Connect with us

राजनांदगांव

सफाई व्यवस्था देखने निकले आयुक्त, ठेका वार्डों में लचर सफाई पर जताई नाराजगी

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोश चतुर्वेदी ने आज शहर के आंतरिक एवं बाह्य वार्ड स्टेडियम रोड सहदेव नगर, ममता नगर, मोतीपुर, बजरंगपुर नवागांव, जहां सफाई कार्य ठेका के माध्यम से कराया जा रहा है। निरीक्षण कर लचर सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार एवं वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुक्रम में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने ठेका वार्ड क्रमांक क्रमांक 1, 8, 18 व 23 में निरीक्षण के दौरान वार्ड के नाली एवं गलियों में सफाई का अभाव पाया गया, इसके अलावा सफाई कर्मियों की पर्याप्त संख्या नहीं पायी गयी, न ही निर्धारित समय तक सफाई करना पाया गया। इस संबंध में वार्डवासियों से रूबरू होने पर उनके द्वारा भी ठीक से सफाई नहीं होने की शिकायत की गयी। संबंधित वार्ड में मलमा रखना भी पाया गया, जो प्रत्यक्ष रूप से लापरवाही को प्रदर्शित करता है। ठेका वार्ड में इस प्रकार की घोर लापरवाही पर आयुक्त ने नराजगी व्यक्त करते हुये प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को संबंधित ठेकेदार एवं सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी को नोटिस जारी कर ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सफाई जैसे आवश्यक सेवा में कोताही बर्दास्त नहीं की जावेगी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए सफाई में गुणात्मक सुधार लाना है। नागरिकों एवं पार्षदों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। साथ ही नागरिकों में भी साफ सफाई के प्रति जागरूकता लाना है, तभी हम स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी के निर्देश पर वार्ड नं. 1, 8, 18 व 23 के सफाई ठेकेदारों को अनुबंध शर्तो के अनुरूप कार्य न करने तथा संबंधित वार्ड की सफाई में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही संबंधित सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी को भी अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं सूचना जारी किया गया। वार्ड नं. 1 के सफाई ठेकेदार अध्यक्ष सरस्वती सेवा महिला स्व सहायता समूह, वार्ड नं. 8 के अध्यक्ष गुरूकुल शिक्षण सेवा संस्थान, वार्ड नं. 18 व 23 के अध्यक्ष जय भीम महिला स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया कि आपके वार्ड में निरीक्षण के दौरान नाली एवं गलियों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाया गया। साथ ही वार्ड में उपस्थिति पंजी का उचित संधारण नहीं पाया गया। उपस्थिति पंजी में कर्मचारियों की संख्या अधिक पायी गयी है, जबकि वार्ड में कम कर्मचारी कार्य करते पाये गये। वार्डवासियों द्वारा भी सफाई संतोषजनक होना नहीं बताया गया। आपका उक्त कृत्य सफाई निविदा के नियम शर्तों का उल्लंघन एवं लापरवाही का घोतक है। आपके इस प्रकार के कृत्य से स्वच्छता सर्वेक्षण में भी गलत प्रभाव पड़ेगा। उपरोक्त कारणों से क्यों न आपके चलित देयक से 50 प्रतिशत राशि कटौती की जावेगी। इस संबंध में उन्होंने निर्देशित किया है कि 3 दिवस के भीतर सफाई में गुणात्मक सुधार लावे एवं समक्ष में लिखित जवाब प्रस्तुत करे। अन्यथा ठेका निरस्तीकरण की कार्यवाही की जावेगी।
इसी कड़ी में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने संबंधित वार्ड के सफाई दरोगा मनोज शर्मा तथा वार्ड प्रभारी रामकुमार रगड़े व धनेश बघेल को भी सफाई में लापरवाही में नोटिस जारी किया है कि निरीक्षण के दौरान आपके प्रभारित वार्ड में सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पायी गयी और न ही उपस्थिति पंजी में अनियमिता के साथ साथ ठीक से संधारण नहीं पाया गया, जो कि आपको सौपे गये कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। उपरोक्त लापरवाही के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावे, इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में एक वेतन वृद्वि रोकने की कार्यवाही की जावेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending