राजनांदगांव
विधायक छन्नी ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन, शाला प्रवेशोत्सव में भी हुईं शामिल
राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू गुरूवार को ग्राम तेलिनबांधा में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलियाटोला में 3 करोड़ की लागत से स्वीकृत पुल निर्माण का भूमिपूजन भी किया एवं ग्राम पंचायत जयसिंगटोला के आश्रित ग्राम पथराटोला में 16.20 लाख की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन भी किया।
ग्रामीणों की मांग और आवश्कता को लेकर विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू द्वारा किए गए प्रयासों से क्षेत्र में वृहद रुप से विकास कार्यों के लिए शासन से स्वीकृतियां मिली हैं, जिससे क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है। इनमें हर तरह के निर्माण शामिल हैं। ग्राम पंचायत होलेकोसा के आश्रित ग्राम कोलियाटोला में भी पुल की निर्माण काफी लंबे समय से की जा रही थी। ग्रामीण इसे लेकर आस लगाए हुए थे।
पुल की आवश्यकता को लेकर विधायक छन्नी साहू ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रस्ताव पर चर्चा की और मंत्री तक यह मांग पहुंचाई। इस मार्ग पर पुल न होने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को बारिश में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को शासन के सामने रखा। इसके बाद ही यहां पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई। स्वीकृति उपरांत इंतजार खत्म होते ही विधायक श्रीमती साहू ने गुरुवार को इसका भूमिपूजन किया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलाव ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विधायक श्रीमती साहू ने ग्राम तेलिनबांधा में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का में भी हिस्सा लिया। यहां शिक्षा विभाग अधिकारी व शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में नव प्रवेशी छात्र भी शामिल हुए। विधायक ने सभी का अभिवादन करते हुए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का तिलक लगाकर सत्कार किया व उन्हें पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि-छात्रों गुरुओं की शिक्षापरक सीख और गुणों को आत्मसात करें और उनका आदर करें। ऐसा करने पर माता सरस्वती का आशीष उन्हें मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों के लिए कहा कि-आपकी जिम्मेदारी देश का भविष्य गढ़ने की है। आशा है कि, आप पूरी कर्तव्यनिष्ठा से इसे निभाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चों के लिए मिनी उद्यान का लोकार्पण भी किया।
भूमिपूजन के अवसर पर छन्नी चंदू साहू ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारे लिए सर्वोपरि है और हम लगातार इस हेतु प्रयासरत हैं जिसके परिणाम भी एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हम अपना हर किया हुआ वादा निभाएंगे।
इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रामक्षत्रिय चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राहुल तिवारी, जनपद सदस्य विपिन यादव, किसान नेता चंदू साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, दुलचंद साहू, सरपंच श्रीमती राजकुमारी चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव अमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती हेमीन विष्णु साहू, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंपा बाई, प्रभुराम कंवर, केशव कंवर, बरसन कंवर, पंच नरेश कंवर, दयाल सिंग, श्रीमती उत्तम बाई, जगत राम, शिक्षक मथराटोला जेएल कंवर, सचिव धनि राम कंवर, राधे लाल कंवर, पंच श्रीमती कुंती बाई, एससी सेल छुरिया अध्यक्ष रेवाराम लाडेकर, ब्लाक महामंत्री उपसरपंच विजय साहू, ग्राम प्रमुख शत्रुहन यादव, गोविंद चंद्रवंशी, ए जनपद सदस्य श्रीमती दुलेश्वरी चंद्रवंशी, पंच धन्नूलाल, झाडूराम चंद्रवंशी, चैतराम साहू, देवकुमार चंद्रवंशी, पंच श्रीमती यशोदा बाई, बिमला बाई, राजेश्वरी, बनवाली यादव, बीईओ चिंतर्वतकर साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकरी श्रीमती भावना यदु, हाई सेकेण्डरी स्कूल तेलिनबांधा प्राचार्य श्रीमती रूखमणी सिन्हा सहित समस्त शिक्षक, सीएसी और मौजूद थे। इसी तरह ग्राम हालेकोसा में आयोजित भूमिपूजन में प्रदीप पटेल, चिन्ता साहू, सुखदेव राम, भागवत साहू, हिरमोटिन साहू, हिशा साहू, बाबूलाल बसु, गणेश कुंजाम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
राजनांदगांव
चलती 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव
राजनांदगांव। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए संकटमोचक बनकर उभरी है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 के स्टाफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजरी निवासी सुदर्शन यादव ने अपनी पत्नी राधिका यादव को प्रसव पीड़ा होने पर शाम करीब 7.30 बजे घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में राधिका की प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने लगी, जिसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
गर्भवती महिला को तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस अभी ग्राम डूमरडीह के पास ही पहुंची थी कि महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति को नाजुक भांपते हुए वाहन में मौजूद ईएमटी ललिता बघेल ने तत्परता दिखाई और पायलट छगन साहू को तुरंत गाड़ी सड़क के किनारे रोकने को कहा।
ईएमटी ललिता बघेल और पायलट छगन साहू ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हुए एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। स्टाफ की कुशलता से राधिका यादव ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों और एम्बुलेंस स्टाफ ने राहत की सांस ली।
इस सफल और सुरक्षित प्रसव के बाद एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन और नवजात के पिता सुदर्शन यादव सहित अन्य परिजनों ने संजीवनी 108 एक्सप्रेस की त्वरित सेवा और कर्मचारियों की संवेदनशीलता के लिए उनका सहृदय धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि यदि सही समय पर कर्मचारियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
राजनांदगांव
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर
राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने 25 जून 1975 को देश में लागू किए गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार देते हुए कहा कि इस दिन देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों का बेरहमी से गला घोंटा गया था।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन सरकार के फैसलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख राजनेताओं को बिना किसी कसूर के जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। यही नहीं, मीडिया की आवाज को दबाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा में बसा है। आपातकाल की यह दर्दनाक और दमनकारी घटनाएँ हमें हमेशा यह याद दिलाती रहेंगी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें हर पल सजग और समर्पित रहना होगा।
चिंटू सोनकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से देश के युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। एक सशक्त, समृद्ध और सजग लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में युवाओं को अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभानी होगी, ताकि भविष्य में कभी भी देश को ऐसे काले दौर से न गुजरना पड़े।
बयान के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आपातकाल के उस क्रूर दौर में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को बचाने के लिए जिन सेनानियों ने लाठियां खाई, जेल गए और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके साहस, त्याग और अद्वितीय बलिदान को भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूरा देश श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
राजनांदगांव
शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर 5 जुलाई को अपना 6वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर के प्रधान संस्थापक व मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान के साथ ही वृक्षारोपण व निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी अपनी सेवा देंगे। साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देने सभी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि शहर के वार्ड नंबर 1 बाबुटोला स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर का 6वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जा रहा है। शक्तिधाम के संस्थापक हरीश यादव ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष हमारी जनसेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा कुछ न कुछ जनसेवा के कार्य आयोजित करती आयी है। हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए के चरितार्थ पिछले वर्षो में भी रक्तदान, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,ए जहां प्रदेश के दूसरे जिले से भी बड़ी संख्या में भक्तगण रक्तदान करने पहुंचे थे। हमारी सेवा संस्था द्वारा ग्रीष्म में रेल यात्रियों को शीतल पानी पिलाना, वृद्धा आश्रम में भोजन सेवा, अभिलाषा मुकबधिर शाला में लेखनी सामग्री वितरण सहित स्टेशनों व फुटपाथ में रहने वालों को आवश्यक सामग्री भेंट कर सेवा किया जाता रहा है।
श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष 5 जुलाई को शक्तिधाम के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है वहीं वृक्षारोपण भी किया जायेगा। इस वर्ष मंदिर के दर्शनार्थियों की अपील पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भी सेवा देंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
