राजनांदगांव
राजनांदगांव जिले में 165 पदों पर नियुक्ति से स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी गति : डा. रमन सिंह
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में संविदा पदों के नियुक्ति आदेश वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को डॉक्टर्स डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरों को जोड़ा गया तथा स्वास्थ्य के मापदण्डों के तहत शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर तथा कुपोषण की समीक्षा के दौरान यह देखा गया कि स्वास्थ्य सूचकांक में कमी आयी है। स्लम बस्तियों में शासन की विभिन्न योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्य किया गया। रायपुर, दुर्ग, भिलाई जैसे शहरों की स्लम बस्तियों में ध्यान केन्दि्रत करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, टीकाकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, कुपोषण को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में अब इसका असर दिखाई दे रहा है। शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राजनांदगांव जिले में व्यापक पैमाने पर नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी भर्ती पहले नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग में 165 विभिन्न पदों पर भर्ती की गई है। जिसमें एएनएम के 21, नर्सिंग ऑफिसर के 54, रेडियोग्राफर 6 सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की गई है। एक अच्छे उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर सभी स्टॉफ कार्य करें। राजनांदगांव शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे केस में रिफर करें जहां कठिनाई महसूस हो। स्वास्थ्य सूचकांक को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को संविदा पदों के नियुक्ति के लिए आदेश वितरण किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि आज डॉक्टर्स डे के दिन सभी 165 पदों पर भर्ती हुए सभी डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान किया जा रहा है और यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा कि आप सभी से यह अपेक्षा है कि आप जनसामान्य की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बीच आज दो डॉक्टर विधानसभा अध्यक्ष एवं कलेक्टर मौजूद है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डॉक्टर के तौर पर दरिद्र नारायण की सेवा की एवं राष्ट्र सेवा के लिए कार्य किया। उन्होंने 165 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कलेक्टर एवं उनकी टीम को बधाई दी।
महापौर मधुसूदन यादव ने 165 पदों पर निर्विवाद भर्ती के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी मानवता की सेवा के लिए कार्य करेंगे। शहरी स्वास्थ्य मिशन विधानसभा अध्यक्ष ने प्रारंभ किया था। जिसका परिणाम अब दिखाई दे रहा है। जिसके तहत जिले में 20 शहरी स्वास्थ्य मिशन केन्द्र संचालित है। जिसका लाभ राजनांदगांव शहर के जनमानस को मिलेगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग में 165 पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती हुई है और आज स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियुक्ति की जा रही है। विगत 5 वर्षों में जिला स्तर पर व्यापक पैमाने पर इतनी बड़ी भर्ती पहली बार हुई है। राजनांदगांव एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जिले में जनसामान्य को राहत मिलेगी। यह भर्ती चुनौतीपूर्ण रही और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं डीपीएम की टीम ने निर्विवाद रूप से भर्ती के कार्य को संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में राजनांदगांव जिला प्रदेश में अग्रणी है। आयुष्मान वय वंदन कार्ड 50 से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देते हुए जिले में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और ईमानदारी से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डीपीएम संदीप ताम्रकार एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राजनांदगांव जिले में 165 विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की गई है। जिसमें तहत एनएनएम एनएचएम के 21, नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम के 54, पी.ए. डीपीएचएन के 1, एमओ आयुष मेल के 4, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 17, काउंसलर एनएचएम के 3, साइकोलॉजिस्ट एनएमएचपी के 1, टीबीएचवी एनटीईपी के 1, लैब असिस्टेंट आईडीएसपी के 1, टेक्नीकल असिस्टेट एनपीपीसीडी के 1, रेडियोग्राफर एनएचएम के 6, अटेंडेन्सट-एसए एनएमएचपी के 1, डेंटल असिस्टेंट एनयूएचएम के 1, आप्थैलमिक असिस्टेंट एनयूएचएम के 1, एमपीडब्ल्यू मेल यूएचडब्ल्यूसी के 14, डेंटल सर्जन के 2, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 21 एवं क्लास फोर के 15 पदों पर भर्ती की गई है।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
