Connect with us

राजनांदगांव

रेत एवं शराब के अवैध परिवहन पर निरंतर कड़ी कार्रवाई करें : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 20 जून को शासकीय कार्यालयों में सघन पौधरोपण किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाएंगे। उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए छायादार एवं फलदार पौधे लगाने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी, छात्रावास-आश्रम, स्कूलों में पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम में सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहर के उद्यानों के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत के लिए उद्योगों को दायित्व सौंपा गया है। शहर के उद्यानों के सौंदर्यीकरण के लिए उद्योगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिवाईडर, रेलिंग को पेंट करने का कार्य प्राथमिकता से करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि रेत एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि रेत एवं शराब के अवैध परिवहन में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की संलिप्तता नहीं हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा शराब के अवैध परिवहन पर निरंतर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वन विभाग में पेड़ों की अवैध कटाई एवं पर्यावरण संबंधी मामलों में भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, सेतु, ग्रामीण सेवा यांत्रिकी एवं अन्य निर्माण एजेंसी महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करें। निर्माणाधीन सभी महत्वपूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों एवं भू-आबंटन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभिलेख दुरूस्तीकरण कार्य शीघ्र कराएं। कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण किए गए आवास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आवास जो पूर्ण हो गए है, उन्हें शीघ्र आबंटित कर दें। उन्होंने कहा कि शासन की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित करें, इस योजना के तहत बिजली बिल से नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, खाद्य विभाग, जिला विपणन अधिकारी, नान सहित अन्य संबंधित विभाग को धान के उठाव के लिए समिति मिलान करने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु समन्वय करें। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर, आयुष्मान कार्ड पंजीयन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, परिक्रमा पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में विभागों का अभिसरण सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में डायरिया को ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तालाब, नाले की साफ-सफाई एवं स्वच्छता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष तौर पर जनसामान्य को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, प्रशिक्षु डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending