Connect with us

राजनांदगांव

हमारे जीवन के लिए जल को सुरक्षित करना है : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गांधी सभागृह में आयोजित पानी बचाओ महाभियान, नीर और नारी जल यात्रा में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विगत तीन माह से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए नीर और नारी जल यात्रा का सघन अभियान चलाया गया, जिसका आज समापन है। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में बढ़ते हुए तापमान में भी गांव की गलियों तक पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए संघर्षपूर्ण कार्य किया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव में ऐसा चमत्कार एवं जीवटता है। उनका नाम राजनांदगांव जिले से जुड़ा है और यहां की मिट्टी से जुड़ा है। गरीबी के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से समाज के लिए अपनी सेवाएं समर्पित की। यही वजह है कि समाज के लिए उनके कर्तव्य एवं समर्पण से एक विशेष पहचान बनी है। जल संरक्षण के लिए जनजागरण हेतु उनके प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जल अमूल्य है और जीवन में इसकी अहम भूमिका है। आज के समय में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है और पानी का दुरूपयोग हो रहा है। पानी का जल स्तर 400 फीट तक नीचे चला जा रहा है। राजस्थान जैसी भयावह स्थिति से बचने के लिए हमें जल की चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर 97 प्रतिशत पानी समुद्र में है, जो खारा पानी है और उसका उपयोग नहीं किया जा सकता। केवल 3 प्रतिशत पानी में से 2.4 प्रतिशत ग्लेशियर के रूप जमा हुआ है एवं 0.6 प्रतिशत पानी नदियों, झीलों एवं तालाबों में है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग पेयजल के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 में से पेयजल के लिए मात्र 0.1 प्रतिशत है। जिसे भी हम प्रदूषित कर रहे हैं। यह 0.1 प्रतिशत पानी ही हम सभी सभी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे जीवन में जल एवं हवा दोनों महत्वपूर्ण है। पृथ्वी में उपलब्ध 0.1 प्रतिशत जल को हमारे जीवन के लिए सुरक्षित रखना है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बताया कि केन्द्रीय मंत्री के रूप में वे ईजराइल भ्रमण पर गये थे, वहां रेत ही रेत है और समुद्र का खारा पानी है। इजराइल में 650 किलोमीटर दूर स्थित जार्डन लेक रिवर से पंप के माध्यम से पानी खींचकर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। ईजराइल ही ऐसा देश है, जहां पानी नहीं होने के बावजूद पंप से पानी लेकर खेती की जा रही है। आज ईजराइल दुनिया में एक बड़ा सब्जी का उत्पादक देश है। रिसायकल, रिचार्जिंग के माध्यम से पानी का उपयोग किया जा सकता है। जिले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। पद्मश्री फुलबासन यादव एवं उनकी टीम द्वारा जल संरक्षण की संरचना, खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में एवं सघन पौधरोपण के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर नागरिकों की दुखद मृत्यु पर सभी ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद संतोष पाण्डेय ने जिले में लगातार जल स्तर नीचे जाने पर चिन्ता व्यक्ति करते हुए कहा कि पानी बचाओ महाअभियान बहुत जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करना होगा। पानी का संरक्षण मानव के लिए ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जन्तु के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी चिंता करने हुए भूजल को संरक्षित करने की जरूरत है। साथ ही पौधरोपण भी बहुत जरूरी है। शहर में सुन्दर पौधे लगे है और हम सभी को इसे संवारना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरोवरों को सम्मान देने के लिए अमृत सरोवर शुरू कीहै। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जल भराव, जल संचयन, सरोवरों की सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पानी बचाने के लिए पूरे जिलेभर में पानी बचाओ महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी पानी की कीमत को समझते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का उत्पादन नहीं किया जा सकता है इसके लिए पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शहर में 10 हजार से अधिक पौधे रोपण किया जाएंगे। जिससे शहर को हराभरा बनाया जाएगा। शहर के सभी घरो में वाटर रिचार्ज सिस्टम बनाने की बात कही। जिससे भू-जल का संचय किया जा सके। उन्होंने सभी को पानी का मूल्य समझते हुए सदुपयोग करने कहा।
पद्मश्री फूलबासन यादव ने बताया कि पानी बचाओ अभियान के तहत जिले में जल यात्रा गांव-गांव के हरेक गलियों में निकाली गई है और नागरिकों को पानी संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पानी का संरक्षण एवं संवर्धन नहीं करने से आने वाले समय में पेट्रोल से भी महंगा पानी हो सकता है। उन्होंने सभी को जल संरक्षण के कार्य में मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति में जितना पानी की आश्यकता है उतना ही आक्सीजन की भी जरूरत है। इसके लिए हरियाली यात्रा के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण और सोख्ता गढ्ढा बनाया जा रहा है। उन्होंने पानी और हवा को बचाने के लिए सभी को संकल्प लेने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर पद्मश्री फुलबासन यादव को अभियान में भागीदारी के लिए शाल-श्रीफल देकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में हरियाली बहनी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending