Connect with us

राजनांदगांव

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, शत-प्रतिशत पंजीयन का लिया गया संकल्प

Published

on

डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में कक्षा 6वीं के लिए आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु पंजीयन कार्य को गति देने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस कड़ी में दिनांक 17 जून 2025 को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार मंडल और खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल ने राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल से भेंट कर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया।
बैठक में राजनांदगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवांगन, डोंगरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र कौर, छुरिया के प्रशांत, डोंगरगांव के जयंत साहू एवं नितिन हिरवानी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी बघेल ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए और शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।
18 जून 2025 को विकासखंड अंबागढ़ चौकी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धीवर और बीआरसी संतोष पांडे की उपस्थिति में सभी संकुल समन्वयकों और बीआरसी कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के गणित शिक्षक स्नेह अग्रवाल और खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
मोहला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन की अध्यक्षता में तथा मानपुर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण मरकाम और बीआरसी खान मैडम की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों जगहों पर सभी संकुल समन्वयकों को नवोदय पंजीयन प्रक्रिया की बारीक जानकारी दी गई और निर्देशित किया गया कि कक्षा 5वीं में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र का पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में अधिक से अधिक पंजीयन कराने से योग्य विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकेंगे।
विद्यालय के गणित शिक्षक स्नेह अग्रवाल ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने की तकनीकी प्रक्रिया समझाई, जबकि खेल शिक्षक अनिल कुमार पॉल ने चयन परीक्षा के प्रारूप व प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ ब्लॉकों के समस्त प्रधान पाठकों व शिक्षा अधिकारियों से अपील की कि वे कक्षा 5वीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराकर नवोदय जैसी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ें।
कार्यक्रम का समापन सभी सहभागी अधिकारियों और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया। इस दौरान नवोदय विद्यालय के शिक्षकों की सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending