Connect with us

राजनांदगांव

नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ प्रवेश परीक्षा पंजीयन हेतु सघन अभियान प्रारंभ

Published

on

डोंगरगढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में सत्र 2026 हेतु कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस क्रम में संस्था के प्राचार्य प्रभारी संजय कुमार मंडल एवं शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार पाल ने मिलकर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की है।
अभियान की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी से भेंट कर की गई। तत्पश्चात नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम एवं सहायक बीईओ श्री अमेला से संपर्क कर उन्हें प्रोस्पेक्टस एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बाद में छुईखदान एवं गंडई विकासखंडों में जाकर सहायक बीईओ श्री सुधाकर से मिलकर पंजीयन कार्य को गति देने हेतु पंपलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री प्रदान की गई।
ज्ञात हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ सत्र 2026 में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। संस्था के प्राचार्य प्रभारी श्री मंडल ने बताया कि कल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शिक्षा अधिकारियों से भेंट कर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
नवोदय प्रवेश परीक्षा पंजीयन में राजनांदगांव जिला पूर्व में देश में अग्रणी रहा है। इसका श्रेय जिले के शिक्षा अधिकारियों, बीईओ, समन्वयकों एवं विद्यालय प्रमुखों को जाता है, जिन्होंने हर बार शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कर जिला को गौरवान्वित किया है।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा होती है, जिसमें हजारों छात्र भाग लेते हैं। सीबीएसई द्वारा मेरिट के आधार पर 80 छात्रों का चयन किया जाता है। आवासीय सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रयोगशालाओं से सुसज्जित यह विद्यालय पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
संस्था के प्राचार्य प्रभारी ने तीनों जिलों के शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया है कि कक्षा पांचवी में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर अवसर मिल सके।
संस्थान की इस पहल से शिक्षा के क्षेत्र में नवचेतना का संचार हुआ है, और जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपेक्षा है कि वे बच्चों को इस प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending