Connect with us

राजनांदगांव

किसान न्याय योजना को समर्पित होगा किसान सेवा सप्ताह, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि करेंगे किसानों का स्वागत

Published

on

राजनांदगांव//जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने जिले के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ राज इंपिरियल होटल में पत्रकार वार्ता आहूत कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप किसानों के खातों में समर्थन मूल्य धान खरीदी की तीसरी किस्त कल किसानों के हाथों में अंतरित की जाएगी यह राशि स्व सहायता समूह गौठान समितियों गोबर विक्रेताओं के खातों में भी पहुंच जाएगी दिवाली पूर्व गौधन न्याय योजना की कुल, स्व सहायता समूह को छः करोड़ अट्ठाइस लाख उन्नीस हजार, गौठान समितियों को कुल भुगतान दस करोड़ तैइस लाख , गोबर विक्रेतावो को भुगतान 15 करोड़ 96 लाख राशि का भुगतान किया जाएगा वही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि एक सौ छप्पन करोड़ 65 लाख रुपए की राशि दो लाख ग्यारह हजार छः सौ अड़तालिस किसानों को आज मुख्यमंत्री के हाथो अंतरित हो जायेगी दिवाली पूर्व प्रदेश के कृषि और पशुपालन स्व सहायता समूह से जुड़े किसानों को सीधी लाभान्वित होने से जिले के किसानों में दिवाली के पर्व की खुशहाली दोगुनी हो जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवंबर में देने वाली राशि को अक्टूबर में देकर दिवाली के पूर्व किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें हर त्योहारों में खुशहाल देखने के दृष्टिगत यह कदम उठाया जा रहा है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने बताएं कि 1 नवंबर 2022 से समर्थन मूल्य धान खरीदी की दर बढ़ कर 2640/₹ और 2660/₹ रुपए हो जायेगी समूचे राष्ट्र में किसानों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और किसी राज्यों में अब तक नहीं हो पाई है किसानों सोच के प्रति सोच और किसानों के जीवन स्तर में और सुधार लाने की और संपन्नता की दिशा में प्रदेश सरकार की सोच परिलक्षित होती है। अन्नदाताओ की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली यही मूल मंत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान पुत्र भूपेश बघेल की होने की वजह से आज किसानों का स्वागत जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया है किसान सेवा सप्ताह लगातार 7 दिन किसानों के तिलक के साथ स्वागत कर किया जायेगा सहकारी सोसायटी और सरकारी बैंकों में जाने वाले सभी किसानों का स्वागत और सम्मान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने एक अभिनव पहल में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों का पहली बार राशि निकालने के दौरान बैंक के सभी शाखाओं में सम्मान करने का निर्णय लिया है। इस नए पहल के पीछे किसानों का उत्साहवर्धन और उनका मान बढ़ाना है। जिला सहकारी बैंक के बैनर तले राजनांदगांव जिले के सभी शाखाओं में 18 से 23 अक्टूबर तक पंडाल लगाकर किसान सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।
इस सप्ताह के दौरान न्याय योजना के लाभान्वित किसान जब राशि का आहरण करने पहुंचेंगे तो उस दौरान सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और निगम आयोग के अध्यक्ष, सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी तिलक लगाकर सम्मान करेंगे। दरअसल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य के किसानों के आर्थिक उन्नति को लेकर बनाए गए नीतियों को बैंक के जरिये आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान का कहना है कि सूबे के मुख्यमंत्री किसानों के प्रति उदार भाव लेकर उनके जीवन में बदलाव की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रहे हैं, इसलिए बैंक प्रबंधन किसानों का सम्मान करने के इरादे से सेवा सप्ताह की शुरूआत कर रहे है।
राजनांदगांव जिले के अलावा नए जिले केसीजी और एमएमसी में संचालित बैंक शाखाओं में किसानों की सहुलियत के लिए विशेष पंडाल लगाए जाएंगे। किसानों के पहुंचने पर क्षेत्रीय प्रतिनिधि उनका तिलक लगाकर सम्मान करेंगे। साथ ही आपसी गुप्तगू के साथ सत्तारूढ़ दल के विधायक और पदाधिकारी किसानों के साथ चाय-नाश्ता भी करेंगे। सभी शाखाओं में कांग्रेसी विधायक व जनप्रतिनिधि करेंगे स्वागत ।

जिलों के 27 शाखाओं में 18 अक्टूबर से सेवा सप्ताह की शुरूआत सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान में दो पालियों में कांग्रेसी नेता शाखाओं में मौजूद रहेंगे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और 3 से शाम 5 बजे तक किसानों के बीच उपस्थित रहेंगे। इस बीच पत्रकारवार्ता लेकर बैंक अध्यक्ष खान ने पूरे अभियान की विस्तृत रूपरेखा से मीडिया को अवगत कराया। पत्रकार वार्ता में
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अंतव्यवसाय विकास समिति के अध्यक्ष धनेश पटीला, अनुचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, खाद्य आयोग सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, छग युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, राजगामी संपदा न्यास समिति अध्यक्ष विवेक वासनिक, राजगामी संपदा न्यास समिति सदस्य रमेश खंडेलवाल, महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी, कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे , नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, विद्या ताम्रकार, चेतन देवांगन, पार्तिका महोबिया, शैलेंद्र वर्मा, पंकज बांधव, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

Published

on

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की ओर से महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंगलवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती तस्वीरों की सराहना की।
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कार्यों के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
फोटो प्रदर्शनी में किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी गई सहायता, डेढ़ गुना एमएसपी की व्यवस्था, कृषि निर्यात को बढ़ावा और ई-नाम से जुड़े किसानों एवं व्यापारियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है।
इसके अलावा देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी हथियार निर्माण और रक्षा निर्यात से जुड़ी उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है। अधोसंरचना क्षेत्र में विश्व के प्रमुख चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बने अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत जैसी उपलब्धियां भी प्रदर्शनी में शामिल हैं।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए पक्के आवास, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल अभियान, लखपति दीदी योजना, युवा शक्ति, मुफ्त राशन योजना, पोषण अभियान और अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर सहित विभिन्न विषयों को स्थान दिया गया है।
जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को जनमन पत्रिका और सुशासन के नवीन आयाम पुस्तिका का वितरण भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी 17 जून तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।
इस दौरान कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, दिनेश गांधी, भावेश बैद, तरुण लहरवानी, डिकेश साहू, ऋषिदेव चौधरी, रघु शर्मा, चिंटू सोनकर, आकाश चोपड़ा, ईशान शर्मा, अरविंद बैद, इरफान शेख, हैरी जोसेफ, हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन-शिकायतों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कड़े लहजे में कहा कि ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ में प्राप्त होने वाले आवेदनों का सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने इस कार्य की लगातार ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन सहित जिला स्तर के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे।

दिग्विजय स्टेडियम में मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कलेक्टर ने बताया कि आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय वृहद आयोजन शहर के दिग्विजय स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इस गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होकर योग करेंगे।

कृषि चौपाल का होगा आयोजन, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश
खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज के भंडारण और वितरण की जानकारी ली।

फसल विविधीकरण: उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को धान के बदले कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली दलहन, तिलहन एवं अन्य वैकल्पिक फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

कृषि चौपाल: किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए सभी गांवों में कृषि चौपाल आयोजित की जाएगी।

एग्रीस्टेक पंजीयन: जिले में अब तक 98 हजार 682 किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने शेष बचे किसानों का पंजीयन भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है।

स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की योजनाओं की समीक्षा
अस्पताल मरम्मत को प्राथमिकता: विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जिला चिकित्सालय की मरम्मत एवं अधोसंरचना की मजबूती के लिए की गई घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

एचपीवी वैक्सीनेशन: जिले में अब तक 3479 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग को स्कूलों का रोस्टर बनाकर एक महीने के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

महतारी वंदन योजना: योजना के तहत जिले में 97 प्रतिशत महिलाओं का ई-केवाईसी सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने शेष 3 प्रतिशत हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर शत-प्रतिशत सत्यापन करने को कहा ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। इसके साथ ही ‘प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना’ के हितग्राहियों को श्रम विभाग में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए।

स्वरोजगार और पीएम सूर्यघर योजना पर फोकस
पीएम स्वनिधि योजना: शहरी क्षेत्र के 4328 हितग्राहियों को अब तक ऋण का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स और पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: आम नागरिकों के बिजली बिल के बोझ को कम करने वाली इस योजना के तहत जिले में अब तक 3 हजार 321 हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

लंबित प्रकरणों पर जिला पंचायत सीईओ की हिदायत
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने भी सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की बात कही। इसके साथ ही कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।

बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। लोग विश्वास के साथ प्रशासन के पास पहुंचते हैं, इसलिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

एक दिन में राशन कार्ड में जुड़ा बेटियों का नाम
डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम चीरपानी निवासी श्रीमती दुरपति बाई बंजारे ने जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि उनके दोनों बेटियों के नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं हैं। इसके कारण उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बेटियों के नाम राशन कार्ड में जोड़ दिए।

15 साल पुराने नामांतरण प्रकरण का निराकरण
डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती नंदा झरिया के लगभग 15 वर्षों से लंबित भूमि नामांतरण संबंधी मामले का भी जनदर्शन में समाधान किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उनका लंबित प्रकरण निराकृत हुआ।

निजी भूमि से हटाया अवैध कब्जा
लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम पीटेपानी निवासी श्री टुकुनराम गोंड ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मामले में राजस्व विभाग ने जांच कर कार्रवाई करते हुए उनकी निजी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

वहीं शिवनाथ वार्ड के नागरिकों की शिकायत पर शिवनाथ नदी स्थित महिला घाट के समीप शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की गई।

जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भू-अर्जन, नजूल भूमि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व अभिलेखों में सुधार सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

Continue Reading

Trending