Connect with us

खेल

खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, चरित्र निर्माण का माध्यम है, ‘रूद्राक्षम् कर रहा है दिशा तय’ : मधुसूदन यादव

Published

on

राजनांदगांव। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगाँव हॉकी लीग छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का फाइनल मैच एवं पुरुष्कार वितरण समाहरोह संपन हुआ। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के मार्गदर्शन में आयोजित सब जूनियर आयु वर्ग का खिताब शिवनगर बुल्स ने तो वहीं जूनियर आयु वर्ग का खिताब शांतिनगर शूरमा ने अपने नाम किया।
फाइनल मैच व समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महामंत्री जिला भाजपा सौरभ कोठारी, एमआईसी सदस्य राजा माखीजा, पार्षद एवं पूर्व निगम अध्यक्ष शिव वर्मा, वरिष्ठ पार्षद कन्हैया सुनील साहू, पार्षद अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, पार्षद श्रुति लोकेश जैन, अर्जुन गंगवानी अध्यक्ष पूज्या सिंधी पंचायत, जवाहर वर्मा एवं पार्षद मनोहर यादव उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा-खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि यह चरित्र निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व के विकास की प्रयोगशाला है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के नेतृत्व मे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी ने जिस प्रकार से इस हॉकी लीग का आयोजन किया है, वह न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि अनुशासन, खेल एवं संस्कारों को भी मजबूत कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोमल सिंह राजपूत ने पटरी पार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों एवं नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता एक मिसाल है और इस प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन इसका प्रमाण। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्मिलित छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने उद्बोधन मे पटरी पार क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों को बीस हॉकी स्टिक देने की घोषणा की। इन्होंने कहा कि हॉकी स्वर्णिम युग को वापस लाने के लिए जिला हॉकी संघ एवं छत्तीसगढ़ हॉकी, रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के साथ कंधे से कंा मिलाकर चल रही है। क्षेत्रिय हॉकी को बढ़वा देना हॉकी संघ का उद्देश्य है और रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी तथा संस्था के मेन्टॉर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मैडलिस्ट हॉकी कोच मृणाल चौबे इसका माध्यम बने है।
वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व निगम अध्यक्ष शिव वर्मा ने का कहा कि मृणाल चौबे मे हॉकी का जूनून और खेल का जज्बा है। केवल दो बच्चों के साथ चिखली स्कूल के मैदान में मृणाल ने खेल प्रशिक्षण को प्रारंभ किया था और इनकी लगन और मेहनत ही है, जो आज ढाई सौ बच्चे इस मैदान से जुड़ कर एक अनुभवी खिलाड़ी एवं कोच मृणाल चौबे के प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे है।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मैडलिस्ट कोच मृणाल चौबे ने स्वागत भाषण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अतिथियों को बताया की रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी संस्था की परिकल्पना खेलेगा राजनांदगांव-खिलेगा राजनांदगांव तथा खेलेगा छत्तीसगढ़-जीतेगा भारत की भावना को साकार करना है। इस प्रतियोगिता के आयोजन की सोच इस खेल के दीर्घकालिक विकास और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का उत्कृष्ट प्रमाण है। जिले की चौदह टीमों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। सब जूनियर एवं जूनियर ऐज कैटेगरी के बच्चों ने लीग कम नॉक आउट पद्दती से खेल खेला।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने बताया की चिखली स्कूल के मैदान मे प्रशिक्षणरत सभी खिलाड़ियों को खेल खेलने का मौका मिला। हॉकी खेलने वाले खिलाड़ी हॉकी खेले और ऐसे खिलाड़ी जिनको मैदान आते ज्यादा समय नहीं हुआ है उनके लीये विशेष रिक्रिएशन कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से कोई भी खिलाड़ी खेलने से वंचित नहीं रहा। रिक्रिएशन कप पर टीमों नैन्सी सिन्हा ने अपना कब्जा जमाया।
रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी राजनांदगांव हॉकी लीग के सब जूनियर केटेगरी का फाइनल मैच फाइनल मैच अपरान्ह चार बजे शिवनगर बुल्स विरुद्ध रमन बाजार वारियर्स के मध्य खेला गया। इस फाइनल मैच मे रमन बजार वारियर्स की टीमों ने शिवनगर बुल्स को 3-2 से मात दी। शिवनगर बुल्स की ओर से उदित मनी साहू ने दो गोल किये तथा रमन बाजार वारियर्स के लिए ने सौरभ, सिद्धार्थ एवं प्रताप ने एक एक गोल किया।
जूनियर कैटेगरी के फाइनल मुकाबला में चिखली ड्रैगन्स ने शांतिनगर शूरमा की टीमों को 3-1 से मात दी। शांति नगर की ओर से हेमंत ने एक गोल किया तथा चिखली ड्रैगन्स की ओर से दो गोल अजय यादव एवं एक गोल अमन यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को तथा रिक्रिएशन कप के विनर को ट्रॉफीए पुरुष्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता मे सब जूनियर केटेगरी के बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुष्पीता साहू, बेस्ट डिफेंडर प्रताप, बेस्ट मिडफील्डर घानिष्ठा, बेस्ट स्ट्राइकर श्रेया लारिया, बेस्ट गोलकीपर द्विशा निषाद को दिया गया।
जूनियर कैटेगरी मे बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नौरीन हयात अंसारी, पुष्पीता साहू, बेस्ट डिफेंडर योगेश मेश्राम, बेस्ट स्ट्राइकर देवेंद्र मानिकपुरी, बेस्ट मिडफील्डर यजत कौशिक, बेस्ट स्कोरर विवेक ने जीता।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानीय अतिथियों ने पटरी पार क्षेत्र के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का हॉकी खेल के लीये उनके योगदान के लिए सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों मे मैकू लाल यादव, काका जी, भागवत यादव, सुशील ताम्रकार, छोटेलाल मेश्राम, प्रदीप देवांगन, संजय जयसवाल, अखिलेश यादव, राम प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र, संजय यादव, संतोष साहू, सीताराम देशमुख, मनोहर यादव, शत्रुघ्न पटेल, संतोष सिन्हा, हरेंद्र यादव, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, स्व गोपाल यादव, अशोक देवांगन, संजू यादव, मोहन शास्त्री, श्रीमती अंजू सिंह राजपूत, गोपाल सिन्हा, दिग्विजय श्रीवास्तव, रवि कुंजाम एवं केजऊ वर्मा शामिल है।
समापन समारोह में प्रमुख रूप से राजनांदगांव के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों मे छत्तीसगढ़ हॉकी के जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अजय झा, प्रकाश शर्मा, नीलम चंद जैन, भूषण साव, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर, भागवत यादव, अशोक नागवंशी, भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, पीयूष वर्मा, जावेद खान, दीपक यादव, योगेश द्विवेदी, तुलसी सिन्हा, पीतांबर साहू, नरेश साहू, विकास वैष्णव, हारुन खान, दीपेश चौबे एवं आशीष सिन्हा की उपस्थिती रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 महिला टीम की टी-20 श्रृंखला 22 जून से शुरू होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

महक की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Continue Reading

खेल

खेलो इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मयंक श्रीवास्तव से फिरोज अंसारी के साथ हॉकी इंडिया प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य में हॉकी खेल के समग्र विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी इंडिया के सह-सचिव फिरोज अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (खेलों इंडिया) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष द्वय मनोज भोरे और लालरिनफेला कार्यकारिणी सदस्य अरुण सारस्वत, जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोच पूर्व ओलंपियन रजनीश मिश्रा आदि शामिल थे
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और मिजोरम में खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित खेलो इंडिया योजनाओं एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों के दायरे और प्रभाव को और बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि प्रदेश के अधिकाधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं एवं अवसरों का लाभ मिल सके।
बैठक में विशेष रूप से राज्य में हॉकी खेल की बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए नए हॉकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर सरगुजा, कबीरधाम और कोरबा जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के साथ दुर्ग में अतिरिक्त हॉकी सेंटर स्थापित किए जाएं, जिससे उभरते खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। यदि खेलो इंडिया की गतिविधियों का और विस्तार किया जाता है तथा हॉकी के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाते हैं, तो राज्य से और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
डीडीजी मयंक श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा खेलों के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

Continue Reading

खेल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न

Published

on

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल की बारीकियों, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के द्वारा जिले 26 जगहों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें हॉकी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, चिखली स्कूल मैदान, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान में तीरंदाजी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, नेटबॉल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में, एथलेटिक शंकरपुर स्कूल में, फुटबॉल बजरंगपुर, वाइडनियर स्कूल, दिग्विजय स्टेडियम, कराते कस्तूरबा और ममता नगर में, वॉलीबॉल स्टेट स्कूल, बख्शी स्कूल, बगनदी, धर्मूटोला, हैंडबॉल स्टेट स्कूल, कबड्डी माड़ियांन, कमला कॉलेज राजनंदगांव, ग्राम भेड़िया ग्राम जोब, भारतत्तोलन जय भवानी व्यामशाल, दिग्विजय स्टेडियम, सॉफ्ट बॉल ठाकुर प्यारे लाल स्कूल, खो खो ग्राम लाटमेटा, ग्राम कोशल में आयोजित की गई थी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण का नियमित अभ्यास करने तथा भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा शिविर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को खेल कौशल विकास, फिटनेस प्रशिक्षण, योग, वार्म-अप एवं खेल नियमों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर से उन्हें खेल के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है। समारोह में सभी प्रतिभागियों को शिविर में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, रेखा पदम अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद सुनील साहू, सब इंस्पेक्टर पीटीएस अनीता साहू, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी शबनम अंसारी, आबिद बेग, ममता गुप्ता, अनुराज श्रीवास्तव, अशोक सेन, अजय लोहार, मुरली भारद्वाज, ऋषि मेश्राम, राहुल साहू, संध्या पदम, शकील अहमद, परमजीत सिंह, राजेश निर्मलकर, तरण सिंह, दिव्या धारावत, सुखदेव राउत, अर्चना चौधरी कृष्णा यादव, प्रियंका चौराया, वीर सिंह, रूपेंद्र साहू, दिलीप कछम, कलाराम साहू, संतु मरकाम, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल सहित विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending