राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ी तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए शासन कर रही विशेष कार्य : इन्द्रशाह मंडावी
राजनांदगांव। संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी एकलव्य आवासीय विद्यालय पेण्ड्री में जिला स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल 2021 में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में संसदीय सचिव श्री मंडावी ने कहा कि आदिवासी परंपरा को संरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष कार्य किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति रीति-रिवाज के संरक्षण के लिए तथा आदिवासी के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब की स्थापना की गई है और जहां इस योजना के अंतर्गत क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने तथा आगे बढ़ाने के लिए इस योजना के तहत कार्य किया जाएगा। जिले के विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समाज सेवी संजय जैन ने कहा कि शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। हरेली, पोला एवं तीजा त्यौहारों पर शासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग एमएल देशलहरे ने कहा कि जिला स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल में सभी कलाकार अपनी जनजातीय संस्कृति से जुड़े कला का अच्छा प्रदर्शन करें। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर पर भाग लेगें।
इस मौके पर मोहला विकासखंड के ग्राम मजियापार के जय बजरंग दल डण्डा नृत्य समूह ने नगाड़े की थाप पर द्रुत गति से नृत्य करते हुए समा बांध दिया। मोर पंखी श्रृंगाार किए युवतियां तथा पारंपरिक वेशभूषा में खुमरी पहने युवाओं ने पहले आंगा देवता की पूजा की। इसके बाद लय और ताल के साथ तेज कदमों से झन मानो मोर कहना ला, गाये रे गाना मार के ताना…. गीत पर अपनी अनूठी प्रस्तुति दी। छुरिया विकासखंड के ग्राम आको के आदिवासी जयलिंगों नृत्य दल ने मांदर की थाप पर रेला रीरी लोयो रेला बुढ़ादेव… गीत पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं छुरिया विकासखंड के ग्राम पंडरापानी के जय सेवा रिलो मांदर नृत्य दल ने मंजीरे के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद मानपुर विकासखंड के ग्राम उरझे के मांदर पार्टी उरझे, छुईखदान विकासखंड के ग्राम कोदवा गण्डई के जय बुढ़ादेव कर्मा नृत्य दल, मोहला विकासखंड के ग्राम मड़ियानवाड़वी के आदिवासी मांदर पार्टी, मानपुर विकासखंड के ग्राम खुर्सेकला के आदिवासी गोड़ी नृत्य सांस्कृतिक घोटुल समूह ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा, सहायक संचालक आदिवासी केएन मिश्रा, प्राचार्य सुरेश सोनी, निर्णायक समिति के सदस्य सहायक प्राध्यापक श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, समाज कल्याण विभाग के वीर सिंह साहू, सुदेश यादव एवं अन्य अधिकारी तथा नर्तक दल उपस्थित थे। जिला स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल 2021 में मानपुर विकासखंड के जय बूढ़ादेव आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य दल प्रथम, छुईखदान विकासखंड के ग्राम कोदवा गण्डई के जय बुढ़ादेव कर्मा नृत्य दल द्वितीय तथा मानपुर विकासखंड के ग्राम खुर्सेकला के आदिवासी गोड़ी नृत्य सांस्कृतिक घोटुल दल तृतीय स्थान पर रही।
राजनांदगांव
महापौर ने 22 परिवारों को वितरित किए उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में महापौर मधुसूदन यादव ने 22 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।
यह वितरण मोतीपुर स्थित महापौर के निज निवास पर किया गया, जहां उन्होंने पात्र परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन का पूरा सेट प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित इंडेन गैस वितरक प्रतिनिधियों ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को योजना के तहत गैस चूल्हा, रेगुलेटर, सुरक्षा पाइप तथा दो एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क दिए जा रहे हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं परिवारों को दी जा रही है जिनके पास पूर्व में कोई गैस कनेक्शन नहीं है।
महापौर ने कहा कि उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों को धुएं से मुक्ति दिलाना और महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजना से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इससे हजारों परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में गैस एजेंसी के संचालक नरेंद्र जैन, प्रबंधक श्रेयांश जैन सहित हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
बारिश से पहले शहर की सड़कों का होगा डामरीकरण, महापौर ने ठेकेदारों को दिए निर्देश
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने और डामरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। महापौर मधुसूदन यादव ने आज अपने कक्ष में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा की उपस्थिति में ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में महापौर ने ठेकेदारों को दो टूक निर्देश दिए कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले हर हाल में शहर की प्रमुख सड़कों पर डामरीकरण का काम चालू किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।
महापौर ने बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर ठेकेदारों से बिंदुवार चर्चा की। इस दौरान ठेकेदारों ने अपनी व्यावहारिक समस्याएं साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में डामर (बिटुमिन) की सप्लाई में भारी दिक्कत आ रही है। वैश्विक परिस्थितियों और देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के कारण डामर की कमी हो गई है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों के मुताबिक, फिलहाल सिर्फ मुंबई में ही डामर मिल पा रहा है, जहां उनकी गाड़ियां लगातार डामर लोड करने के लिए कतार में खड़ी हैं। जैसे ही वहां से डामर की खेप पहुंचेगी, शहर में काम तेज कर दिया जाएगा।
ठेकेदारों की समस्याओं को सुनने के बाद महापौर मधुसूदन यादव ने उन्हें आश्वस्त करते हुए राज्य सरकार के एक बड़े फैसले की जानकारी दी। महापौर ने बताया कि मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में बिटुमिन की कीमतों में हुई असाधारण और अप्रत्याशित वृद्धि को गंभीरता से लिया गया है। राज्य के विकास और निर्माण कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 की अवधि के लिए अनुबंधित ठेकेदारों को सीमित एवं आंशिक मूल्य राहत (क्षतिपूर्ति) प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब डामर मिलने का रास्ता आसान हो गया है, इसलिए ठेकेदार बिना किसी वित्तीय चिंता के तत्काल डामरीकरण का काम शुरू करें।
महापौर की समझाइश और सरकार की राहत घोषणा के बाद ठेकेदारों ने आश्वस्त किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अगले 10 दिनों के भीतर मुंबई से डामर की गाड़ियां राजनांदगांव पहुंचने की पूरी संभावना है। गाड़ी आते ही युद्धस्तर पर डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि सभी ठेकेदार एक-एक करके सड़कों को हाथ में लें और काम शुरू करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मलिटी कंस्ट्रक्शन द्वारा कौरिनभाठा रोड में डामरीकरण का काम शुरू भी कर दिया गया है। इसी तरह अन्य एजेंसियां भी प्रयास कर काम चालू करें।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (संविदा) यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित निर्माण एजेंसी एव्ही कंस्ट्रक्शन, मोहन कंस्ट्रक्शन, मेसर्स अभय कोटडिया और मलिटी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि व ठेकेदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
राजनांदगांव
सोसायटियों में खाद-बीज की किल्लत न हो, किसान परेशान हुए तो खैर नहीं : कलेक्टर
राजनांदगांव। खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने किसानों को समय पर खाद एवं बीज का वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को खाद-बीज के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद, नैनो यूरिया एवं डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए, जिससे खेती की लागत घटे और उत्पादन बढ़े।
जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष 68,690 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 41,509 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी शामिल हैं।
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि अब तक 14,972 किसानों को खाद वितरण किया जा चुका है। वहीं समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण भी उपलब्ध है।
खरीफ सीजन के लिए 13,980 मि्ंटल बीज लक्ष्य के विरुद्ध 6,036 मि्ंटल बीज उपलब्ध है। इसमें से 3,201 मि्ंटल का भंडारण समितियों में किया गया है, जबकि 1,085 मि्ंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है।
जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता दल सक्रिय है। अब तक 28 विक्रय केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, 7 केंद्रों में भंडारित उर्वरक जप्त कर सीलिंग की कार्रवाई की गई है, जबकि 5 निजी विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
