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिये, छग सिन्धु अकादमी के सदस्य अशोक पंजवानी, कैम्पा के सदस्य पंकज बाधव, समाजसेवी सूर्यकांत जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य एवं चयन समिति के सदस्य संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के सदस्य सतीश मसीह व श्रीमती दुलारी बाई साहू, पार्षद अजय छेदैया व श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, नामांकित पार्षद मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन, प्रभात गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी व प्रणय मेश्राम, उप अभियंता हरिशंकर वर्मा व अशोक देवांगन, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.जनसंपर्क अधिकारी देवेन्द्र सोनी, प्र.निगम सचिव चंद्रिका प्रसाद सिन्हा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीकिशन खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे प्रदेश में राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा वार्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी मंडली श्री राम के विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति देगे। रामायण में श्रीराम चंद्र जी के चरित्र का वर्णन है, जिसका आज हम श्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की इस सोच के लिये उनका हृदय से धन्यवाद करता हॅू, कि उन्होंने विभिन्न स्तर पर प्रदेश में रामायण प्रतियोगिता आयोजित कर रहे है।
विवेक वासनिक, श्रीमती संगीता गजभिये, अशोक पंजवानी, पंकज बाधव तथा सूर्यकांत जैन ने भी अपने उद्बोधन में इस प्रकार के पावन आयोजन पर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुये, आयोजन के लिये महापौर श्रीमती हेमा देशमुख सहित निगम परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि रामायण के आयोजन से संगीत के माध्यम से प्रभु श्री राम का जीवन चरित्र जन जन तक पहुचेगा, जिससे लोगों में धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों, रामायण मंडली के सदस्यों, निर्णायक बंधुओं, मानस प्रेमियों का स्वागत करते हुये कहा कि श्री राम एक ऐसा नाम है, जो भारतीय जन मानस के हर वर्ग के व्यक्तियों में समाया है। उन्होंने कहा कि भारत में जन नायक बनना है तो श्री राम के गुण को आत्मसात करना होगा। श्री राम व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व है, त्याग की मूर्ति श्रीराम है। जिन्होंने अपने पिता की आज्ञा के लिये राज पाठ छोड़ दिये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर दिनांक 3 व 4 दिसम्बर 2022 को वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इसके पश्चात दिनांक 10 व 11 दिसम्बर 2022 को नगरीय निकाय स्तर पर रामायण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के लिये जूरी (चयन समिति) का गठन किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधि पार्षद संतोष पिल्ले, मानस विशेषज्ञ प्राचार्य डॉ. श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ कलाकार राजेश स्वर्णकार एवं संगीत शिक्षक गोपी पटेल को शामिल किया गया है। इनके द्वारा रामायण प्रतियोगिता में मण्डलियों का चयन किया जायेगा। चयनित मण्डली जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रस्तुती देगे। चयनित मण्डलियों को पुरूस्कृत भी किया जायेगा।
आज वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 4 मंडली हरिहर महिला मानस मंडल, शंकरपुर वार्ड नं. 9, नवनीत मानस परिवार, मोतीपुर वार्ड नं. 3, शीतला जस सेवा एवं मानस नवयुवक मण्डल, रेवाडीह वार्ड नं. 22 एवं भानू मंडल रामायण सतसंग समिति, पेंड्री वार्ड नं. 20 की मंडली अपनी प्रस्तुति दे रहे है। 4 दिसंबर 2022 को द्वितीय दिवस 5 मंडली, संतसंग के गंगा मानस परिवार रेवाडीह वार्ड नं. 22, शारदा सुमन महिला मानस मंडली चिखली, आदर्श श्री राम चरित मानस परिवार हल्दी वार्ड नं. 51 संत मिलन मानस परिवार लखोली एवं राधाकृष्ण महिला मानस मंडली चिखली वार्ड नं. 5 श्रीराम के विभिन्न प्रसंग पर अपनी प्रस्तुती देंगे। इनमें से चयनित मंडली 10 व 11 दिसंबर 2022 को आयोजित नगरीय निकाय स्तर रामायण प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुती देगे। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्रा ने किया। रामायण प्रतियोगिता में मानस प्रेमी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Published

on

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।

Continue Reading

Trending