Connect with us

राजनांदगांव

विभिन्न मांगों को लेकर महापौर के वार्ड में ही महापौर का पुतला दहन

Published

on

राजनांदगांव। रविवार की दोपहर नगर निगम महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के वार्ड में ही भाजपा पार्षद दल ने महापौर का पुतला फूंक दिया। भाजपा पार्षद दल ने रविवार को महापौर हेमा देशमुख के वार्ड स्थित चिखली बाजार चौक में महापौर हेमा देशमुख का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि महापौर शहर के अधिकांश वार्डों में पर्याप्त पेयजल, सफाई और बिजली की आपूर्ति नहीं करने और मनमानी का आरोप लगाया।
भाजपा पार्षद दल व नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु की अगुवाई में भाजपा पार्षद दल के साथ भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा के सदस्यों और वार्डवासियों ने शहर के पटरीपार वार्डों की सड़कों की जर्जर स्थिति और नालियों में उचित सफाई नहीं होने, नलों से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं होने तथा स्ट्रीट लाईटों के नहीं जलने को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महापौर का पुतला जलाया।
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि चिखली, दीनदयाल कालोनी, शांतिनगर, रामनगर, रविदास नगर, शंकरपुर, शिक्षक नगर, स्टेशनपारा, गौरीनगर, मोतीपुर सहित अन्य हिस्सों के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है। सड़कों का हाल बेहाल है, पानी की पूर्ति नहीं की जा रही है, लेकिन महापौर का ध्यान सिर्फ विभिन्न कार्यक्रमों में जाकर फोटो खिंचाने में है। नगर निगम के उदासीन रवैय्ये ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भाजपा पार्षद दल ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन मामलों का निराकरण नहीं किया जाता तो भाजपा पार्षद दल हर वार्ड में महापौर का पुतला दहन करेगी और साथ ही महापौर निवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार लगातार राजनांदगांव की उपेक्षा कर रहे है जिसमें महापौर उनका साथ दे रही है। निगम का काम है आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना, जबकि निगम में बैठी कांग्रेस सरकार इस मामले में पूरी तरह से फेल है।
अपने उद्बोधन के दौरान दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी ने कहा कि महापौर अपने ही वार्ड क्षेत्र में लोगों को सुविधा नहीं दे पा रही है और वो पूरे संस्कारधानी के विकास का झूठा दम्भ भर्ती है, जबकि शहर का विकास केवल और केवल बीते पंद्रह वर्षों में भाजपा सरकार ने करवाया है।
पुतला दहन के दौरान मंडल भाजपा अध्यक्षद्वय अतुल रायजादा, तरूण लहरवानी, रेखा मेश्राम, पारुल जैन, आशीष डोंगरे, इरफान शेख, अशोक निर्मलकर, मणिभास्कर गुप्ता, मंटू यादव, कमलेश बंधे, अरुण देवांगन, रानू जैन, अरुण साहू, हर्ष रामटेके, नरेंद्र हंसा, सुनील साहू, हकीम खान, संजय लड़वन, लाला यादव, विनोद सागर, पिंटू वर्मा, चंद्रभान जंघेल, शिवम् वर्मा, शांति पात्रे, सरिता उईके, सुरेश डेकाटे, तरुण साहू, प्रशांत हाथीबेड़, कमलेश लहरे, निशा दीपेश शेंडे, पंकज कुरंजेकर, मनोहर साहू, अमन जायसवाल, कुबेर साहू, सरस्वती यादव, मुनेश्वरी साहू, देव कुमारी साहू, रोहित यादव, जीवन चतुर्वेदी, देवेश देवांगन, अख्तर अली, हीरा वर्मा, वीरेंद्र यदु, मनोज सिन्हा, अनिल गजभिये, योगेश चौहान, खेवन यादव, उमेश राजपूत, अंकित, किशोर देशमुख, शंकर साहू, मुकेश परमार, संजू बघेल, चिंटू मौर्य, रफीक खान, जाहिर अब्बास, नासिर खान, गोलू खान, इस्माइल भाई, शाहबाज खान, भोला, मनोज वर्मा, मनोहर वर्मा, गेंदलाल, कुंदन वर्मा, रुपेश सिंह राजपूत, गोलू चौहान, रामनाथ, लखन वर्मा सहित यादव, रत्ना शर्मा, मुन्नी ठाकुर, उत्तरा वर्मा, जंत्री वर्मा, अनिल तुरकने, ज्ञानेश्वरी शर्मा, मीरा वर्मा, मीरा पात्रे, ममता रामटेके, सुनीता खरे, कमल साहू, दीना निषाद, अभिषेक यादव, लल्लू यादव, मोनू खोब्रागढ़े, दया यादव, गोलू सिन्हा, आर्यन सोनवानी, विनायक साहू, साकेत वैष्णव समेत अन्य लोग शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending