राजनांदगांव
त्याग, तपस्या और बलिदान का पर्याय है कांग्रेस, ये सिर्फ संगठन नहीं एक विचारधारा है : कुलबीर
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में बुधवार 28 दिसंबर को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शहर कांग्रेस महामंत्री अंमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने व देश के विकास कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाली विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 28 दिसंबर 1885 को स्थापना हुआ था, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव व राजनांदगांव शहर प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में बुधवार 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर सभा की शुरूआत हुई।
अंत्यावसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने और उस देश में बसने वाले करोडों लोगों के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। कांग्रेस की सरकारों द्वारा देशहित में संचार क्रान्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं, औद्योगिक क्रांति सहित चिकित्सा एवं सिंचाई के क्षेत्र में भाखड़ा नागल बांध सहित अनेकों बांधों को बनाने का काम व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पहचान दिलाने का काम कांग्रेस के नेतृत्वकर्ताओं ने किया है।
खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के स्थापना अंग्रेजों से भारत को मुक्त करने के लिए हुई थी। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वहीं देश की आजादी के पश्चात कांग्रेसनीत सरकारों ने आद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति, आर्थिक व्यवस्था व शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी एवं सैकडों विश्व विद्यालय का निर्माण देशहित में किया।
महापौर हेमा देशमुख ने उपस्थित कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, गौरवशाली अतीत को दृष्टिगत रखते हुए संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करें। हम उन सभी कार्यकर्ताओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी नहीं भुल सकते, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं जो देश के सबसे पुराने लोकतांत्रिक पार्टी है, जो भारत देश को आजाद कराने वाले महान विभूतियों के त्याग और बलिदानियों को मैं नमन करता हूं। जितनी सेवाभाव इस कांग्रेस पार्टी ने किया वह किसी भी पार्टी ने नहीं किया है। कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है, करोड़ों लोगों के परिश्रम, तपस्या, त्याग और बलिदान की नींव है कांग्रेस, जो महज एक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचारधारा है। देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है। श्री छाबड़ा ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए जितनी योजनाएं कांग्रेस पार्टी ने बनाई वह स्मरणीय है, क्योंकि कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने वाली विचारधारा भी है।
संगोष्ठी सभा में प्रमुख रूप से कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिन्टू, प्रेमचंद बाफना, रूपेश दुबे, ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री फिरोज अंसारी, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, मोहनी सिन्हा, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरूभेज माखिजा, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, प्रमोद बागड़ी, संजय साहू ने संबोधित किया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों का फुलमालाओं से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, भारत भूषण शर्मा, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, सुनील रामटेके, सुरेन्द्र देवांगन, गंगाबाई साहू, शैलेष ठावरे, मुजीब अहमद, मनीष गौतम, अब्बास खान, गेमू कुंजाम, अब्दुल कादिर, अतुल भारद्वाज, अनिस जैन, सुनिता सिन्हा, मोहसिन कुरैशी, संदीप जायसवाल, मनीष अग्रवाल, पन्ना साहू, जयप्रकाश साहू, मोईन गोरी, विष्णु सिन्हा, अभिमन्यु मिश्रा, नासिर खां, कुशल रजक, सृकृत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव
अपराधियों पर कसा शिकंजा : राजनांदगांव पुलिस की देर रात बड़ी कॉम्बिंग गश्त, गुंडे-बदमाशों की सघन जांच
राजनांदगांव। शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने देर रात एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के कड़े निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में जिलेभर में रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई। इस विशेष अभियान के तहत 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने एक साथ संवेदनशील इलाकों और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर हड़कंप मचा दिया।
चार विशेष टीमों ने संभाली कमान, होटलों और रिसोर्ट में चेकिंग
रात के सन्नाटे में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अलग-अलग चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने थाना कोतवाली, बसंतपुर, चौकी चिखली सहित थाना सोमनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनगटा रिसोर्ट और विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर व्यापक सर्चिंग व सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान इलाके के पुराने गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों तथा संदिग्ध घूम रहे व्यक्तियों की सघन जांच की गई। होटल और रिसोर्ट के कमरों व एंट्री रजिस्टरों को भी खंगाला गया।
सड़क पर उतरे आला अधिकारी, संदिग्धों से पूछताछ
इस बड़े कॉम्बिंग गश्त अभियान का नेतृत्व खुद फील्ड पर उतरकर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज और डीएसपी एम्ब्रोस कुजूर ने किया। उनके साथ जिले के समस्त थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। गश्त के दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वाले संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और उनके पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
निरंतर जारी रहेगा अभियान : पुलिस की अपील
राजनांदगांव पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर पूरी तरह से रोक लगाने तथा आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए इस प्रकार के औचक कॉम्बिंग गश्त और चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना है।
अपराध
मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
राजनांदगांव। थाना सोमनी अंतर्गत मनगटा के चर्चित युवती प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात के केंद्र रहे ‘व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट’ को पुलिस ने नियमानुसार सील कर दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र के अन्य रिसोर्ट संचालकों को भी बड़ा संदेश दिया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगी शामिल हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद खुला मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 18 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से सोमनी पुलिस को एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन और एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सोमनी थाना प्रभारी दिलीप पटेल व साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया।
मदहोशी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म
परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारीकी से अध्ययन के बाद पुलिस को चौंकाने वाले तकनीकी साक्ष्य मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी आशुतोष, छत्रपाल और घनश्याम ने एक राय होकर युवती को बहलाया-फुसलाया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद वे उसे रायपुर क्लब लेकर गए और वहां से लौटते वक्त मनगटा स्थित व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट पहुंचे। युवती अत्यधिक मदहोशी की हालत में थी, जिसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी आशुतोष ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। इस बर्बरता के कारण युवती को गंभीर आंतरिक चोटें भी आईं, जो बाद में उसकी मौत का कारण बनीं।
सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 115(2) और 3(5) के तहत संगीन जुर्म दर्ज किया है। हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी:
आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष) – निवासी बुचीभरदा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव (मुख्य आरोपी)
छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष) – निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, थाना सोमनी, राजनांदगांव
घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष) – निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग
वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
इस अंधे कत्ल और दुष्कर्म की गुत्थी को सुलझाने में नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने अहम भूमिका निभाई। मोबाइल लोकेशन, कॉल डीटेल्स और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।
राजनांदगांव
वार्ड 15 में निरीक्षण पर निकले महापौर : गंदगी देख बिफरे, कुएं की सफाई व पंप सुधारने के निर्देश
राजनांदगांव। शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था की ग्राउंड रिपोर्ट जानने शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव अचानक वार्ड क्रमांक 15 (बीएनसी मिल कॉलोनी) पहुंच गए। उनके साथ वार्ड पार्षद प्रमोद झंझाड़े भी मौजूद थे। महापौर ने गली-मोहल्लों का पैदल दौरा किया और स्थानीय लोगों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान जय हनुमान व्यायाम शाला के पास स्थित कुएं की बदहाली और बंद पड़े सबमर्सिबल पंप की गंभीर समस्या सामने आई। महापौर ने मौके पर ही मौजूद सब-इंजीनियर तिलकराज ध्रुव को आड़े हाथों लेते हुए तत्काल कुएं की सफाई कराने और पंप को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया।
गंदगी फैलाने वालों पर होगी सीधी एफआईआर
व्यायाम शाला के संचालक आशु सिंह और स्थानीय नागरिकों ने महापौर को बताया कि इस कुएं के पानी से पूरा इलाका प्यास बुझाता है। व्यायाम शाला के अलावा एसएलआरएम सेंटर और आसपास के रहवासी इसी पर निर्भर हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं। पंप भी लंबे समय से खराब है। इस पर महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल सफाई से काम नहीं चलेगा, जो लोग सार्वजनिक कुएं में कचरा डालते हैं, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
जर्जर कन्हारपुरी स्कूल पहुंचे महापौर : टॉयलेट की बदहाली पर अफसरों को लगाई फटकार
मिल कॉलोनी के बाद महापौर का काफिला सीधे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्हारपुरी पहुंचा। स्कूल की इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और टॉयलेट की स्थिति बदतर है। इसे देखते हुए महापौर ने अफसरों पर नाराजगी जाहिर की और तुरंत शौचालय की मरम्मत शुरू कराने के निर्देश दिए।
नया स्कूल भवन हमारी प्राथमिकता : यादव
शिक्षकों और प्राचार्या श्रीमती संगीता खोब्रागडे से चर्चा करते हुए महापौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। मौजूदा बिल्डिंग की रिपेयरिंग तुरंत होगी और शासन स्तर पर नए सर्वसुविधायुक्त स्कूल भवन के निर्माण की मंजूरी के लिए वे खुद पहल करेंगे।
मुस्कुराए नौनिहाल : बच्चों को बांटी ज्ञान की धरोहर
स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का माहौल था। महापौर मधुसूदन यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें कॉपियां और पाठ्य सामग्रियां बांटी। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर कहा, “बेटा, खूब मन लगाकर पढ़ो, अच्छे नंबर लाओ और अपने माता-पिता के साथ इस स्कूल का नाम रोशन करो।”
मौके पर यह रही टीम:
इस औचक निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि युवराज सिंह, पूर्व पार्षद महेश साहू, किशोर साहू, लोकराम साहू, सीताराम श्रीवास, सोहन साहू सहित स्कूल का स्टाफ और निगम का अमला मौजूद रहा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
