Connect with us

राजनांदगांव

चाय बेचने वाले को देश की बागडोर सौंपा है तो वह देश की सम्पत्तियाँ ही बेचेगा : मोहन मरकाम

Published

on

अंबागढ़ चौकी। हाथ से हाथ जोडो अभियान के अंतर्गत खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के घुपसाल से छुरिया तक आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी पर गिन गिन कर हमले किए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की क्या जमाना आ गया है जिन्होने देश की आजादी के लिए उंगली तो दूर नाखुन नही कटाई वह आज इस देश में राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र बाटते फिर रहे है। आठ साल पहले देश के आवाम ने जिस चाय बेचने वाले के हाथो में देश सौपा वो 70 साल में बनी देश के सम्पत्तियो को चुन चुन कर बेच रहा है।
छग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में छुरिया ब्लाक के ग्राम घुपसाल से छुरिया नगर तक आयोजित हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में आयोजित इस पदयात्रा कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश के मुखिया के आगमन को लेकर कांग्रेसजनो में भारी उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष अपने तय कार्यक्रम अनुसार नियत समय पर प्रातः सवा आठ बजे ग्राम घुपसाल पहुच गए थे। सुबह सुबह कार्यक्रम होने के बावजूद भी आयोजन स्थल मेें पचास किमी. दूर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए आयोजन स्थल में पहुच गए थे। घुपसाल में पदयात्रा शुरू करने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घुपसाल में ग्राम के सांकर देव एवं शीतला माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबाधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाथ से हाथ जोडो अभियान व भारत जोडो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी देश में शांति व भाईचारा भारत की एकता व अखंडता के लिए नफरत छोडो भारत जोडो का आहवान कर रही है। सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने संबोधित किया। उन्होने प्रदेष अध्यक्ष को जिले में हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत चलाए गए कार्यक्रमो की जानकारी दी। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने श्री मरकाम व खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में घुपसाल से छुरिया तक पदयात्रा की। पदयात्रा कार्यक्रम छुरिया नगर में बस स्टैन्ड में आकर सभा में बदल गई। सभा को संबोधित करते हुए छग प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी पर गिन गिन कर हमले किए। श्री मरकाम ने आरोप लगाया की जिनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक आने का योगदान नही है वे आज देषभक्ति का प्रमाण पत्र बाटते फिर रहे है। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। प्रधानमंत्री मोदी वर्श 2014 में जो जो लोक लुभावन वायदे किए वे आज तक पुरे ही नही हुए। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा की देष की जनता ने जिस चाय बेचने वाले पर भरोसा किया वह आज देष की संपतियो को ढुंढ ढुंढ कर बेचने में लगा हुआ है। श्री मरकाम ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा देष के लिए एक बडी मुसीबत बन गए है। उन्होने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड फेकने का आहवान किया। छग प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष ने छुरिया में आयोजित सभा में जनसमूह को कांग्रेस के भूपेष सरकार की उपलब्धिया गिनाई और कहा की भूपेष सरकार छग के सर्वहारा वर्ग के विकास एवं कल्यााण के लिए काम कर रही है। प्रदेष अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के पंद्रह साल के कार्यकाल के मुकाबले भूपेष सरकार के चार वर्श के कार्यकाल को हर दृश्टि से श्रेश्ठ बताया। उन्होने अगली बार राजनांदगांव जिले के सभी सीटो में कांग्रेस का विधायक बनाने का आहवान किया। श्री मरकाम ने हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक सहित सभी कांग्रेसजनो का आभार वयक्त करते हुए बधाईया दी। सभा को खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने संबोधित किया। विधायक श्रीमती साहू ने छग सरकार को सही मायने में गांव, गरीब, मजदूर एवं किसानो की हितैशी सरकार करार दिया। विधायक छन्नी ने कहा की जो सरकार अन्नदाताओ का सम्मान करेगा वही सरकार छग में राज करेगा। विधायक ने कहा की कांग्रेस की भूपेष सरकार ने अपने हर वायदो को प्रमुखता से पुरा किया है। पहली बार प्रदेष में एैसा लग रहा है की छत्तीसगढिया सरकार आई है जो सही मायने में छग एवं यंहा के मूल निवासियो के विकास एवं खुषहाली के लिए काम कर रही है। विधायक ने पार्टी के मुखिया को विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता से चलाए जा रहे पार्टी के कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए दोबारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र आने का न्यौता दिया। पदयात्रा एवं सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, छग प्रदेष कांग्रेस महामंत्री जिला प्रभारी अरूण सिसोदिया, महामंत्री षाहिद भाई, महामंत्री डाॅ थानेष्वर पाटिला, पूर्व विधायक भाूलाराम साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व विधायक प्रकाष यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, अनिल मानिकपुरी, अब्दुल खान, चंदू साहू, मोतीलाल साहू, पंकज बांधव, महेन्द्र यादव, चुम्मन साहू, क्रंाती भंडारी, रमेष त्रिपाठी, एकनाथ सिन्हा सहित खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से आए हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन जिला कांग्रेस प्रवकता राहुल तिवारी व आभार ज्ञापन ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने किया।
हाथ से हाथ जोडो अभियान के अंतर्गत आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र पहुचे मोहन मरकाम का पदयात्रा के दौरान रास्ते भर विधायक छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व विधायक समर्थको ने बाजे गाजे, ढांल नंगाडा, मांदरी एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। महिलाओ ने जंहा प्रदेष अध्यक्ष की आरती एवं तिलक कर स्वगात किया। वही युवाओ ने प्रदेष अध्यक्ष को फूलमालाओ से लाद दिया। ग्राम घुपसाल से छुरिया तक आयोजित पांच किमी. की पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेष अध्यक्ष एवं विधायक छन्नी का स्वागत किया।
खुज्जी विधानसभा में निरंतर दो माह से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोडो अभियान व पदयात्रा कार्यक्रम का समापन करने पहुचे छग प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन कके कार्यक्रम को इ्रमानदारी से पुरा करने के लिए विधायक छन्नी साहू को षाबाषी दी। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा की सुबह आठ बजे ही सैकडो की संख्या में दूर दूर से कांग्रेसजनो एवं साथियो को एकत्रित कर लेना निष्चित ही पार्टी के प्रति समर्पण एवं सक्रियता की मिषाल है। प्रदेष अध्यक्ष ने विधायक छन्नी की प्रंषंषा करते हुए कहा की आपकी विधायक क्षेत्र के विकास के लिए सडक से सदन तक संघर्श करती एवं आवाज उठाती रहती है। प्रदेष अध्यक्ष ने विधायक श्रीमती साहू को ईमानदारी के साथ जनता जनार्दन की सेवा में लगे रहने एवं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का आर्षीवाद दिया। प्रदेष अध्यक्ष ने कांग्रेसजनो के भारी उत्साह को देखते हुए यह एैलान किया की वे इस बार राजधानी रायपुर में बैठक होने के कारण पुरा समय नही दे पाए लेकिन अगली बार वे पुरा दिन खुज्जी विधानसभा में बिताएंगे और हर कार्यकर्ता को पुरा समय देंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending