Connect with us

राजनांदगांव

जिले में शैक्षणिक स्तर एवं गुणवत्ता को बढ़ाने किए जा रहे नवाचार एवं उपाय : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज ग्राम परमालकसा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला भवन परमालकसा, बोर खनन आवास पारा परमालकसा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन साहू पारा एवं सामुदायिक भवन परमालकसा का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और मीठा खिलाकर शाला प्रवेश कराया। उन्होंने बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं गणेवश का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा के नव प्रवेशी छात्राओं को सायकल वितरण किया। डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षण कार्य के विस्तार के लिए संपर्क डिवाईस का वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसी शिक्षा सत्र से हाई स्कूल परमालकसा को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम परमालकसा एवं आस-पास क्षेत्र के विद्यार्थियों को हायर सेकेण्डरी स्कूल के उन्नयन से लाभ मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास चाबी हितग्राहियों को वितरण किया। इसके साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड, स्वच्छताग्राहियों को स्वच्छता किट का वितरण किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शाला प्रवेश किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे कठिन दिन होता है। पहले दिन स्कूल गए थे तो डर, घबराहट हुई थी। अब वातावरण बदल गया है, अब स्कूल में प्रवेश उत्सव हो गया है। बच्चों को मीठा खिलाकर, तिलक लगाकर स्वागत कर प्रवेश किया जाता है। जिससे बच्चों का डर और घबराहट समाप्त हो गई है। अब छोटे-छोटे बच्चे मीठा खाकर स्कूल में प्रवेश किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन मीठा खाकर प्रवेश किया वह जीवन में आगे बढ़ेगा और तरक्की करेगा। राजनांदगांव जिले में शैक्षणिक स्तर को विस्तार और प्रसार के लिए नवाचार एवं उपाय किया जा रहा हैं। सभी स्कूल में विशेष तौर पर 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लगातार इस अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, उद्यानिकी कॉलेज, कृषि कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई सहित अन्य कॉलेज खुलने से शिक्षा का विस्तार हुआ है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब पढ़ाई की जरूरत है। पढ़ाई की गुणवत्ता और सुधार करने का कार्य, पहली क्लास से ही करना होगा। स्कूल से आने के बाद बच्चे को अभिभावक 1 से डेढ़ घंटा पढ़ाएंगे तो वह बच्चा आने वाले समय में विभिन्न बड़े पदों पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सभी अभिभावक मैट्रिक एवं गे्रजुएशन पास होते हैं। वह अपने बच्चों को पहली क्लास से ध्यान देंगे तो शिक्षा का विस्तार होगा। जिससे बच्चा परमालकसा ही नहीं जिला और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक एक शिल्पकार होता है। शिक्षक के सानिध्य में बच्चे विद्वान बन जाते हैं। शिक्षकों की आज्ञा मानते हुए उनके कहे अनुसार चलते हुए आगे बढ़ते हैं तो देश के श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण होता है। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि अधोसंरचना के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में टेड़ेसरा में आईटीआई,सोमनी में मॉडल कॉलेज, राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, उद्यानिकी कॉलेज, शिक्षा के क्षेत्र में राजनांदगांव जिले में विस्तार किया गया है। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने, खूब खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में 1336 शासकीय स्कूल संचालित है। जिसमें 1 लाख 40 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क गणेवश और पाठ्यपुस्तक का वितरण किया जा चुका है। इस वर्ष आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सुधार कार्यक्रम के तहत कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संपर्क फाउंडेशन की टीम पहले से कार्य कर रही है। जिससे डिजिटल तरीके से पढ़ाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नीट और जेईई की तैयारी के लिए निःशुल्क सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को सरपंच श्रीमती परमीला साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, दिनेश गांधी, राजेन्द्र गोलछा, खिलेश्वर साहू, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम खेमलाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, स्कूल बच्चे, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending