राजनांदगांव
अन्नदाता किसानों की संपन्नता एवं खुशहाली के लिए शासन द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्य : बघेल
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छुरिया विकासखंड में कंवर महोत्सव एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जनसामान्य द्वारा अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपए 56 लाख 40 हजार रूपए की सामग्री,वन अधिकारी पट्टा, सामाजिक एवं अहाता निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को नवरात्रि एवं रमजान पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान खुश होंगे तो समझिए भगवान खुश हैं। धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए शासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की राशि 2500 रूपए से बढ़ाकर 2800 रूपए की गई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चौथे किस्त की राशि किसानों को दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने जैतगुड़ा में गोड़ समाज द्वारा भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, आदिवासी कंवर सामुदायिक भवन राजनांदगांव के लिए 60 लाख रूपए तथा मराठा कलार समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कुमर्दा एवं कल्लूबंजारी में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक खोलने की घोषणा की। उन्होंने आमगांव में धान खरीदी केन्द्र खोलने, कुमर्दा-गैंदाटोला-बंजारी सड़क उन्नयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बोरतालाव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की घोषणा की। रायपुर में कंवर समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की संख्या एवं रकबा बढ़ा है। पहले 55 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी होती थी, जो अब बढ़¸कर 107 लाख मिट्रिक टन हो गया है। राजनांदगांव जिले में किसानों की संख्या एवं रकबे में ढाई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। किसान खेती-किसानी के लिए वैज्ञानिक तरीके को अपना रहे हैं। धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने पर किसानों ने उत्सव मनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से नये जिले के गठन के बाद विकास कार्यों में गति आयी है। बजट सत्र के दौरान सभी की मांग को ध्यान में रखते हुए कोटवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटेल, आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में वृद्धि की गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरी न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना नगरीय क्षेत्रों में भी प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 278 रूरल इंडस्टि्रयल पार्क का शुभारंभ किया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। गांव में ही युवाओं के लिए रीपा केन्द्रों में बिजली, पानी, शेड, एप्रोज रोड एवं अन्य व्यवस्था की जा रही है। सी-मार्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की बिक्री की जा रही हंै। जनसामान्य को सस्ती कीमत पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी मेडिकल स्टोर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता के निःशुल्क ईलाज के लिए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिीनिक योजना, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना एवं युवा मितान क्लब जैसी योजना से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही प्राकृतिक गोबर पेंट बनाया जा रहा है। जिससे शासकीय भवन तथा स्कूल भवन की पोताई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 हजार रूपए से राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है।
खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के रोटी एवं पगड़ी को मान सम्मान दिया है। प्रदेश के मुखिया ने अन्नदाता किसानों की कर्जमाफी की है। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि देश भर में अभी भूपेश मॉडल भरोसे मॉडल की चर्चा है। किसानों को मुख्यमंत्री पर भरोसा है। वे लगातार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वे किसानों की बुलंद आवाज तथा उनके ब्रांड एम्बेसडर हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के तहत किसानों को राशि प्रदान की है। प्रांतीय अध्यक्ष कंवर समाज हरिवंश मिरी एवं जिला कंवर समाज के अध्यक्ष बिंदुलाल चंद्रवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जीव-जंतु बोर्ड के सदस्य संजय जैन, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, समाजसेवी पदम कोठारी, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार, एसडीएम डोंगरगांव सुनील नायक, अन्य जनप्रतिनधि सहित बड़ी संख्या में कंवर समाज, किसान एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
