Connect with us

राजनांदगांव

महापौर मधुसूदन यादव वार्डो में साफ-सफाई एवं निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Published

on

राजनांदगांव। वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह कंचन बाग, मोतीपुर स्कूल, स्टेट स्कूल व सर्वेश्वरदास स्कूल का जायजा लिया। वहीं आज दोपहर अटल परिसर निर्माण कार्य तथा दुर्गा चौक रोड़ समता भवन के पास नाला देख शहर में साफ सफाई रखने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव आज सुबह कंचन बाग में साफ सफाई दुरूस्त करने, बारिश के पूर्व नाला सफाई करने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को निर्देश दिए। उन्होंने कंचन बाग में विश्वकर्मा मंदिर का निरीक्षण कर वार्डवासियों की हाल निर्माण करने मांग पर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश उप अभियंता अशोक देवागंन को दिए। निरीक्षण की कड़ी में उन्होंने स्टेट स्कूल उद्यान का निरीक्षण कर विभिन्न आयोजनों के लिए दुरूस्त करने निर्देशित किए। साथ ही सर्वेश्वरदास स्कूल में प्रयोग शाला निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मोतीपुर मिडिल स्कूल का निरीक्षण कर मरम्मत करने कहा, जिससे बरसात में विद्यार्थियेां को पढ़ाई में असुविधा न हो।
महापौर श्री यादव आज ही दोपहर में वर्धमान नगर के पास निर्माणाधीन अटल परिसर का जायजा लेकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उप अभियंता ने बताया कि प्रतिमा के लिए पेडेस्टल, बाऊंड्रीवाल का निर्माण किया गया है, अन्य कार्य प्रगति पर है। उन्होंने ग्रनाईट व टाईल्स लगाने के कार्य में तेजी लाकर विद्युतिकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में तेजी लावे इसके लिए मेन पावर बढ़ावे, कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।
महापौर ने दुर्गा चौक रोड स्थित समता कालोनी के पास नाला की बदबू की शिकायत पर कालोनी वासियों से मुलाकात कर उप अभियंता अनूप पाण्डे को नाला दुरूस्त कर कालोनी क्षेत्र के नाला ढकने व चेंबर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से नाला सफाई कराने कहा।
निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा व डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद रवि सिन्हा, सतीश साहू, चन्द्रशेखर लश्करे, पूर्व पार्षद विजय राय व शरद सिन्हा तथा निगम का अमला उपस्थित था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending