राजनांदगांव
भक्ति, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं का संगम है, गदा चढ़ाने का अभियान
राजनांदगांव। हनुमान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के संरक्षक व अध्यक्ष पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ नीलू शर्मा के मार्गदर्शन में द्वितीय चरण में पीतल का गदा चढ़ाने का अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। इस पुण्य कार्य के तहत समिति ने प्यारेलाल चौक मंदिर, स्टेशन पर मंदिर, चिखली मंदिर, सिंगरपुर मंदिर, डिलापहरी मंदिर, इंडस्टि्रयल एरिया मंदिर, पनेका चौक मंदिर, ढाबा मंदिर, पाताल भैरवी मंदिर में पीतल का गदा अर्पित किया है।
समिति ने घोषणा की है कि जिस हनुमान मंदिर में अभी तक पीतल का गदा नहीं चढ़ाया गया है, वहां भी यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अभियान में समिति के सदस्य शिव वर्मा, मनोज वर्मा, सोनू परिहार, राजेंद्र राजपूत, आशु डाहरिया, नीलेश पटेल, राजू वर्मा, संदीप वालस्कर, कमलेश चौरसिया, राजा वर्मा, विजय वैष्णव, छोटू मानिकपुरी, शुभम पात्रे, सूरज डोंगरे, स्वाधीन नायक, शिवम देवांगन, कुंदन साहू, रविंद्र देवांगन, गिरधारी साहू, राकेश वर्मा, नरोत्तम साहू, दीपक देवांगन, अमित चौहान, दीपक साहू, रमेश साहू, रोशन देवांगन, शौर्य शर्मा, सुनील वर्मा, करण पाल, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य भक्ति और समर्पण के साथ मंदिर-मंदिर पहुंचकर यह सेवा कार्य कर रहे हैं।
श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देना, मंदिरों की आध्यात्मिक और सौंदर्यपूर्ण महत्ता को उन्नत करना, सामुदायिक एकता को प्रोत्साहित करना, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और विस्तार करना तथा समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना को जागृत करना है। यह अभियान धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और समर्पण की भावना को प्रेरित करता है।
होगा सांस्कृतिक परंपराओं का विस्तार
हनुमान सेवा समिति का यह अभियान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को न केवल संरक्षित कर रहा है, बल्कि उनका विस्तार भी कर रहा है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना से जुड़े रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवित रखने के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। पीतल का गदा चढ़ाने की प्रथा, जो हनुमान जी की शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, को पुनर्जनन प्रदान कर यह अभियान नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ रहा है। विभिन्न मंदिरों में आयोजित इस कार्य के दौरान भजन, कीर्तन और धार्मिक आयोजनों ने स्थानीय संस्कृति को और अधिक प्रचारित किया है, जिससे समुदाय में सांस्कृतिक गौरव और एकता की भावना बढ़ी है।
धार्मिक उत्साह में वृद्धि
इस अभियान ने क्षेत्र में कई सकारात्मक प्रभाव डाले हैं। मंदिरों में पीतल का गदा चढ़ाए जाने से धार्मिक उत्साह में वृद्धि हुई है, जिससे श्रद्धालु अधिक संख्या में पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मंदिरों का सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक महत्व बढ़ने से स्थानीय समुदाय में गर्व की भावना जागृत हुई है। अभियान ने सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा दिया है, जिससे लोग सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी दिखा रहे हैं। विशेष रूप से युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। निःस्वार्थ सेवा की भावना ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दिया है। यह अभियान अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहा है, जो समान धार्मिक और सामाजिक पहलों को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।
हनुमान सेवा समिति ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि सभी हनुमान मंदिरों में पीतल का गदा चढ़ाया जा सके। इस कार्य ने क्षेत्र में भक्ति, एकता, सेवा और सांस्कृतिक गौरव का माहौल बनाया है, जो समुदाय को सकारात्मक दिशा में ले जा रहा है।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
