राजनांदगांव
निगम आयुक्त ने बाढ़ नियंत्रण के लिये टीम गठित की, 24 घंटे अमला रहेगा तैनात
राजनांदगांव। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपा है। आयुक्त ने उक्त नियंत्रण कार्य के लिये तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगायी है और निगम का अमला अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये 24 घंटे रोकथाम के उपाय, पानी भराव को रोकने सहित प्रभावितों के आवास की व्यवस्था का कार्य करेगा।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा को नोडल अधिकारी वार्ड नं. 1 से 30 तक व कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे वार्ड नं. 31 से 51 तक एवं सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है तथा सफाई के लिये प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है, इनके सहयोगी का दायित्व स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को सौंपा गया है। इसके अलावा उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, सुश्री सुषमा साहू, श्रीमती पिंकी खाती, सुश्री आयुषी सिंह,श्रीमती रोमाली शेण्डे, तिलक राज ध्रुव, मोनेन्द्र साठिया, अशोक देवांगन व डागेश्वर कर्ष को शिफ्ट प्रभारी बनाया गया है, इनके सहयोगी के लिये कर्मचारियों को भी दायित्व सौंपा गया है। जो तीनों शिफ्ट में प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक, शाम 4 से रात्रि 12 बजे तक व रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक कार्य करेंगे।
निगम आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि वर्षा ऋतु में पानी भरने वाले स्थानों की सूची बनाने तथा रोकथाम के उपाय एवं सुझाव के लिये प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा व स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को जवाबदारी दी गयी है। वहीं लेबर व्यवस्था व रेत की बोरियों की व्यवस्था का दायित्व उप अभियंता डागेश्वर कर्ष व युगराज कोमरे व मोहारा फिल्टर प्लांट के लक्ष्मीकांत देवांगन को सौंपा गया है। इसी प्रकार रैनकोट, गैती, फावड़ा तगाड़ी आदि की व्यवस्था करने के लिये समयपाल चिराग मेश्राम एवं विद्युत व्यवस्था के लिये सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को निर्देश दिये गये है। आकस्मिक वाहन व्यवस्था हेतु मोटर विभाग के सुरेन्द्र साव व स्कूल में ठहरने की व्यवस्था के लिए राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर एवं राजस्व उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगयी गयी है।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि टाका घर के मोटर प्रतिपालन विभाग को बाढ़ नियंत्रण हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है और इसमें मो. नं. 92433 01408 में शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये भी सूचना दी जा सकेगी। कंट्रोल रूम का प्रभारी समयपाल चिराग मेश्राम मो.नं. 78799 37771 को बनाया गया है। श्री मेश्राम को निर्देशित किया गया है कि शहर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण के लिये सूचना प्राप्त होते ही यथा समय अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे तथा इस संबंध में एक पंजी का संधारण करेगें। जिसे समय-समय पर अवलोकन हेतु प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के आवास हेतु डॉ. आम्बेडकर मंगल भवन, शाला भवनों एवं शासकीय भवनों को सुरक्षित रखा जा रहा है तथा प्रत्येक शिफ्ट प्रभारी को टार्च, रस्सी, गैती, फावड़ा एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
