Connect with us

राजनांदगांव

यूपीए सरकार की मनरेगा योजना ग्रामीण आबादी की संजीवनी बन चुकी है : क्रांति बंजारे

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत जारी कार्यों का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती क्रांति बंजारे ने निरीक्षण किया। तकरीबन आधा दर्जन गांवों में मजदूरों के बीच पहुंचकर उन्होंने कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यकताओं और समस्याओं को जाना। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी मुहैय्या कराई।
श्रीमती बंजारे ने कहा कि-मजदूर के पसीने से सींची गई मिट्टी संपन्नता की फसल देती है। मजदूर ही भविष्य गढ़ने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। यूपीए सरकार ने उन्हें मजबूत बनाने के लिए मनरेगा की शुरुआत की थी, जो आज ग्रामीण आबादी के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बंजारे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली, कातलवाही, बखतरेंगाकठेरा, सिंगपुर, मोहबा मे चल रहे मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची। यहां मजदूरों के साथ बैठकर उन्होंने चर्चा की। मनरेगा के भुगतान सहित ग्राम की आवश्यकताओं और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी बातचीत हुई। श्रीमती बंजारे ने रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों से प्रस्तावित कार्यों, मजदूरों की उपस्थिति पर बात की और आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस दौरान ग्राम अछोली में मनरेगा में कार्य कर रही महिलाओं ने कहा कि-यहां गौठान संचालित है, अब हम यहां रीपा योजना से जुड़ना चाहते हैं। श्रीमती बंजारे ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि-आप सभी प्रशंसा की हकदार हैं। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अब कि बार ग्राम सभा में उपस्थिति दर्ज कर ग्राम सभा से प्रस्ताव पास करने और रीपा योजना में गांव का नाम शामिल किए जाने के संबंध अधिकारी से चर्चा की जाएगी।
इस दौरा कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की योजनाएं भी साझा की। उन्होंने कहा कि-न्याय योजना के तहत किसान, मजदूर और गौपालकों को बड़ा लाभ सरकार ने दिया है। गौठानों और रीपा के सहारे महिला समूहों को भी आर्थिक संबल मिला है। युवा मितान क्लब के तहत युवाओं को संगठित कर सामाजिक सरोकार को भी भूपेश सरकार ने बढ़ावा दिया है। मिट्टी और संस्कृति से जुड़ी योजनाओं के सहारे आज पूरा प्रदेश खुशहाल है। यह कांग्रेस राज में ही संभव है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व भारत यात्री श्रीमती क्रांति बंजारे के इस दौरे के दौरान बबला साहू, जगदेव साहू, फिरंगी पटेल, सुरेश गोस्वामी, मनोज दुबे, सौरभ साहू, गौरव साहू, कांता गोस्वामी, उमेश्वरी, इंदिरा साहू, वीणा साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव

Published

on

राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।

Continue Reading

राजनांदगांव

शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर

Published

on

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading

Trending