Connect with us

राजनांदगांव

डॉक्टर, ईश्वर का दूसरा रूप कैसे : वनांचल से आया इसका वजनदार जवाब

Published

on

राजनांदगांव। डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप क्यों कहा जाए या उनका धन्यवाद क्यों किया जाए, इस सवाल का जिले के वनांचल क्षेत्र से ऐसा जवाब आया है, जिसे जानकर कोई भी निसंदेह यही कहेगा कि-डॉक्टर हों तो ऐसे। चिकित्सक पेशा के सेवा और समर्पण भाव का यह प्रेरक उदाहरण आदिवासी बाहुल्य छुईखदान विकासखंड का है, जहां के बीएमओ ने रात के अंधेरे और बाढ़ के हालात जैसी चुनौतियों को भी सहजता से हराकर गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई है।
हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉक्टर-डे से आशय विशेषकर समाज-समुदाय के प्रति डॉक्टर की निर्मल सेवा से जुड़े योगदान को याद करने से है। कोविड संक्रमणकाल में भी वैसे तो संपूर्ण शासन, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने जी-जान से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, लेकिन डॉक्टर्स ने जो भूमिका निभाई है, वह मरीजों के जीवन की रक्षा में सबसे अहम माना जा रहा है। ऐसे ही बहुत से चिकित्सक हैं जिन्होंने कई विपरित परिस्थितियों में भी पूरे समर्पण भाव के साथ मरीजों की सेवा की है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. मनीष बघेल के सेवाभाव की बात सामने आई है।

वनांचल में मिली संघर्ष की सीख : बीएमओ
चुनौतीपूर्ण सेवा का जिक्र करने पर डॉ. मनीष बघेल ने लगभग चार साल पुरानी बात दोहराई, यह बात तब की है जब उन्हें चिकित्सक के पेशे से जुड़े बमुश्किल दो ही साल हुए थे। फील्ड वर्क का अनुभव नया था। उन्होंने बतायाः ब्लाक मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर वनांचल के झिरिया गांव में बरसात के मौसम में मलेरिया जांच शिविर लगाया गया था। गांव के रास्ते में एक पुल भी है जिसकी वजह से विशेषकर भारी बारिश की स्थिति में चारपहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता, इसीलिए पूरी टीम दोपहिया वाहनों से झिरिया गांव पहुंची थी। गांव में शिविर के दौरान ही बारिश शुरू गई, लेकिन फिर भी जांच शिविर सुचारु ढंग से संपन्न किया गया। इसके बाद शाम लगभग 6 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव से मुख्यालय लौट रही थी, तभी पुल के पास पहुंचने पर पता लगा कि पुल तो पानी से लबालब हो गया है। ऐसे में पुल को पार करना जोखिमभरा और खतरनाक हो गया। टीम के रास्ते में फंसी होने की जानकारी होने पर 70-80 ग्रामीण भी मौके पर आए। ग्रामीणों ने टीम को जंगल के रास्ते से होकर मुख्यालय पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन इस बार जंगल के रास्ते में ही एक नदी मिल गई। नदी में भी बाढ़ की ही स्थिति थी, लेकिन यहां पर किसी ने भी हिम्मत नहीं हारी। स्थिति यह रही कि गांव के चार लोगों ने मिलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के एक सदस्य को नदी पार कराई। ऐसे ही एक-एक कर सभी ने नदी पार की और सकुशल छुईखदान पहुंचने में सफलता हासिल हुई। डॉ. मनीष बघेल ने बतायाः उन परिस्थितियों को हम कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि झिरिया गांव के ग्रामीणों की उदारता के परिणाम स्वरूप हमें सेवा के लिए संघर्ष की अनमोल सीख भी मिली है।

बरसात की वह रात अच्छे से याद है : पुनऊ
ग्रामीण पुनऊ राम साहू ने बतायाः बरसात की वह रात मुझे भी अच्छे से याद है। गांव के अन्य साथियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को हमने नदी पार कराई थी। टीम की मदद हमने यही सोचकर की थी कि, बाधाओं को लांघकर जब डॉक्टर हमारी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं तो विपरित परिस्थिति में उनके सहयोग के लिए भला हम क्यों पीछे हटें। उनकी सुरक्षा के लिए हमें भी यथासंभव हमेशा तैयार रहना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending