राजनांदगांव
स्वदेशी मेले का सफलतम आयोजन, अंतिम दिवस उमड़ा जनसैलाब
राजनांदगांव। स्वदेशी मेला राजनादगांव का समापन दिनांक 2 मार्च को हुआ। कल उमड़ने वाले जनसैलाब को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्वदेशी मेले को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता आतुर है। स्वदेशी मेले में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने पहुंची है। 7 दिनों तक लगातार चलने वाले इस मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत कितनी संपूर्ण एवं परिपूर्ण है यह साबित हो गया। हर प्रकार की लोक कला एवं पारंपरिक नृत्य संगीत, व्यंजन कला रंगोली प्रतियोगिता पेंटिंग केशसज्जा से लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजन की लम्बी परम्परा के बीच आज 2 मार्च को समापन समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से छत्तीसगढ़ शासन माटी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल ने ठेठ छत्तीसगढ़ी भाषा में कहा की स्वदेशी अपनाकर हम छत्तीसगढ़ एवं देश को समृद्ध बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह द्वारा भी कई वस्तुओं का निर्माण किया जाता है, जिनका उपयोग हम सभी को करना चाहिए, ताकि वह समृद्ध बने और देश का पैसा देश में रहे।
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव दुगोलीया ने कहा कि मेले की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि ही उसकी पहचान होती है, जिसमें लोकल कलाकारों को मंच प्रदान करने से ही उन्हें मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश उत्सव का देश है उसको मना कर खुशी से जीवन बिताना भारतीय संस्कृति की पहचान है। समाज में स्व का भाव जागृत करना ही स्वदेशी मेले का उद्देश्य है, लोकल खरीदने से देश की ईकानामी मजबूत होती है, लोकल प्रोडक्ट बिकने से पैसा भारत में ही रहता है। उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वस्तुएं जैसे पेस्ट, ब्रश, साबुन इत्यादि को स्वदेशी उपयोग करने का आह्वान किया और यह भी कहा कि चीन की वस्तुओं का इस्तेमाल ना करके देशभक्ति का परिचय दें।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एबिस ग्रुप के डायरेक्टर बहादुर अली के बाहर होने के कारण उनका संदेश उनके प्रतिनिधि अंजुम अल्वी ने उद्घोषक शरद श्रीवास्तव को सौंपा, जिसमें बहादुर अली ने कहा की लोकल फॉर वोकल को मजबूत करना ही स्वदेशी मेले का उद्देश्य है, उन्होंने मेले के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ही स्थानीय उत्पाद प्रसिद्ध होते हैं, और स्वदेशी से देश सशक्त होता है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि कमल सॉल्वेंट के सुनील मुंदडा ने भी अपने उद्गगार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी के कथन को याद करते हुए कहा कि वे कहा करते थे भारतीय रहिए और स्वदेशी अपनाईये ,इसलिए हम सभी को स्वदेशी अपनाकर देश को समृद्ध बनाना चाहिए। समापन समारोह के विशेष अतिथि के रूप में रूपेश दुबे एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार, सुमन मोथा, राजेश जैन, संतोष जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उत्पादकर्ताओ का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया, जिसमें प्रमुख रुप से अंजुम अल्वी, सुनील मूंदड़ा, प्रफुल परमार, मनुमल मोटलानी,जितेंद्र गन्नसानी, भीमन धनवानी, जितेंद्र मोटलानी आदि का सम्मान किया गया।
स्वदेशी मेला के प्रचार प्रसार प्रभारी रवि सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व में श्रीमती एकता अग्रहरी के द्वारा वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष विनोद डड्ढा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान स्वदेशी मेला है, इसलिए उन्होंने उद्योगपति जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों का मेले में स्वागत करते हुए बताया कि एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस मेले को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है, जोकि मेले की सफलता का प्रमाण है, उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि एवं मंचीय अतिथियों का अभिनंदन किया।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बबोधन में एक स्वर में कहा की स्वदेशी मेला जहां एक ओर लोगों का भारत के स्थानीय उत्पादों से परिचय कराता है, वहीं लघु व मध्यम उद्योगों को अवसर प्रदान करने का भी काम करता है। स्वदेशी मेले जैसा शायद ही कोई मंच है, जो लोक उत्पाद को इतना बड़ा बाजार उपलब्ध कराता है। समेकित रूप से इन आयोजनों में भारत की समृद्ध परंपरा की झलक देखने को मिलती है।
भारतीय विपणन विकास केंद्र के सुब्रत चाकी ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों के पीछे हमारी कोशिश स्वदेशी के संदेश को अधिकाधिक स्वीकार्य बनाना है। मेले में प्रतिभागी दूकानदारों, कारीगरों व कलाकारों के चेहरे खिले होना भी हमारे लिये महत्वपूर्ण है। स्वदेशी मेला कार्यक्रम मे कथक नृत्यांगना भूमिका जायसवाल ने मनमोहक प्रस्तूति दी जिनका प्रशस्ति पत्र देकर स्वदेशी मेला के आयोजन समिति ने सम्मान किया। इस अवसर पर मेला संयोजक कोमल राजपूत सह संयोजक निरज बाजपेयी विष्णु साव रवि सिन्हा संदीप भट्टाचार्य और महेंद्र जायसवाल ने बधाई व शुभकामना प्रदान किये। मंच संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया स्वागत भाषण विनोद डड्डा आभार प्रदर्शन करते हुए मेला के संयोजक कोमल सिंह राजपूत ने कहा की स्वदेशी मेले के माध्यम से वोकल फ़ॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को विस्तार मिला है।इसे भारतीय उद्योगों के लिए लाभकारी बताया और आगे कहा की आयोजन समिति ने अपना पूरा समय देकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी एवं कई गणमान्य लोगों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से भी आयोजन समिति को सहयोग प्राप्त होता रहा उनका भी हम आभार व्यक्त करते हैं और ऐसे ही निरंतर सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
कार्यक्रम मे रवि सिन्हा, अमर ललवानी, भिष्म देवांगन, रीतेश देवांगन, अशीष सूरे, अलोक बिन्दल, हकीम खान, जय शर्मा, पूर्णिमा साव, शोभा चोपड़ा, अमलेदू हाजरा, मनोज निर्वाणी, ताहिरा अली, वर्षा अग्रवाल, साधना तिवारी, आरती श्रीवास्तव, शिवानी तिवारी, आभा श्रीवास्तव, माधुरी जैन, अलका देशमुख, संगीता मिश्रा, संदीप भट्टाचार्य, विजय राय, मनोज बैद, डॉक्टर रेखा मेश्राम, छाया तिवारी, मोना गोसाई, एकता अग्रहरी, सुहासिनी, वंदना मेश्राम, अनिमेष रॉय, कांति मौर्य, संगीता शुक्ला, शालू वर्मा, रेनू सूर्यवंशी, लता महोबिया, अर्पिता मिश्रा, अनीता फ्रांसिस, एन कुमारी महोबिया, वर्षा मौर्य, सुषमा गुप्तासुधा पवार,विम्मी श्रीवास्तव,,शिवानी सोनी,,ऋतु शर्मा, कमल सोनी, जय शर्मा,अशोक मोदी, राजेंद्र बाफना,शालिनी चितलंगिया,हमीदा बेगम,सविता बोस, नियामत हुडडा, एवं अन्य गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
राजनांदगांव
राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
राजनांदगांव। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था।
जयप्रकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिलती है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका सरल स्वभाव और लोगों से सीधे जुड़ने की शैली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना आज समय की आवश्यकता है।
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कई राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे दिन शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के प्रति विशेष उत्साह और सम्मान देखने को मिला। इस अवसर पर जय प्रकाशसाहू ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजनांदगांव
हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना के नवजागरण का उत्सव है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हल्बा समाज छत्तीसगढ़ के सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदायों में से एक है, जिसकी पहचान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की राष्ट्रीय महासभा की संगठनात्मक संरचना की सराहना की। यह संगठन आदिवासी समाज की सशक्त आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी हल्बा समाज की वीरता और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। आदिवासी समाज ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रत्येक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश आदिवासी समाज सदियों से अपने जीवन में उतारकर चल रहा है, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को नई दिशा मिली है। बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार, वनधन विकास केंद्रों की स्थापना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए संचालित योजनाएं आदिवासी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने कहा। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने में है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा मन्तूराम पवार, नवनियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ गोविंद राम चुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ पीआर नाईक, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ आरएस नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा जीआर राना सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ और निरोग जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि योग केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन योग करते हैं तथा हाल ही में हुई सर्जरी के कारण कार्यक्रम में योगाभ्यास नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से वे शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अगले वर्ष योगाभ्यास में शामिल होंगे। उन्होंने अबूझमाड़ से आए बच्चों द्वारा प्रस्तुत मल्लखंब प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों ने अद्भुत संतुलन और कौशल का परिचय दिया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्वेच्छानुदान मद से 51 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि योग में केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है। योग मन को स्थिर करता है और सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किए गए प्रस्ताव के बाद आज योग विश्व के 177 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि योग भारत की उस परंपरा का प्रतीक है जो पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा का समन्वय है। योग व्यक्ति को प्रकृति, समाज और ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से केवल 21 जून को ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से योग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को स्वयं को समझने, आत्मचिंतन करने और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देता है। आज के समय में जब लोग बाहरी दुनिया और परिस्थितियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, योग हमें अपने भीतर झांकने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करता है। कलेक्टर ने कहा कि स्वयं की सेवा और आत्मविकास ही समाज सेवा की मजबूत आधारशिला है, क्योंकि जब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होता है, तभी वह दूसरों की बेहतर सेवा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का अभिन्न हिस्सा है और सभी नागरिकों से इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
मंगलाचरण वंदन प्रार्थना के साथ योग सत्र प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग-प्राणायाम ध्यान की त्रिवेणी है। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग शरीर को तथा प्राणायाम मन एवं बुद्धि को मजबूत बनाते हैं। योग अंतर्गत शिथलीकरण की प्रक्रिया, कड़ी संचालन, गर्दन के लिए योगाभ्यास सिखाया गया। जो सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस की बीमारी के लिए फायदेमंद है। नागरिकों को ताड़ासन कराया गया। ताड़ासन मानसिक तनाव दूर करने में उपयोगी है। ताड़ासन से शरीर का संतुलन बना रहता है। वृक्ष की तरह प्रणाम की मुद्रा में आसन करना होता है। त्रिकोणासन कराया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई की यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। भद्रासन से पैरों की मांसपेशियां तथा घुटने मजबूत बनते हैं। वज्रासन से पेट की तकलीफ, मानसिक तनाव दूर होता है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि वज्रासन स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए कार्य करता है। वक्रासन डायबिटीज की बीमारी के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर मकरासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, शवासन किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ज्ञानमुद्रा से जोड़ों का दर्द दूर होता है। कपालभाति प्राणायाम मास्टर प्राणायाम है, जिससे 99 प्रतिशत बीमारियां दूर होती है। कपालभाति प्राणायाम से शरीर की प्रत्येक कोशिका में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। इस आसन से तनाव दूर होता है तथा स्वस्थ होने की अनुभूति होती है। योग करने से शरीर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां दूर होती हैं। मास्टर प्राणायाम अनुलोम-विलोम प्राणायाम से शरीर में शक्ति जाग्रत होती है और विभिन्न तरह की व्याधियां दूर होती हैं। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इस प्राणायाम से एकाग्रता एवं जीवन शक्ति बढ़ती है तथा तनाव कम होता है। शीतलीकरण प्राणायाम से मस्तिष्क को शीतलता मिलती है तथा इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सामूहिक योगाभ्यास के पश्चात अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के बच्चों द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग से निरोग रहने के लिए तथा नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
आयुष विभाग राजनांदगांव की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण किया गया। इस दौरान अंकुरित मंूग, चना, मूंगफल्ली एवं केला का नाश्ता दिया गया। कार्यक्रम में पतंजलि, उदयाचल एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल नीलू शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्याय श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, आईजी बालाजी राव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे, खिलाड़ी, नागरिकगण उपस्थित थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
