Connect with us

राजनांदगांव

कलेक्टर ने कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के बसंतपुर चौक न्यू गंज मंडी के सामने स्थित मेसर्स सुजल कृषि केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा जांच में फर्म द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के बीज एवं कीटनाशक का विक्रय करना पाया गया। कृषि विभाग की टीम द्वारा बीज गुण नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अनियमितता पाये जाने पर विक्रय स्थल को सील करने की कार्रवाई की गई। जिले में मानसून के आगमन के साथ खरीफ 2025 में फसलों की बुवाई प्रगति पर है। विपुल उत्पादन देने वाली फसल के किस्मों के बीजों की सहकारी एवं निजी संस्थाओं द्वारा तेजी से विक्रय हो रहा हैं। कलेक्टर द्वारा निर्धारित मूल्य पर कृषि आदान सामग्री, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की कृषकों को उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है तथा अनुज्ञप्ति के नियम एवं शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित फर्म के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि बीज व्यापारी नेतराम सोनकर को बीज नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करते हुए बीज विक्रय एवं बीज भंडारण एवं उपयोग करने के कारण मेसर्स सुजल कृषि केन्द्र में उपलब्ध सामग्री का जप्त किया गया है तथा बीज व्यापारी नेतराम सोनकार को जप्ती का नोटिस दिया गया है। जप्त किए गए उर्वरक को आगामी आदेश तक बिक्री नहीं करने और इस स्थान से नहीं हटाने तथा अन्यत्र भंडारित नहीं करने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि मेसर्स सुजल कृषि केन्द्र में बिना लाइसेंस के 14 प्रकार के कीटनाशक का भंडारण पाया गया। जिसके जप्ति की कार्रवाई की गई है। अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण नहीं कराने, स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं करने, बीज मूल्य दर का प्रदर्शन नहीं पाया जाना, लाईसेंस यथोचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं किया जाना, अनुज्ञप्ति में स्रोत प्रमाण पत्र जुड़वाएं बिना विक्रय किया जाना, बिना सूचना के स्थान परिवर्तन कर व्यवसाय करना पाया गया। बीज गुण नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के धान बीज, किस्म जलमित्रा 250 किग्रा, किस्म-रत्ना 30 किग्रा, किस्म-828 160 किग्रा, किस्म चिंटू 20 किग्रा, किस्म-दीपरेखा 70 किग्रा पाया गया। इसी प्रकार खरपतवारनाशक प्रिटिलाक्लोर 12 लीटर, बिसपायरीबेक सोडियम 10 प्रतिशत ईसी 3.9 लीटर, साथी 10 प्रतिशत डब्ल्यूपी 10 लीटर, एट्राजीन 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 10 लीटर, कीटनाशक व फफूंदनाशक-क्लोरोपायरीफास 50 प्रतिशत+सायपरमेथ्रीन 5 प्रतिशत 8 लीटर, पेण्डीमेथालीन 30 प्रतिशत ईटी 2 लीटर, क्लोरोपायरीफास 20 प्रतिशत ईसी 19 लीटर, लेम्बडासायहेलोथ्रीन 4.9 प्रतिशत 21 लीटर, बायोफेन्थीन 13 लीटर, हेक्जाकोनाजोल 11 लीटर, डाईमेथोएट 30 प्रतिशत ईसी 21 लीटर, एसीफेट 12.5 लीटर, कॉपरआक्सीक्लोरामाईट 50 लीटर डब्ल्यूपी 17 लीटर, मेन्कोजेब 75 प्रतिशत डब्ल्यूपी 10 लीटर इत्यादि 14 प्रकार के कृषि औषधियों का विक्रय करना पाया गया। कार्रवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे, बीज एवं कीटनाशी निरीक्षक श्रीमती रमशीला गौरकर व विरेन्द्र यादव एवं अन्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending