Connect with us

राजनांदगांव

कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को किया हाई अलर्ट

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में कोविड प्रबंधन एवं मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। कोविड-19 की संभावित संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिले में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित मरीजों को नजदीकी चिकित्सालय में जाकर उपचार कराने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से संभावित कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री राजनांदगांव एवं शासकीय चिकित्सालयों से संपर्क करने कहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 की जांच एवं प्रबंधन के सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 27 संभावित मरीजों की जांच की गई है, जिसमें 6 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है। इनमें से 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है, यह मरीज पूर्व में विभिन्न प्रकार की बीमारी से ग्रसित थे तथा अन्य 4 मरीज होम आईसोलेशन में है। कोविड-19 से संक्रमित मरीज राजनांदगांव शहर के लखोली निवासी का शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में उपचार चल रहा था। जिसका आज कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले को कोविड-19 प्रबंधन अंतर्गत आईसीयू ऑक्सीजन बिस्तर, वेटिंलेटर की व्यवस्था एवं आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं।
सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित मरीज एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित कोमार्बिड व्यक्ति मास्क उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़-भाड़ की जगह पर जाने से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले व्यक्ति पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाकर रखें। हैंडवाश तथा पूर्व में प्रचलित प्रोटोकॉल का पालन करें। संक्रमित होने पर घबराये नहीं, उपचार करायें तथा स्वस्थ व्यक्तियों से आवश्यक दूरी, मास्क, हैंड सेनिटाईजर का उपयोग करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending