राजनांदगांव
भाजपा सांसद का पुतला दहन, केंद्र सरकार पर लगाया पक्षपात आरोप
राजनांदगांव। देश की महिला पहलवानों के साथ हुए अनैतिक कृत्य के विरोध में व आरोपियों को संरक्षण देने वाली मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए शहर के मानव मंदिर चौक में मोदी सरकार व आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व जिला पंचायत की पूर्व सदस्य क्रांति बंजारे द्वारा नियोजित पुतला दहन कार्यक्रम में श्रीमति बंजारे के आह्वान व जिला अध्यक्ष ग्रामीण पदम कोठारी व शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के विशेष सहयोग से, विंग के लीडर भारी संख्या में पहुंचकर विरोध प्रर्दशन का हिस्सा बनकर महिला शक्ति की आवाज को बुलंद किया।
कार्यक्रम की नेतृत्व कर रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य क्रान्ति बंजारे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा बेटी बचाओ की बात करती है, जबकि आज भाजपा के लोगों से बेटी बचाने की नौबत आन पड़ी है। क्रांति ने कहा कि सोशल मिडिया में महिलाओं के हित में बड़ी-बड़ी बात करने वाली स्मृति ईरानी आज कहाँ है? महिला पहलवानों की अस्मिता की लड़ाई में वो क्यों आखिर बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष ले रही हैं। भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है और उसकी महिला विरोधी मानसिकता से सभी परिचित हो चुके हैं। बंजारे ने कहा कि देश को गौरव और सम्मान दिलाने वाली महिलायें आज अपने ही सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन मोदी सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस महिलाओं के सम्मान में सदैव से आगे रही है और आगे भी हम उनके समर्थन में खड़े रहेंगे। क्रान्ति ने कहा कि अति का अंत अब निश्चित है।
कार्यक्रम की अगुवाई करने मुख्य रूप से अंत्य व्यवसाय वित्त निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, पर्यटन विभाग सदस्य निखिल द्विवेदी, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य संगीता गजभीऐ, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, आदिवासी कांग्रेस लादूराम तुमरेकी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमर झा, प्रदेश प्रवक्ता श्रुति शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास वैष्णव, जिला महामंत्री पंकज बांधव, चुम्मन साहू, प्रवक्ता रूपेश दुबे, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, अंजली धावडे, रोशनी सिन्हा, संगीता साहू, पूर्णिमा नागदेव, संध्या साहू, नलिनी मेश्राम, भावना अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, रमेश डाकलिया, अमित चंद्रवंशी, राजेन्द्र गौतम वर्मा, हेमंत साहू, भुवाल साहू, पुरूषोत्तम साहू, दीनदयाल मारकंडे, गंभीर साहू, विष्णु सिन्हा, गेमू कुंजाम, सुनील बंसल, मोहम्मद, सुरेंद्र देवांगन, फिरोज अंसारी, तुकाराम, लखन लाल, प्रमोद बागड़ी, विकास त्रिपाठी, योगेंद्र प्रताप सिंह, बुधराम साहू, ओम प्रकाश साहू, जयचंद ठाकुर, देव लाल वर्मा, माधव देवदास सहित कांग्रेस के सभी विंग अध्यक्ष पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण की उपस्थिति मे विरोध प्रदर्शन किया गया।
राजनांदगांव
चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव
राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
राजनांदगांव
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
राजनांदगांव
शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
