Connect with us

राजनांदगांव

जनता कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन कुंभकर्णी नींद में सोए हुए रेलवे के अधिकारियों को पुंगी बजाकर जगाने का प्रयास किया गया : नवीन अग्रवाल

Published

on

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तत्वाधान में डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से लगातार चोरी हो रही मोटर साईकिल पार्किंग को दोबारा खुलवाने व प्लेटफार्म में हो रही असुविधा को ठीक करने की मांग की गई। प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य व प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष डूमेंद्र लोधी, प्रदेश सचिव अनिल सिन्हा, जिला सचिव बिदेश सिन्हा, देवशरण साहू, अमित पांडे, वर्तिका पांडे, पूजा पांडे, मनशित भाटिया, पी. वेंकटेश, एस अदित्या ने सुमित वासनिक डीआरएम (नागपुर) के नाम एईएन के माध्यम से ज्ञापन भेजना चाह रहे थे, लेकिन ज्ञापन लेने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आए। नवीन अग्रवाल ने बताया कि डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर से लगातार यात्रियों की मोटर साईकिल चोरी हो रही है। पिछले तीन से चार दिनों में चार बाइक स्टेशन से चोरी हुई है। कोरोना काल के बाद स्थिति सामान्य हुई और बंद ट्रेनें फिर से चलने लगी है, इससे दैनिक यात्री फिर से ट्रेनों से आवाजाही कर रहे है। साथ ही अन्य यात्री भी अपनी मोटर साईकिल स्टेशन परिसर में खड़ी करके सफर कर रहे है। वर्तमान में यात्री बंद पड़े पार्किंग में अपनी मोटर साईकिल पार्क कर रहे है। जहां से आएं दिन चोरी की शिकायतें मिल रही है। पार्किंग का ठेका नहीं होने की वजह से गाड़ियां बिना सुरक्षा के लावारिस हालत में खड़ी रहती है। कोरोना काल से पार्किंग बंद हुई थी जिसके बाद दोबारा शुरु ही नहीं हो सका। रेलवे ने अब तक नया टेंडर भी नहीं निकाला है। इस वजह से यात्रियों की बाइक बिना सुरक्षा के ही पार्किंग परिसर में खड़ी रहती है, यदि पार्किंग का फिर से टेंडर निकालकर दोबारा शुरु कर दिया जाता है तो चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लग सकता है, क्योंकि शुल्क देने के बाद सुरक्षा की जवाबदारी पार्किंग ठेकेदार पर रहती है।
नवीन अग्रवाल ने आगे कहा कि नागपुर की और जाने वाली गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक में आती थी अब वो सभी गाड़ियाँ प्लेटफार्म नंबर चार पर आती है, जहां आम आदमी के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। गरमी और बरसात से बचने के लिए वह शेड भी लगे नहीं है, सभी गाड़ियां दो से तीन घंटे विलंब से आती है, जिससे वहां कोई भी सुविधा नहीं होने के कारण आम जनता को बहुत ही जादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए जनता कांग्रेस की मांग है कि नागपुर की और जाने वाली गाड़ी को वापस प्लेटफार्म नंबर एक में ही लाया जाए। साथ ही बंद पड़े पार्किंग को फिर से शुरू कराया जाएं, ताकि आम लोगों का नुकसान न हो और स्टेशन परिसर के आस पास संदिग्ध लोगों की जांच कर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सिटी पुलिस व रेलवे पुलिस भी पहल करें। रात व दिन के समय सूनसान में ही चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है इसलिए लगातार पेट्रोलिंग करनें की मांग भी रखी गई। आज के कार्यक्रम में पिंटू देवांगन, विक्की सिंह, सुनील ढीमर, राजकुमार ढीमर, नयाजु खान, छोटू यादव, घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव

Published

on

राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।

Continue Reading

राजनांदगांव

शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर

Published

on

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading

Trending