Connect with us

राजनांदगांव

पीडीएस की दुकानों में खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने पत्र लिखकर दिया सुझाव

Published

on

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को प्रदाय किए जाने वाले खाद्यान्न की निर्धारित मात्रा और उसके एवज में लिए जाने वाले निर्धारित मूल्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने एक सूचना तंत्र या पोर्टल विकसित करने का सुझाव दिया है, जिसमे पंजीकृत मोबाईल नंबर पर हितग्राहियों को सूचना प्राप्त हो सके कि, वर्तमान माह में उनके लिए खाधान्न की कितनी मात्रा निर्धारित की गई है और उसके एवज में उनसे कितना मूल्य लिया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पूरे देश और प्रदेश के लाखों गरीब और सामान्य परिवारों को उनकी सदस्य संख्या के आधार पर खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इस सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अधिसूचित क्षेत्र के अनुसार चाँवल, गेहूं, चना, नमक, केरोसिन तेल, गुड़, शक्कर इत्यादि का वितरण किया जाता है। हितग्राहियों को जब खाधान्न वितरित किया जाता है उस दौरान पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक जैसी प्रक्रिया तो अपनाई जाती है, किन्तु हितग्राहियों को खाधान्न की कितनी मात्रा, कितने मूल्य के एवज में प्रदान की गई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाता, जो कि योजना की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कमियों को उजागर करती है। अगर इन बची-खुची कमियों को दूर कर लिया जाए तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली देश की सबसे अच्छी योजना साबित हो पाएगी।
कोरोना संक्रमण की भीषण आपदा के बाद सरकार हितग्राहियों को राहत प्रदान करने के लिए तरह-तरह की स्कीम लाती रहती है। जिसकी जानकारी हितग्राहियों को नही होती। कई बार समाचार पत्रों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी नहीं मिल पाती, कई बार जानकारी तो प्रसारित होती है, लेकिन हितग्राही उसे देखने या सुनने से चूक जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में उचित मूल्य की दुकान के संचालक की बाँछे खुल जाती है, हितग्राहियों को इसकी जानकारी न हो पाने का अनुचित लाभ उठाते हुए उचित मूल्य की दुकान का संचालक हितग्राहियों को अँधेरे में रखकर खाधान्न वितरण में हेर-फेर और गड़बड़ी भी कर सकता है। ऐसी स्थिति में यह कैसे सुनिश्चित हो पायेगा कि, हितग्राहियों को शासन द्वारा कौन सी योजना के तहत खाधान्न प्रदाय किया जा रहा है, उसकी निर्धारित मात्रा और मूल्य कितना है? खाद्यान्न का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है अथवा नहीं? इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के कोई ऐसा तंत्र या पोर्टल विकसित किया जाए जिससे हितग्राहियों तथा शासन को भी यह सुनिश्चित हो सके कि, हितग्राही को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण कर दिया गया है और इसके एवज में उनसे निर्धारित मूल्य ही लिया गया है। जिसको सुनिश्चित करने किसी तंत्र, प्रणाली या पोर्टल को विकसित किया जाए, जिसमें हितग्राहियों के मोबाईल नंबर का पंजीकरण सुनिश्चित हो सके और पंजीकृत मोबाईल नंबर पर मैसेज के माध्यम से एक सूचना प्रेषित की जाए। जिसमें यह दर्शाया जाए कि, अमुख हितग्राही को कितनी मात्रा में खाद्यान्न का वितरण किया गया और उसके एवज में उनसे कितना मूल्य लिया गया है, तो इससे इस योजना की पारदर्शिता भी बनी रहेगी और खाधान्न की कालाबाजारी को भी रोका जा सकेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending