राजनांदगांव
नई सौगात लेकर पहुंचना ही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी : छन्नी साहू
राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने आज क्षेत्र के अंबागढ़ चौकी विखं के 4 अलग-अलग ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकर्पण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध समाज के आयोजन में भी शिरकत की। अपने दौरों के बीच विधायक श्रीमती साहू ने कहा किए विधानसभा क्षेत्र का हर गांव विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि, आपके बीच नई सौगात लेकर पहुंचना ही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। मुझे आपने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे लेकर मैं संकल्पित हूं।
श्रीमती साहू शुक्रवार को ग्राम ग्राम कौड़ूटोला, मांगाटोला, हांडीटोला और ग्राम डोंगरगांव पहुंची। उन्होंने इस दौरान लाखों के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। आयोजनों के दौरान ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया। वरिष्ठ नागरिकों के साथ श्रीमती साहू ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे हाल-चाल पूछा।
ग्राम कौड़ूटोला में विधायक श्रीमती साहू ने 5 लाख की लगात से बनने जा रहे सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि, पंचायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसकी मांग की थी। यह पूरी हो गई है और भी जिन विकास कार्यों की जरुरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। इसी तरह ग्राम मांगाटोला में उन्होंने 3 लाख की लागत से स्वीकृत सीसी रोड का भूमिपूजन किया।
इसी क्रम में विधायक श्रीमती साहू ने ग्राम हांडीटोला में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इसके बाद वे ग्राम डोंगरगांव पहुंची। यहां उन्होंने 4 लाख की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का भूमि पूजन किया। यहां उन्होंने धम्मचक्र परिवर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर तथागत भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा में माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां अपने संबोधन में बाबा साहब अम्बेडकर के रास्ते पर चलने व उनके द्वारा लिखे गए संविधान की रक्षा करने का बात कही।
उक्त कार्यक्रमों के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, ग्राम कौडूटोला सरपंच श्रीमती परमिला नेताम, उपसरपंच वनिता मारगाये, ग्राम पटेल मानिकराम मारगाये, गयादास साहू, गौरीशंकर गुटेले, सरपंच गोपिंद्र नुरेटी, सरपंच प्रतिनिधि लखन भेलियारे, सेवादल अध्यक्ष उदय यादव, राजू नशीने, दुलार सिंह विश्वकर्मा, वासीराम अंबादे, भंवरसिंह साहू, गुलाबदास साहू, बलिराम साहू, पुरणलाल साहू, लक्ष्मण कुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि लालाराम नेताम, शुभेदास साहू, मालाबाई मारगाये, ममता साहू, सचिव बिसाहू दास, छोटेलाल काटेंगे, विधायक प्रतिनिधि जसवंत साहू, ललित मंडावी, जनपद सदस्य द्वारका प्रसाद सहारे, ग्राम पंचायत डोंगरगांव श्रीमती सतरुपा सुग्रीव चंद्रमा, सरपंच ग्राम हालमकोड़ो कन्हैया लाल नेताम, सरपंच ग्राम हाड़ीटोला श्रीमती जंगीता मंडावी, ग्राम पंचायत तिरपेमेटा सरपंच भैय्याराम कुंजाम, ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा हुमन चंद्रवंशी, दयाशंकर नंदेश्वर, सचिव रामदेव सिन्हा, रोजगार सहायक सत्य कुमार चौधरी सहित अन्य शामिल थे।
राजनांदगांव
मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की ओर से महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंगलवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती तस्वीरों की सराहना की।
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कार्यों के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
फोटो प्रदर्शनी में किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी गई सहायता, डेढ़ गुना एमएसपी की व्यवस्था, कृषि निर्यात को बढ़ावा और ई-नाम से जुड़े किसानों एवं व्यापारियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है।
इसके अलावा देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी हथियार निर्माण और रक्षा निर्यात से जुड़ी उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है। अधोसंरचना क्षेत्र में विश्व के प्रमुख चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बने अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत जैसी उपलब्धियां भी प्रदर्शनी में शामिल हैं।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए पक्के आवास, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल अभियान, लखपति दीदी योजना, युवा शक्ति, मुफ्त राशन योजना, पोषण अभियान और अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर सहित विभिन्न विषयों को स्थान दिया गया है।
जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को जनमन पत्रिका और सुशासन के नवीन आयाम पुस्तिका का वितरण भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी 17 जून तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।
इस दौरान कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, दिनेश गांधी, भावेश बैद, तरुण लहरवानी, डिकेश साहू, ऋषिदेव चौधरी, रघु शर्मा, चिंटू सोनकर, आकाश चोपड़ा, ईशान शर्मा, अरविंद बैद, इरफान शेख, हैरी जोसेफ, हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन-शिकायतों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कड़े लहजे में कहा कि ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ में प्राप्त होने वाले आवेदनों का सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने इस कार्य की लगातार ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन सहित जिला स्तर के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे।
दिग्विजय स्टेडियम में मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कलेक्टर ने बताया कि आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय वृहद आयोजन शहर के दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इस गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होकर योग करेंगे।
कृषि चौपाल का होगा आयोजन, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश
खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज के भंडारण और वितरण की जानकारी ली।
फसल विविधीकरण: उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को धान के बदले कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली दलहन, तिलहन एवं अन्य वैकल्पिक फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
कृषि चौपाल: किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए सभी गांवों में कृषि चौपाल आयोजित की जाएगी।
एग्रीस्टेक पंजीयन: जिले में अब तक 98 हजार 682 किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने शेष बचे किसानों का पंजीयन भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है।
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की योजनाओं की समीक्षा
अस्पताल मरम्मत को प्राथमिकता: विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जिला चिकित्सालय की मरम्मत एवं अधोसंरचना की मजबूती के लिए की गई घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
एचपीवी वैक्सीनेशन: जिले में अब तक 3479 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग को स्कूलों का रोस्टर बनाकर एक महीने के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
महतारी वंदन योजना: योजना के तहत जिले में 97 प्रतिशत महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने शेष 3 प्रतिशत हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर शत-प्रतिशत सत्यापन करने को कहा ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। इसके साथ ही ‘प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना’ के हितग्राहियों को श्रम विभाग में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए।
स्वरोजगार और पीएम सूर्यघर योजना पर फोकस
पीएम स्वनिधि योजना: शहरी क्षेत्र के 4328 हितग्राहियों को अब तक ऋण का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स और पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: आम नागरिकों के बिजली बिल के बोझ को कम करने वाली इस योजना के तहत जिले में अब तक 3 हजार 321 हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
लंबित प्रकरणों पर जिला पंचायत सीईओ की हिदायत
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने भी सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की बात कही। इसके साथ ही कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।
बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। लोग विश्वास के साथ प्रशासन के पास पहुंचते हैं, इसलिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
एक दिन में राशन कार्ड में जुड़ा बेटियों का नाम
डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम चीरपानी निवासी श्रीमती दुरपति बाई बंजारे ने जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि उनके दोनों बेटियों के नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं हैं। इसके कारण उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बेटियों के नाम राशन कार्ड में जोड़ दिए।
15 साल पुराने नामांतरण प्रकरण का निराकरण
डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती नंदा झरिया के लगभग 15 वर्षों से लंबित भूमि नामांतरण संबंधी मामले का भी जनदर्शन में समाधान किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उनका लंबित प्रकरण निराकृत हुआ।
निजी भूमि से हटाया अवैध कब्जा
लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम पीटेपानी निवासी श्री टुकुनराम गोंड ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मामले में राजस्व विभाग ने जांच कर कार्रवाई करते हुए उनकी निजी भूमि को कब्जामुक्त कराया।
वहीं शिवनाथ वार्ड के नागरिकों की शिकायत पर शिवनाथ नदी स्थित महिला घाट के समीप शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की गई।
जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भू-अर्जन, नजूल भूमि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व अभिलेखों में सुधार सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
