Connect with us

राजनांदगांव

संस्कारधानी राजनांदगांव कला, कलम एवं कलाई की नगरी : कलेक्टर

Published

on

*संस्कारधानी राजनांदगांव कला, कलम एवं कलाई की नगरी : कलेक्टर*

*- मीडिया के साथ एक परिवार की तरह महसूस हुआ*

*- प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए गाड़ी के चार पहिए में से एक है मीडिया*

 

*- प्रेस एवं मीडिया सेफ्टी वाल्व की तरह*

 

*- कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी भावभीनी विदाई*

 

*- कलेक्टर ने कोरोना के तीसरी लहर में टीकाकरण एवं जिला चिकित्सालय के उन्नयन एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए किया कार्य : प्रेस क्लब संरक्षक श्री कोठारी*

 

*- शासन की योजनाओं का किया बेहतरीन क्रियान्वयन : प्रेस क्लब संरक्षक श्री मिश्रा*

 

*- शासन द्वारा प्रेस के लिए आबंटित भूमि की रजिस्ट्री एवं अन्य कार्य हुए पूर्ण – प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि*

 

राजनांदगांव 30 जून 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर को आज प्रेस क्लब में प्रेस के सदस्यों ने भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव कला, कलम एवं कलाई की नगरी है। यह गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की कर्मभूमि है। यहां एक वर्ष से ज्यादा कार्य करने का अवसर मिला और पीछे मुड़कर देखने एवं विश्लेषण करने पर मन में एक संतुष्टि का भाव है। प्रशासन का कार्य मुख्य रूप से समन्वय का कार्य है। जनसामान्य की बातों को सुनना तथा अपने अधीनस्थों के प्रति सकारात्मकता का भाव जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि कार्यों में प्रगति के लिए प्रेरणा एवं प्रोत्साहन जरूरी है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के लिए चार बातें जरूरी है कि अधीनस्थ के प्रति उनका भाव सकारात्मक होना चाहिए, जनसामान्य के प्रति सहज उपलब्ध रहें, जनप्रतिधियों की बात सुनें तथा मीडिया से सतत संपर्क बनाए रखें। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह गाड़ी के चार पहिए की तरह महत्वपूर्ण बात है। कोई समाचार नकारात्मक हो तो हम कार्य में सुधार कर उस कमी को दूर कर सकते हैं। बिना किसी पूर्वाग्रह के शासन की कमियों को प्रस्तुत करना मीडिया का महत्वपूर्ण कार्य है। प्रेस एवं मीडिया सेफ्टी वाल्व की तरह है। सकारात्मक आलोचना के साथ ही सकारात्मक दृष्टिकोण से भी देखें। प्रशासन में अच्छा कार्य करने के लिए नियम एवं परिपाटी की जानकारी के साथ ही धैर्य रखने तथा धुन का पक्के होने की जरूरत भी होती है। उन्होंने कहा कि यहां मीडिया के साथ एक परिवार की तरह महसूस हुआ। संतों के पर्व पर्यूषण का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मेरी किसी बात से किसी को दुख पहुंचा हो तो इसके लिए क्षमा चाहता हूं। स्नेह के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।

जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने कहा कि एक वर्ष सेवा देने का मौका मिला। स्थानांतरण एक शासकीय प्रक्रिया है। इस कार्यकाल के दौरान कलेक्टर का सहयोग मिला और कैसे यह एक वर्ष बीता पता ही नहीं चला तथा कोई भी कार्य नहीं रूका। कलेक्टर की दूरदर्शिता से सभी योजनाओं में काफी अच्छी स्थिति रही। विभागों ने भी अच्छा कार्य किया। यह समझने का अवसर मिला कि सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रकार की बातों को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया और जनसंपर्क विभाग एक परिवार की तरह महसूस हुआ। उन्होंने स्नेह और सम्मान के लिए मीडिया के साथियों को धन्यवाद दिया।

प्रेस क्लब के संरक्षक श्री सुशील कोठारी ने कहा कि कलेक्टर श्री सिन्हा ने कोरोना के तीसरी लहर में प्राथमिकता के साथ टीकाकरण एवं जिला चिकित्सालय के उन्नयन तथा स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कार्य किया और लोगों की मदद की। कई ऐसे अधूरे एवं चुनौतीपूर्ण कार्य थे जिसे उन्होंने पूरा किया। सहज रूप में उनका सभी के साथ संपर्क बना रहा। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिले में भी वे इसी तरह सफलता पूर्वक कार्य करें। प्रेस क्लब के संरक्षक श्री जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि एक वर्ष के अल्पकाल में ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन सहित सामाजिक रूप से भी कई उपलब्धियां रही। उन्होंने हॉकी नर्सरी के गौरव को पुर्नस्थापित किया। हॉकी स्टेडियम एवं दिग्विजय स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ। शासन की योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन करते हुए अतुलनीय कार्य किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि ने कहा कि कलेक्टर श्री सिन्हा परिवार के मुखिया के तौर पर प्रेस क्लब आते रहे हैं और वे यहां रचे बसे हैं। हमारे और उनके बीच आत्मीयता रही। उन्होंने बताया कि मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए शासन द्वारा आबंटित भूमि की प्रक्रिया उलझी हुई थी। उनके आने से तेजी से रजिस्ट्री का कार्य पूरा हुआ। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। भले ही वह स्थानांतरण पर दुसरे जिले जा रहे हंै, लेकिन वहां से भी वे हमारी चिंता करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक श्री अशोक पाण्डे, सचिव श्री अनिल त्रिपाठी, प्रेस क्लब हॉऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अतुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री मिथलेश देवांगन एवं प्रेस क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

क्रमांक 174 – उषा किरण ——————–

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending