Connect with us

राजनांदगांव

बिरनपुर घटना का विरोध, भाजयुमो ने फूँका मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला 

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बेमेतरा के बिरनपुर में हुए हत्याकांड व् दो समुदाय के झगडे के मामले को लेकर एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगाँव द्वारा मंगलवार को सुबह स्थानीय मानव मंदिर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि बिरनपुर की घटना को लेकर प्रदेश के सभी वर्ग में आक्रोश है। मंगलवार की सुबह भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूँका व उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण की नीति कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी । मोनू ने कहा कि प्रदेश में बाहर से रोहिंग्या और बंगलादेशियो को लाकर बसाया जा रहा है, उनका राशन कार्ड,आधार कार्ड बनाया जा रहा है, जिसके कारण शांत और स्वच्छ राज्य में आये दिन सांप्रदायिक हिंसा और तनाव का वातावरण निर्मित हो रहा है, जिससे कि सभ्य समाज के लोगों का जीना दूभर हो रहा है और भय का वातावरण बनते जा रहा है। सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मोनू ने कहा कि प्रदेश में लगातार साम्प्रदायिक घटना , धर्मांतरण की घटनायें सामने आ रही हैं लेकिन भूपेश सरकार कान में तेल डालकर सोइ हुई है और कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। राज्य सरकार के तमाम मंत्री तुष्टीकरण की राजनीति में व्यस्त हैं। मोनू ने कहा कि पिछले कुछ समय पहले कवर्धा में हुई घटना से भी पुलिस प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली और इन मोर्चों पर वो लगातार असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता व् जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार तक नहीं पहुँच पाया है जबकि अन्य प्रदेशों की घटना में वो फ्लाइट से तुरंत वहां पहुँच जाते हैं यह भी एक दुःख का विषय है। मोनू बहादुर ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इस तरह की घटनाओं को सही समय पर वो रोक नहीं सकते तो मुख्यमंत्री व् गृहमंत्री सहित उन्हें भी तत्काल अपने उच्च पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्श के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन , शिव वर्मा , नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु , प्रदेश मंत्री आलोक श्रोती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, मनीभास्कर गुप्ता , जीवन चतुर्वेदी , आशीष डोंगरे , अरुण साहू , कमलेश सूर्यवंशी , सुमीत सिंह भाटिया, करण कश्यप, समीर श्रीवास्तव , जय शर्मा , नरेंद्र हंसा , सोमेश मानिकपुरी , विवेक शर्मा , पिंटू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता , उज्जवल कसेर, प्रखर श्रीवास्तव , सज्जन सिंह ठाकुर , जीतेन्द्र साहू , कमलेश प्रजापति , चेतन यादव , संयम शर्मा , वरुण पांडेय , पेमन अग्रवाल , दिनेश साहू ,  सूरज नायक , साकेत वैष्णव ,यश पारख , हेमदीप साहू , आशीष जैन , प्रह्लाद सिन्हा , कमलेश लहरे , आदित्य पराते , साहिल गोलछा , रवि साहू , नितेश नायक , हिमांशु सोनवानी , टिकेश्वर ठाकुर , प्रवीण शुक्ला , विजेंद्र आर्य , अभिषेक सेन , चन्दन साहू , मनोज साहू , सुवितेश श्रीवास्तव , भीष्म साहू , संभव बैद , आशु कसार ,सोहन साहू , करण बग्गा , अभिषेक यदु , अविनाश जैन , हिमांशु पात्रे, आशु डहरिया , रवि बंजारे, अमितेश झा , राघव ठक्कर , नीरज शर्मा , आशीष सिन्हा , रोहित सिन्हा , दीपक राजपूत ,  कृष्णा साहू , कृष्णा निषाद, लोकेश यदु , भूपेश पराते , संयम जैन , विकास साहू , प्रिंस राजपूत , सौरभ सिंह राजपूत , नरेंद्र यादव , प्रिंस बग्गा , कुशाल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending