Connect with us

राजनांदगांव

पद का दुरुपयोग करते हुए पटवारी सरकारी जमीनों पर कर रहा बेजा कब्जा, भाई और उसका पुत्र भी शासकीय जमीनों को हथियाकर कर रहे मनमाफिक खेती

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम सिरसाही में पटवारी के द्वारा सरकारी जमीनों पर बेजा कब्जा करने की शिकायत सामने आई है। इतना ही नही नियमों को ताक में रखकर सरकारी जमीनों को अपने नाम पर कराकर नलकूप की खुदाई करने और लंबे समय से उक्त जमीनों में खेती करने का भी मामला सामने आया है।
शिकायत मिली है कि, ठेलकाडीह से पास स्थित ग्राम सिरसाही में रायपुर जिले में पदस्थ एक पटवारी भीखवा राम साहू, उसके भाई दुर्जन राम साहू और पुत्र मुकेश साहू के द्वारा शासन को अँधेरे में और नियमों को ताक में रखकर शासकीय भूमियों पर गुप-चुप तरीके से कब्जा कर उसमें नलकूप खनन कर खेती करने का मामला सामने आया है।
इतना ही नहीं उक्त आरोपियों द्वारा ग्राम सिरसाही, गातापार और आसपास क्षेत्र की शासकीय भूमियों को इसी तरह लगातार हथियाने और निजी उपयोग करने की भी शिकायत मिली है। कलेक्टर से की गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि, पटवारी द्वारा ग्राम सिरसाही में अपने खसरा क्रमांक 732 से लगी शासकीय भूमि जिसका खसरा क्रमांक 681 हैए पर अवैध रूप से बेजा कब्जा कर किया है। इतना ही नहीं पटवारी भीखवा राम साहू ने अपने पद का रौब दिखाते हुए और नाजायज फायदा उठाते हुए नलकूप का खनन भी करा लिया है और शासकीय भूमि को खेत बनाकर, उसमें खेती भी की जा रही है। इसी प्रकार पटवारी के पुत्र मुकेश साहू के द्वारा भी ग्राम सिरसाही में ही अपनी निजी भूमि खसरा क्रमांक-800/5 से लगे शासकीय भूमि खसरा क्रमांक-799 पर बेजा कब्जा कर, नलकूप खनन कर, फसल ली जा रही है। इतना ही नहीं पटवारी के भाई दुर्जन राम साहू ने भी अपने भाई के नक्शेकदम पर चलकर, भाई के पटवारी होने का धौंस जमाते हुए निजी भूमि खसरा क्रमांक-467 को गाँव में तारबंध बनाये जाने के दौरान, शासकीय भूमि खसरा क्रमांक-464/2 से तबादला कर लिया गया था। शासकीय भूमि को तो दुर्जन साहू ने अपने नाम दर्ज करा ही लिया है, निजी भूमि को भी छोड़ने तैयार नहीं है। इस प्रकार से पटवारी, उसके पुत्र और भाई तीनों ने ही शासन को अँधेरे में रखकर, गुपचुप तरीके से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बेजा कब्जा कर लिया है। जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। उक्त शासकीय भूमि शासन की किसी अन्य महत्वपूर्ण योजना के काम आ सकती थी। बावजूद कब्जाधारी पटवारी और उसके परिजन कब्जा छोड़ने तैयार ही नही है। इसका अनुचित लाभ उठाते हुए ग्राम के अन्य किसानों को भी बल मिलेगा और वो सभी इनके अनैतिक कार्यो का अनुशरण कर शासकीय जमीनों पर अवैध और बेजा कब्जा करने लगेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending