राजनांदगांव
श्री चैतन्य टेकनो स्कूल के खिलाफ जांच की मांग, पैरेंट्स एसोसिएशन ने लगाए गंभीर आरोप
राजनांदगांव। शहर में बड़े तामझाम और ब्रांडेड फ्रेंचाईजी के नाम पर शुरू हुए श्री चैतन्य टेकनो स्कूल को लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने स्कूल की शिकायत जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित रूप में देकर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि डी-मार्ट के पास स्थित इस स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पालकों को सीबीएसई पैटर्न का भ्रम देकर मोटी फीस वसूली जा रही है, जबकि स्कूल का सीबीएसई से कोई सीधा संबंध नहीं है।
किताबें भी मान्यता के विरुद्ध
क्रिष्टोफर पॉल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार से राज्य बोर्ड (एससीईआरटी/सीजी बोर्ड) की मान्यता प्राप्त इस स्कूल में न तो शासन द्वारा निर्धारित निःशुल्क किताबें दी जा रही हैं, न ही राज्य बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। इसके बजाय स्कूल ने अपना खुद का पाठ्यक्रम और किताबें लागू कर रखी हैं, जो केवल स्कूल में ही उपलब्ध हैं।
सीबीएसई के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्कूल सीबीएसई पैटर्न के नाम पर पालकों को गुमराह कर रहा है। कई पालक यह मानकर अपने बच्चों को स्कूल में भर्ती करा रहे हैं कि यहां सीबीएसई का सिलेबस पढ़ाया जा रहा है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है।
पालकों से की गई भारी फीस वसूली
बड़ी बिल्डिंग, वातानुकूलित कक्षाएं और चमकदार प्रचार के सहारे स्कूल ने पालकों को आकर्षित कर भारी-भरकम फीस वसूली है। लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता और मान्यता को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आ रही है।
शिक्षा विभाग से जांच की मांग
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि तत्काल इस स्कूल की प्रशासनिक व शैक्षणिक जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
क्रिष्टोफर पॉल ने कहा कि पालकों को झूठे सपने दिखाकर बच्चों के भविष्य से खेला जा रहा है। यह न केवल शैक्षणिक धोखा है, बल्कि पालकों की मेहनत की कमाई से भी धोखाधड़ी है। अब समय आ गया है कि शिक्षा के नाम पर व्यापार करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाए।
शहर में यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
