राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
राजनांदगांव
7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए शुरू की गई “मस्ती की पाठशाला” का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। 3 मई से शुरू हुए इस आयोजन में सात सप्ताह तक बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक खेलों, योग, गीत-संगीत और जुम्बा डांस का भरपूर आनंद लिया।
समापन अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नागरिकों की मांग पर शुरू की गई मस्ती की पाठशाला को लोगों का भरपूर प्यार मिला। हर सप्ताह सुबह 6 बजे से बड़ी संख्या में परिवारों के साथ लोग पहुंचते रहे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सामाजिक संगठनों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों और यातायात विभाग का आभार जताया। महापौर ने कहा कि नए शिक्षा सत्र और मानसून को देखते हुए फिलहाल पाठशाला को विराम दिया जा रहा है, लेकिन भविष्य में इसे और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी पाठशाला में पहुंचे और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। इसके बाद रस्साकशी, मटकी फोड़, रस्सीकूद, पिट्टूल, भौरा, बैडमिंटन, सांप-सीढ़ी, कराटे और तीरंदाजी जैसे खेलों में लोगों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने झूले, फिसलपट्टी, रिंग डालो और निशाना लगाओ जैसे खेलों का आनंद उठाया। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यामिनी कला केंद्र द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जुम्बा डांस और अखाड़ा प्रदर्शन रहे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में गीत-संगीत और जुम्बा डांस ने विशेष आकर्षण बटोरा। छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों पर प्रतिभागी देर तक थिरकते रहे। बाली अखाड़ा के बच्चों और युवाओं ने आग के गोले घुमाने सहित विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महापौर मधुसूदन यादव ने भी गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
दिसंबर में फिर आयोजन की उठी मांग
प्रतिभागियों ने कहा कि मोबाइल के दौर में इस तरह का आयोजन बच्चों को पारंपरिक खेलों से जोड़ने का बेहतर माध्यम बना। कई लोगों ने कहा कि पाठशाला ने उनके बचपन की यादें ताजा कर दीं। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने ठंड के मौसम में दिसंबर माह के दौरान भी मस्ती की पाठशाला आयोजित करने की मांग की।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। महाकाल सेना और व्यापारिक संगठनों ने महापौर, निगम अध्यक्ष और आयुक्त का सम्मान किया। वहीं छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की ओर से स्वास्थ्य जांच और काढ़ा वितरण किया गया।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आयोजन में सहयोग देने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल संगठनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
