Connect with us

राजनांदगांव

कलेक्टर ने बच्चों का मुह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया, पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का किया गया वितरण

Published

on

राजनांदगांव। नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के दौरान आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों में उल्लास एवं खुशी का माहौल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाई के समय अच्छे संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में शासन द्वारा स्कूल में पढ़ाई के लिए भरपूर संसाधन और सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों से बच्चों को अच्छी सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सफलता के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मजबूत इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप में से ही कोई कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर होंगे तो कोई स्पोर्ट्स, शिक्षक, उद्योगपति जैसे बड़े पदों पर होंगे। अधिकांशतः सभी कक्षाओं में छात्राएं ही टॉप करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिक्षा सत्र में स्कूल से बहुत अच्छा परिणाम आना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बहुत विश्वास के साथ बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराते हैं, उनकी बच्चों से बहुत अपेक्षाएं रहती हैं, आप सभी को इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। सभी बच्चों का यह प्रयास होना चाहिए कि अच्छे विद्यार्थी और इंसान बने।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष देवशरण सेन ने प्रवेशित बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में बहुत अच्छी लाईब्रेरी है। लाईब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य श्रीमती खेमिन साहू, लोमेश साहू, दिप्ती साहू, राकेश सिन्हा, राजेश यादव, चेतन यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनीराम देवांगन, प्राचार्य श्रीमती सुनीता खर्रे, बीआरसी भगत सिंह ठाकुर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending