Connect with us

राजनांदगांव

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने विनोबा टीम और जिला प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं ओपन लिंक फाउंडेशन के कंट्री हेड संजय डालमिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं परिणाममूलक बनाने के लिए विनोबा एप के माध्यम से निःशुल्क सहयोग शिक्षक सहायता कार्यक्रम के लिए ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिले में विनोबा एप कार्यक्रम लांच किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के नेतृत्व में जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गए है। जिले में विनोबा एप प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया है। जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप कारगर साबित होगा।
विनोबा एप के तहत मोबाइल एप के माध्यम से भी स्कूलों को आवश्यक सहयोग, जिसमें डेटा संग्रह करने से लेकर परीक्षा के प्रश्न पत्र और शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के लिए लर्निंग आउटकम की प्राप्ति किस तरीके से समय सीमा में की जा सकती है, के संबंध में जानकारी होगी। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों के रिजल्ट को बेहतर करने के लिए इस एप के माध्यम से क्या सहयोग मिलेगा की। साथ ही इस एप के माध्यम से बच्चों में छात्रवृत्ति परीक्षाओं को लेकर उनकी तैयारी तथा जेईई और नीट की तैयारी बेहतर तरीके से परिणाममूलक करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। एप पर एक क्लिक के साथ ही यह एप शिक्षकों को उपलब्ध हो जाएगा। यह कार्यक्रम केवल शासकीय स्कूलों के लिए निःशुल्क सुविधाएं ओपन लिंक फाउंडेशन विनोबा एप के माध्यम से प्रदाय की जा रही है, जो जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के प्रयास से संभव हो पाया है। कार्यक्रम के लिए जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहरे, सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनोज मरकाम, समग्र शिक्षा एवं ओपन लिंक फाउंडेशन जितेंद्र सिंह तथा हेमंत साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई ।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में किए जा रहे इस नवाचार में सभी शिक्षकों को अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया है। इस एप के माध्यम से बच्चों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा परिणाम को बेहतर करने तथा प्रवेश परीक्षाओं में अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए एप के उपयोग किए जाने की अपील की है । समय-समय पर इस एप के माध्यम से समीक्षा बैठके भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी और इन बैठकों में इस एप के माध्यम से जो भी परिणाम प्रदर्शित होंगे उसे डाटा के आधार पर प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, विकासखंड अधिकारियों की समीक्षा की जाएगी। एप के माध्यम से डाटा संग्रहण एवं तमाम आवश्यक सहयोग शिक्षकों को उनके गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए प्रदान किया जा रहा हैं । जिसकी शुरुआत राजनांदगांव जिले में कर दी गई है। साथ ही इस क्रम में आज जिले के सभी विकासखंडों में दो-दो पारियों में विनोबा एप्प का रजिस्ट्रेशन एवं उसके उपयोग के संबंध में सभी स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विनोबा एप के माध्यम से समग्र विकास पर बल देते हुए आधारभूत साक्षरता एवं अंक गणित की समझ विकसित की जाएगी। छात्रवृत्ति स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रेक्टिस टेस्ट, जेई-नीट के लिए मार्गदर्शन के साथ ही कविताएं-कहानियां एवं पढ़ाई को प्रेरित करना, स्पेलिंग सीखना स्पोकन इंग्लिश, किचन गार्डन, पर्यावरण क्लब, स्वास्थ्य जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, पर समझ विकसित की जाएगी। विनोबा एप शिक्षकों से कनेक्ट रहेगा, जहां शिक्षक अपने अनुभव शेयर कर सकेंगे। यह एप शिक्षकों को मदद करेगा एवं प्रेरित करेगा। विनोबा ऐप के माध्यम से बच्चों एवं स्कूलों को विभिन्न सुविधाएं मिलने जा रही है। जिसमें अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के वीडियो विशेष टॉपिक पर उस विशेष कंटेंट्स पर, कठिन अवधारणाओं की समझ बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों के कंटेंट वीडियो और इस तरह से विभिन्न सोर्सेस एप के माध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे। साथ ही इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक महीने बेस्ट शिक्षक को पुरस्कृत किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending