राजनांदगांव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
राजनांदगांव। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने अवि की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है तथा उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ी भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।
अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में अवि मानिकपुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की स्वर्णिम सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अवि मानिकपुरी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर भारतीय टीम में स्थान बनाया तथा एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए अवि एक प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता से खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हॉकी भारत का गौरवशाली खेल है और इस खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। अवि मानिकपुरी ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। अवि मानिकपुरी मूलतः छत्तीसगढ़ से हैं और अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासित खेल शैली के बल पर उन्होंने भारतीय टीम में स्थान बनाया। उनकी इस सफलता ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह भर दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासिचव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपई, सचिव रवि पारीक, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, धनीराम यादव, सचिन खोब्रागढ़े, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, लवी मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।
राजनांदगांव
7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए शुरू की गई “मस्ती की पाठशाला” का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। 3 मई से शुरू हुए इस आयोजन में सात सप्ताह तक बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक खेलों, योग, गीत-संगीत और जुम्बा डांस का भरपूर आनंद लिया।
समापन अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नागरिकों की मांग पर शुरू की गई मस्ती की पाठशाला को लोगों का भरपूर प्यार मिला। हर सप्ताह सुबह 6 बजे से बड़ी संख्या में परिवारों के साथ लोग पहुंचते रहे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सामाजिक संगठनों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों और यातायात विभाग का आभार जताया। महापौर ने कहा कि नए शिक्षा सत्र और मानसून को देखते हुए फिलहाल पाठशाला को विराम दिया जा रहा है, लेकिन भविष्य में इसे और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी पाठशाला में पहुंचे और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। इसके बाद रस्साकशी, मटकी फोड़, रस्सीकूद, पिट्टूल, भौरा, बैडमिंटन, सांप-सीढ़ी, कराटे और तीरंदाजी जैसे खेलों में लोगों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने झूले, फिसलपट्टी, रिंग डालो और निशाना लगाओ जैसे खेलों का आनंद उठाया। चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यामिनी कला केंद्र द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जुम्बा डांस और अखाड़ा प्रदर्शन रहे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में गीत-संगीत और जुम्बा डांस ने विशेष आकर्षण बटोरा। छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों पर प्रतिभागी देर तक थिरकते रहे। बाली अखाड़ा के बच्चों और युवाओं ने आग के गोले घुमाने सहित विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महापौर मधुसूदन यादव ने भी गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
दिसंबर में फिर आयोजन की उठी मांग
प्रतिभागियों ने कहा कि मोबाइल के दौर में इस तरह का आयोजन बच्चों को पारंपरिक खेलों से जोड़ने का बेहतर माध्यम बना। कई लोगों ने कहा कि पाठशाला ने उनके बचपन की यादें ताजा कर दीं। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने ठंड के मौसम में दिसंबर माह के दौरान भी मस्ती की पाठशाला आयोजित करने की मांग की।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। महाकाल सेना और व्यापारिक संगठनों ने महापौर, निगम अध्यक्ष और आयुक्त का सम्मान किया। वहीं छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की ओर से स्वास्थ्य जांच और काढ़ा वितरण किया गया।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आयोजन में सहयोग देने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल संगठनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये मानव देशमुख ने दिल्ली में दिया इंटरव्यू
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया शुरू होचुकी है। पूरे प्रदेश में ब्लॉक, विधानसभा, जिला, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के पद में चुनाव होने वाला है, इसी क्रम में युवा कांग्रेस निवार्चित प्रदेश महासचिव मानव देशमुख को प्रदेश अध्यक्ष चयन के योग्य उम्मीदवार मानते हुए दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा द्वारा उनका प्रदेश अध्यक्ष पद का इंटरव्यू लिया गया। मानव द्वारा लगातार प्रदेश के युवाओं के बीच संपर्क, उग्र आंदोलन और समाज सेवा का कार्य बीते 5 वर्ष से किया जा रहा है।
मानव को पूर्व में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रशासन की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसके चलते पूरे प्रदेश के समस्त विधानसभा अध्यक्ष को संघठन संबंधित जानकारी देना और उनकी रिपोर्टिंग राष्ट्रीय नेतृत्व को देने का प्रभार था, यह उनके पूरे प्रदेश में लोकप्रियता का पैमाना माना जा रहा है।
मानव बीते वर्ष में राजधानी रायपुर, दुर्ग ग्रामीण, राजनांदगांव लोकसभा और भिलाई नगर के भी प्रभारी रह चुके है और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के करीबी माने जाते है, इसके चलते उनको प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जारहा है। वह हाल ही में कुर्मी युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाए गये है और पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख के सुपुत्र भी है। वह कुर्मी क्षत्रिय समाज से आते है, और छत्तीसगढ़ में पिछड़े समाज की बहुसंख्यक तादाद के कारण उनपर संगठन द्वरा दांव खेला जा सकता है।
देखा जाये तो प्रदेश अध्यक्ष साक्षात्कार कार्यक्रम में दिल्ली छत्तीसगढ़ से 35 युवा कांग्रेस पदाधिकारी को बुलावा आया था। राजनांदगांव शहर से एकमात्र मानव देशमुख ही दिल्ली पहुँच के यह प्रदेश अध्यक्ष साक्षात्कार कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी है, अभी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
सूत्रों के अनुसार लगभग 10 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव सम्पन किया जायेगा।
राजनांदगांव
जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव में पानी की आपूर्ति की समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निर्देश पर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में वार्ड 01, नवागांव में पानी टंकी के सामने वार्डवासियों के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। वार्ड पार्षद, पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने निगम प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके पटके और निगम को इसके लिए जिम्मेदार बताया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्थानीय विधायक डा रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे ओर महापौर मधुसूदन यादव की तस्वीरों के पोस्टर हाथ में लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि भाजपा के नेता किस ट्रिपल इंजन सरकार में तरक्की का दावा करते हैं। यह वह इंजन है जो आगे नहीं पीछे की और दौड़ रहा है। देश से लेकर निकाय तक आम आदमी मुलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। निगम में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसमें सुधार के काई उपाय नहीं हो रहे हैं। अलबत्ता, करोड़ों के काट अटके हुए हैं और महिलाओं को सड़कों पर आकर मटके फोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
वार्ड 01, नवागांव पार्षद राजा तिवारी ने कहा कि मैं लगातार निगम के सामने क्षेत्र में जल समस्या का मुद्दा उठाता आ रहा हूं। बार बार उन्हें ध्यान दिलाया जाता है कि वार्डवासियों को निजी बोर और दूसरे विकल्पों पर निर्भर होना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लेकिन अब तक निगम के पास इसके लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। महापौर मधुसूदन यादव निरीक्षण में निर्देश देते दिखाई देते हैं लेकिन क्या उस पर कोई अमल होता है। हमारे वार्ड की समस्याएं कई बार सामने रखी गई हैं लेकिन हासिल कुछ नहीं है।
प्रदर्शनकारी रविवार की सुबह चिलचिलाती धूप में 11 बजे नवागांव स्थित पानी टंकी के सामने जुटे। बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं सिर पर खाली मटके लेकर आई थीं। यहां ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पानी के संकट को लेकर वार्डवासियों ने भी अपनी भड़ास निकाली। मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक, सांसद और महापौर के खिलाफ नारे लगे। जिसके बाद सड़क पर ही मटका फोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
इस दौरान कमलजीत सिंह पिंटू, अशोक पंजवानी, विनय झा, शरद खंडेलवाल, ललित मरकाम, सुरेन्द्र देवांगन, समीर द्विवेदी, अमर झा, गोलू महानन्द, राजेश रंगारी, पूर्णिमा नागदेवे, गोलू नायक, केशव पटेल, सुरेन्द्र गजभिये, विशु आजमानी, संदीप सोनी, अभिमन्यू मिश्रा, शिवम गढ़पायले, हिमालय बंधे, निश्चय बुराडे, राहुल चौबे, सोनू साहू, रीना पटेल, ललिता साहू, नितिन मेश्राम, विनोद, नंदकुमार साहू, दानिश कुरैशी, शेख आसिफ, निर्मल द्विवेदी, रेहान मिर्जा, अमीर खान, सिद्धार्थ सोनी, नीलेश ठावरे, राहुल बंधे, राहुल चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
