Connect with us

राजनांदगांव

युवाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को पढ़कर आत्मसात करना चाहिए : अभिषेक सिंह

Published

on

राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और अपने सारगर्भित उद्बबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के महान राजनीतिज्ञ थे, शिक्षा विद् थे और बहुत बड़े विचारक थे। वह पहले के जनसंघ और आज की भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक थे।
अभिषेक सिंह ने कहा कि जब नेहरू जी ने कश्मीर में धारा 370 लगाई थी, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका पुरजोर विरोध किया, उनका नारा था कि जब देश एक है भारतवर्ष एक है, तो एक देश में दो प्रधान दो विधान और दो झंडा कैसे हो सकता है। धारा 370 लगाने के बाद कश्मीर अपने को भारत से अलग बताता था। अपना अलग प्रधानमंत्री बनाकर, अलग झंडा लगाकर और अलग से विधानसभा बनाकर अपने को भारत से अलग करता था, उनकी पुण्यतिथि 23 जून को हर साल भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाती आ रही है।
श्री सिंह ने कहा कि उनकी विचारधारा में राष्ट्र प्रेम सबसे पहले थाएवर्तमान परिस्थितियों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान बहुत ज्यादा मायने रखता है। युवाओं से उन्होंने हमेशा आह्वान किया कि हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी को और उनके विचारों को अच्छे से जानना और पढ़ना चाहिए और जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, श्रम मंडल के चेयरमैन योगेशदत्त मिश्रा, अकरम कुरैशी, कार्यक्रम प्रभारी किशुन यदु, तरुण लहरवानी, त्रिगुण टांक, अरुण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष द्वय प्रशांत गुप्ता, सुमीत सिंह भाटिया, राजेश गुप्ता अग्रहरि, इरफान शेख, विट्ठल पटेल, संजय लोहिया, मधु बैद, गिन्नी चावला, दामू भूतड़ा, पार्षद चंद्रशेखर लश्करे, आकाश चोपड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, अनिल ठक्कर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद यादव, दुर्गेश यादव, चिंटू खान, अनुराग चौरसिया, आशीष जैन, प्रवीण शुक्ला, अरविंद बैद, आशीष सिन्हा, अंकित देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending