खेल
अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में अंपायर लायंस इलेवन बनी चैंपियन, गौरव यादव बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट
राजनांदगांव। बसंतपुर जूनियर साई क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल एवं भव्य समापन हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव सहित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, अर्जुनी, डोंगरगांव और सुरगी क्षेत्र के लगभग 90 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला अंपायर लायंस इलेवन और विलेजर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंपायर लायंस इलेवन ने 10 ओवर में 121 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में विलेजर इलेवन की टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए 115 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से छह रन पीछे रह गई। इस तरह अंपायर लायंस इलेवन ने रोमांचक मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गौरव यादव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट का संचालन गगनदीप चीमा और गोपी यादव के नेतृत्व में किया गया। वहीं दुर्गेश साहू, कनक साहू, लुकेश (बंटी) साहू एवं लाल बहादुर ने अंपायर की जिम्मेदारी निभाई।
समापन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश साहू, ऋषि शास्त्री, पीयूष चितलांग्या, भूपेश (पप्पू) साहू, सत्ते सरदार, मनीष यदु, आशीष साहू, जय जायसवाल, संजू साहू एवं अभिषेक मेश्राम मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सुनील सेन ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।
खेल
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न
राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल की बारीकियों, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के द्वारा जिले 26 जगहों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, चिखली स्कूल मैदान, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान में तीरंदाजी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, नेटबॉल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, एथलेटिक शंकरपुर स्कूल में, फुटबॉल बजरंगपुर, वाइडनियर स्कूल, दिग्विजय स्टेडियम, कराते कस्तूरबा और ममता नगर में, वॉलीबॉल स्टेट स्कूल, बख्शी स्कूल, बगनदी, धर्मूटोला, हैंडबॉल स्टेट स्कूल, कबड्डी माड़ियांन, कमला कॉलेज राजनंदगांव, ग्राम भेड़िया ग्राम जोब, भारतत्तोलन जय भवानी व्यामशाल, दिग्विजय स्टेडियम, सॉफ्ट बॉल ठाकुर प्यारे लाल स्कूल, खो खो ग्राम लाटमेटा, ग्राम कोशल में आयोजित की गई थी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण का नियमित अभ्यास करने तथा भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को खेल कौशल विकास, फिटनेस प्रशिक्षण, योग, वार्म-अप एवं खेल नियमों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर से उन्हें खेल के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है। समारोह में सभी प्रतिभागियों को शिविर में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद सुनील साहू, सब इंस्पेक्टर पीटीएस अनीता साहू, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी शबनम अंसारी, आबिद बेग, ममता गुप्ता, अनुराज श्रीवास्तव, अशोक सेन, अजय लोहार, मुरली भारद्वाज, ऋषि मेश्राम, राहुल साहू, संध्या पदम, शकील अहमद, परमजीत सिंह, राजेश निर्मलकर, तरण सिंह, दिव्या धारावत, सुखदेव राउत, अर्चना चौधरी कृष्णा यादव, प्रियंका चौराया, वीर सिंह, रूपेंद्र साहू, दिलीप कछम, कलाराम साहू, संतु मरकाम, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल सहित विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
खेल
सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी एवं खेलों इंडिया एकेडमी, राजनांदगांव के 6 खिलाड़ी विश्व स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम के लिए चयनित
राजनांदगांव। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी, डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी एवं युगांतर खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव के 6 खिलाड़ियों अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा रेवा कुलकर्णी, हिमांशु सिंह और शुभम सिंह का चयन भारतीय स्कूल टीम के लिए हुआ है। यह टीम ज्लातिबोर सर्बिया में आगामी 13-22 जून, 2026 तक आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि इस केम्प के लिए इन अकादमियों के 7 खिलाड़ियों का चयन रांची में 26 मई से 10 जुन तक आयोजित भारतीय स्कूल टीम के केम्प के लिए हुआ था। यह केम्प स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बाडमेर में आयोजित सीनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता एवं राजनांदगांव में आयोजित जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में से लगभग 75 बालक एवं 75 बालिकाओं को चयन ट्रायल के लिए रांची बुलवाया था, उस चयन ट्रायल में से इन 7 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। बालिका वर्ग में अंजनी, रुमी कोनवर, काम्या झा, आर्या विजय अवारे, रेवा कुलकर्णी, जबकि बालक वर्ग में शुभम सिंह एवं हिमांशु सिंह शामिल है। इनमें से खिलाड़ियों ने सीबीएसई के विजेता टीम के तौर पर सीबीएसई का प्रतिनिधित्व किया था।
इनमें से रूमी कोनवर, रेवा कुलकर्णी आर्या विजय अवारे (डीपीएस खेलों इंडिया एकेडमी राजनांदगांव), काम्या झा एवं अंजनी डीपीएस राजनांदगांव से संबंधित है। शुभम सिंह, हिमांशु सिंह युगांतर पब्लिक राजनांदगांव से है। ये सभी खिलाड़ी रेवाडीह स्थित बास्केटबॉल सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी राजनांदगांव के मैदान में अभ्यास करते है। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
यह दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी, राजनांदगांव के लिए एवं राजनांदगांव एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ से एक अन्य खिलाडी दिव्या रंगारी का भी इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की 17 वर्ष से कम उम्र की बालक-बालिका टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की बालक टीम ने सीनियर सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
इसके आधार पर इन टीमों ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व सीनियर और जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था। डीपीएस की बालिका टीम ने जुनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता था।
इनकी इस उपलब्धि पर इन्हें एवं इनके कोच कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को डीपीएस राजनांदगांव के डायरेक्टर सौरभ कोठारी, सुनिल जैन, रामदेव राठी, अभिषेक वैष्णव, प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह, मोहन राव मोहन साहू एवं युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव के डायरेक्टर सुशील कोठारी, अजय सिंगी, अखराज कोटडिया सहित स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर, खेल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बधाईयाँ दी है।
खेल
जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियन टीम का डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मान
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शंकर नगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने सभी छत्तीसगढ़ के बालिका खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं सहायक कोच लुमेन्द्र साहू एवं मेनेजर अनिता तिर्की को बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को अपने स्वेक्षा निधि से 15,000 रुपये देने की घोषणा की तथा सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव सहायक प्रशिक्षक लुमेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि जब वो 15 वर्ष मुख्यमंत्री थे, तब राजेश पटेल ने हमेशा राज्य का मान बढ़ाया था और उनके रहते हुए छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ी थी और अभी 11 वर्षों के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल बालिका टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल टीम नई ऊँचाई पर पहुंचे, उसके बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका टीम को बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल को हर संभव मदद करने की बात कही।
छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ से अमर पारवानी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीके मोटर्स की तरफ से 5100 रुपये देने की घोषणा की गयी।
छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ से अनिल पुसदकर, अमर परवानी, पीतांबर गुप्ता, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह ग्रेवाल, इकबाल अहमद खान, आनंद सिंह, राजेंद्र तंबोली, राजेश प्रताप सिंह, सुमित उपाध्याय, नामिताभ जैन, अमित मंडल, उमेश सिंह ठाकुर, सुधीर राजपाल, प्रीतम दास, आलोक गुप्ता, विष्णु पांडेय, वीरेंद्र देशमुख, अमित तिवारी, राजेंद्र यादव, विकास पांडेय, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेश्वर राव, लुमेन्द्र साहू, अब्बास आलम, हुमन राम यदु, अतुल मिश्रा ने छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रदेश बास्केटबॉल संघ से एवं अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छतीसगढ की बालिका टीम में अंजली कोडापे कप्तान, अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति (सभी राजनांदगांव), दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे (रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई) टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एसईसीआर, बिलासपुर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
