Connect with us

राजनांदगांव

डीएमसी एवं एपीसी समग्र शिक्षा की टीम ने विकासखंड डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ के प्राथमिक शाला में चल रहे संपर्क डिवाइस का किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित कुमार के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से संपर्क टीवी डिवाईस के द्वारा पढ़ाई कराने के उद्देश्य से आज उत्सव मनाकर शालाओं में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति मे उत्सव पूर्वक मनाया गया। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन मे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर अलग-अलग विकासखंडों में निरीक्षण कर मार्गदर्शन दिया गया। कलेक्टर डोमन सिंह की टीम विकासखंड डोंगरगांव के प्राथमिक शाला बीजेभांठा पहुंचकर संपर्क डिवाइस शुभारंभ के अवसर पर पहुंचकर बच्चों, पालकों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए। इसी परिपेक्ष में डीएमसी की टीम के द्वारा आज 21 जुलाई 2023 को डोंगरगांव विकासखंड के प्राथमिक शाला ओड़ारबांध, प्राथमिक शाला गाताटोला एवं प्राथमिक शाला माहुल झोपड़ी में संपर्क डिवाइस शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर सतीश ब्यौहरे, जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि कलेक्टर के अथक प्रयास से जिले को संपर्क फाउंडेशन से 100 संपर्क टीवी डिवाईस प्राप्त हुए हैं, जिसको जिले के चार विकास खंडों को 25-25 संपर्क डिवाइस प्रदान कर चिन्हांकित एक शिक्षक एवं जहां बच्चों की संख्या ज्यादा है, ऐसे स्कूलों में शुरू किया गया। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए गये है। उन्होंने सभी संकुल समन्वयको को इसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए, उनके द्वारा संपर्क टीवी डिवाईस के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों को पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने आगे बताया कि संपर्क डिवाइस कक्षा 1 से कक्षा 5 के पाठ्यक्रम को समायोजित कर तैयार किया गया है। संपर्क डिवाइस का शुभारंभ आज उत्साह पूर्वक जिले के चार विकासखंड डोंगरगांव, छुरियाए, डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव में किया गया। साथ ही एपीसी की टीम द्वारा विकासखंड डोंगरगढ़ के प्राथमिक शाला बेलगांव, प्राथमिक शाला बिजनापुर एवं प्राथमिक शाला तेंदूभाठा की शालाओं में संपर्क डिवाइस शुभारंभ के अवसर पर पहुंचकर संपर्क डिवाइस से संबंधित जानकारी प्रदान किए। स्मार्ट टीवी के माध्यम से चलने वाले संपर्क डिवाइस के संबंध में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। विकासखंड डोंगरगांव के शालाओं के भ्रमण में डीएमसी के साथ एपीसी मो. रफीक अंसारी एवं विकासखंड डोंगरगढ़ के शालाओं के भ्रमण में एपीसी पीआर झाड़े एवं आदर्श वासनिक के साथ एफआर कोसरिया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ एवं एबीईओ विजय भरतद्वाज उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending