Connect with us

राजनांदगांव

उदयपुर की घटना के विरोध में आज शहर बंद रहेगा, सभी से सहयोग की अपील

Published

on

राजनांदगांव। राजस्थान के उदयपुर में हुये हिन्दू समाज के कन्हैया कुमार की नृशंस एवं बर्बरता पूर्ण हत्या एवं वीडियो जारी कर अपराध की स्विकारोक्ति तथा हिन्दुओं समाज के साथ-साथ देश के कानून को तोड़ते हुए देश के प्रधानमंत्री को सर तन से जुदा करने की धमकी दी गयी है, जो हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, जो नूपुर शर्मा का समर्थन करेगा, उसे हम ऐसे ही सर कलम करके मरेंगे। इस तरह से जो हिन्दू समाज को कमजोर समझने की इनकी विचारधारा के विरोध में अपनी संगठित हिन्दू शक्ति का परिचय दे एवं कट्टरवादी इस्लामिक जिहादी मानसिकता को पहचान कर उस पर विजय प्राप्त करने को आगे आये। कन्हैयालाल ही एक ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसकी हत्या जेहादी मानसिकता से की गयी हो, कुछ वर्षों मे इस तरह की हत्या करने का तरीका देश में बहुत बढ़ गया है। तालिबान और सिरिया कि तरह यहां भी अनेक हिन्दुओं की हत्या की गयी है, वो चाहे दिल्ली हो, उत्तर प्रदेश हो, झारखंड हो, राजस्थान हो, हैदराबाद हो, ऐसी अनेक विभत्स घटनायें घट चुकी है, इस वर्ष इसी आतंकवादी मानसिकता के लोगों ने हिन्दु नववर्ष, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे पवित्र त्यौहार मे भी पत्थरबाजी, पेट्रोल बम, हथियार से हमला कर चुके है, जो की हिन्दु समाज सहनशीलता की पराकाष्ठा को पार गया है।
राजस्थान के सरकार की तुष्टिकरण की नीति और एक पकक्षीय कार्यवाही के कारण ही ऐसी घटना घटित हुई है। साथ ही आज छतीसगढ़ में अनेक घटनायें घट रही है और आगे भी घट सकती है। कवर्धा, राजनांदगांव, अंबिकापुर, पत्थलगांव, जशपुर सभी जगह घुसपैठ और धर्मांतरण के भी अनेक प्रसंग सामने आ रहे हैं। आतंकवादी, माओवादी और देश विरोधी शक्तियां प्रबल होती जा रही हैं। शांत रूप से सौहार्दपूर्ण रहने वाले हिन्दू समाज को आक्रमक रुख अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। देश और धर्म विरोधी गतिविधियों को समाप्त करने और तालिबानी, सिरिया जैसी मानसिकता को समाप्त करने आपसे स्वस्फूर्त सहयोग की अपील करते है। आप सभी छत्तीसगढ़ बंद के इस अभियान में राजनांदगांव को अपने स्वेच्छा से बंद रखने में सहयोग प्रदान करे और आगे आकर देश में और दूसरी कन्हैयालाल जैसी घटना घटित ना हो और देश में जेहादी मानसिकता समाप्त हो, इसलिए अपने प्रतिष्ठान, दुकान, व्यवसाय, कामकाज 1 दिन देश, धर्म के हित में बंद रखकर सहयोग प्रदान करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending