Connect with us

राजनांदगांव

शहर के सैकड़ों गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित, पालक बेहाल : क्रिष्टोफर पॉल

Published

on

राजनांदगांव। राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाए, लेकिन जिले में स्थिति इसके ठीक उलट है। शहर के सैकड़ों गरीब बच्चे, जिन्हें शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत स्कूलों में प्रवेश मिला था, अब अगली कक्षाओं में प्रवेश से वंचित हो गए हैं।

लखोली निवासी खेमचंद वर्मा ने बताया कि उनके बेटे को शिक्षा विभाग द्वारा पैरेंट्स प्राइड स्कूल, बलदेवबाग में दाखिला दिलाया गया था। यह स्कूल केवल कक्षा आठवीं तक संचालित है और अब उनका बच्चा नवमीं में पहुंच चुका है। नियमानुसार अब बच्चे को किसी अन्य स्कूल में नवमीं से बारहवीं तक की शिक्षा के लिए स्थानांतरित किया जाना चाहिए, लेकिन एक माह से लगातार प्रयासों के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया।
इसी तरह पीड़ित पालक मोनू नायडू, जो लखोली निवासी हैं, ने बताया कि उनके बच्चे को आरटीई के तहत कर्मा विद्यालय, हीरामोती लाइन में प्रवेश मिला था, जो अब बंद हो गया है। वे एक वर्ष से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनके बच्चे का अन्य स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया।

कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

थक-हार कर दोनों पालकों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है और लिखित शिकायत सौंपी है। पालकों का कहना है कि उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हो चुके हैं और विभागीय लापरवाही के चलते उनका भविष्य अधर में है।

आरटीई बच्चों के लिए नहीं हो रही व्यवस्था

छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि शहर में लगभग 100 आरटीई बच्चों की यही स्थिति है। इन बच्चों को समय पर अन्य स्कूलों में स्थानांतरित नहीं किया जा रहा, और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। श्री पॉल ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है, और इससे वंचित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार कानून को मजाक बना दिया है। अधिकारियों की लापरवाही और संवेदनहीनता के चलते गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि कलेक्टर को चाहिए कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और आरटीई के तहत पढ़ रहे सभी गरीब बच्चों को बारहवीं तक की शिक्षा निःशुल्क और निरंतर रूप से दिलाने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन पर हैं कि वह इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending