Connect with us

राजनांदगांव

नकबजन के आरोपी को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। 27 मई 2023 को प्रार्थी प्रभुदयाल सिन्हा पिता स्व. सोनसाय सिन्हा उम्र 68 वर्ष साकिन जय स्तंभ चौक, कलार पारा, राजनांदगांव का थान हाजिर आ कर रिर्पोट दर्ज कराया कि 22 मई 2023 को घर में ताला बंद कर सह परिवार जगन्नाथपुरी यात्रा में गये थे कि पडोस के व्यक्ति द्वारा हमारे घर का ताला टूटने की सूचना दिया और बताया कि दिनांक 24 एवं 25 मई 2023 के दरम्यान रात्रि कोई अज्ञात चोर घर घुस कर घटना को अंजाम दिया है, तब हम लोग जगन्नाथ पुरी यात्रा से घर आ कर देखे तो मेन गेट, भुतल के कमरे व प्रथम तल के दो कमरे का ताला टूटा था। प्रथम तल के एक लोहे के आलमारी के लॉकर के अंदर रखे सोने का मंगल सूत्र गुलबंद वजनी लॉकेट हार बेसलेट, चैन, लेडिस जेंडस अंगुठी, बाली, टॉप्स, झुमका लटकन कुल सोने का वजनी 45 तोला किमती 26 लाख रूपये तथा चांदी के जेवरात व बिस्कीट वजनी 3 किलो किमती 1,95,000 रूपये जुमला किमती 27,95,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाना बताये कि रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 457, 380 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एंव नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर तकनीकी सहयोग व मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजेन्द्र राजपूत पिता स्व. भगत सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष साकिन ब्राम्हणपारा वार्ड नंबर 38 थाना बसंतपुर को हिरासत में ले कर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पहले चोरी नहीं किया हुआ बोलकर गुमराह किया गया, फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, परन्तु चोरी किए हुए मशरूका को बाम्हण पारा स्थित नाला में एक झोले में छुपाकर रखना बताया। आरोपी के कहे अनुसार नाला में ढूंढवाये जाने पर नाला के अंदर से खाली झोला डूबा हुआ पाया गया, लेकिन झोला के अंदर खाली जेवरात के डब्बे थे, कोई भी सोने-चांदी के जेवरात नहीं थे, जिस पर आरोपी द्वारा पुनः गुमराह करते हुए बोला गया कि जेवरात नाला में बह गया होगा उसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा गठित टीम बहुत ही सूझ बुझ से आरोपी से पूछताछ के दौरान उसी के बातों में उसे फंसाकर आरोपी से किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया एवं मशरूका कहा छुपाया गया हैं, उससे उगलवाया गया। आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम में बताया गया कि पहले उसने घर का रैकी किया। रेकी करने के बाद 24-25 मई के दरम्यिानी रात्रि को अपने एक्टिवा क्रमांक सीजी 08-एआर 4964 से प्रार्थी के घर बाहर अपनी एक्टीवा खड़ी कर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से सोने और चांदी के जेवरात को चोरी किया एवं सोने चॉदी के जेवरात के खाली डब्बे और झोले को ब्राम्हण पारा स्थित नाले में पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके द्वार फेंका गया एवं मशरूका को अलग से प्लास्टिक डब्बे पाउच झोले में रखकर अपने घर के चांवल के डिब्बे के अंदर छुपाकर रखना बताया गया।
आरोपी के बताये अनुसार प्रार्थी के सुने मकान का दरवाजे में लगे कुंडी ताला को लोहे के राड से तोड़कर लोहे के आलमारी के लॉकर में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात एवं बिस्किट को चोरी कर एक्टीवा वाहन में ले जाकर घर में चावल के डिब्बे में चावल के अंदर छुपा कर रखना।
बरामद-जप्त माल में सोने के एक मंगल सूत्र वजनी 4 तोला, एक मंगल सूत्र वजनी 3 तोला, गुलबंद वजनी 15 ग्राम, एक लाकेट हार 25 ग्राम, एक हार सेट कान का सहित दो नग वजनी 3 तोला, छोटा मंगल सुत्र वजनी 43 ग्राम, एक चुडी वजनी 1 तोला, दो बेसलेट वजनी 25 ग्राम, एक जोड बाला वजनी 7 ग्राम, दो चैन बच्चो का वजनी 18 ग्राम, 3 नग जेन्टस अंगूठी वजनी 15 ग्राम, 14 नग लेडिस अंगूठी 30 तोला, एक जोड़ बाली वजनी 3 ग्राम, 1 लाकेट चैन वजनी 8 ग्राम, एक ब्रेसलेट वजनी 7 ग्राम, टॉप्स झुमका लटकन सुईधागा बाली 13 जोड वजनी 75 ग्राम, चैन लाकेट ईयर रिंग 13 ग्राम, मोती मार्णिक चैन वजनी 4 ग्राम, पेन्डट इयर टाप्स वजनी 4 ग्राम, बच्चों का लाकेट 05 नग वजनी 6 ग्राम, पत्ती 2 नग वजनी 2 ग्राम, मोती वाला बाली 1 सेट वजनी 3 ग्राम, 1 सेट नजरिया वजनी 4 ग्राम, सोने का तुकड़ा व नजरिया वजनी 14 ग्राम सोने की जेवरातों की कुल वजन 45 तोला कीेमती 26,58,188 रूपये शामिल है।
वहीं चांदी का जेवरात नया पायजेब 1 जोडी, नया पायल 4 जोडी, पुराना पायजेब 1 जोडी, करधन 2 जोड़, बडो का पायल 16 जोड़ी, बच्चों का पायल 14 जोड़, बिछिया 30 जोड़, चाबी गुच्छा 3 नग, चांदी का गिलास 1 नग, चुडी 5 जोड़, बच्चे का करधन 1 जोड़, चांदी का गणेश मूर्ति 2 नग, चांदी का बिस्कीट 3 नग वजनी 1320 ग्राम, बच्चों का टूटा हुआ पायल 13 तोला, कुल चांदी का वजनी 3.684 किलोग्राम कीमती 2,30,000 रूपये सोने चॉदी का जुमला कीमती 28,88,188 रूपये एवं एक्टीवा वाहन कीमती 50000 रूपये कुल सकल कीमती 29,38, 188 (उन्तीस लाख अठतीस हजार एक सौ अठयासी रूपये) आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से बरामद किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में गठित टीम के थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, सउनि उदय सिंह चंदेल, सउनि शत्रुहन टंडन, आरक्षक अविनाश झा, प्रख्यात जैन, कुश बघेल एवं थाना स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending