Connect with us

राजनांदगांव

मलेरिया, डेंगू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्रयास तेज

Published

on

राजनांदगांव। बारिश आने के साथ ही डेंगू, मलेरिया सहित कई मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं, इनसे निपटने के लिए जिले में तैयारी तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही संबंधित अन्य विभागों में भी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। खासतौर पर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गठित दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनसमुदाय, आदिवासी समुदाय वाले क्षेत्र, सीमावर्ती क्षेत्रए मलेरिया, डेंगू हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्र, प्रवासी, गर्भवती तथा 5 साल से कम उम्र के बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विभिन्न जागरुकता गतिविधि की जा रही है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जारी प्रयासों के साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विविध जनजागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इस दौरान जिला स्तर पर विशेष स्वास्थ्य दल गठित कर संवेदनशील क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। अस्पतालों में भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी, शरीर पर दाने, नाक से खून आना या उल्टी में खून आना जैसी कोई भी शिकायत होने पर तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं, ताकि शीघ्र बेहतर उपचार किया जा सके। साथ ही हमेशा मच्छरदानी लगाकर सोने की आदत डालें। मच्छर न पनप सके, इसलिए घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
वहीं इस बारे में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जिला सलाहकार संगीता पांडेय ने बतायाः कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौसमी रोगों से बचाव हेतु सालभर प्रत्येक बुधवार को ग्रामीण व गुरुवार को शहरी क्षेत्र में ड्राई डे मनाया जाता है जिसमें सोर्स रिडक्शन गतिविधियां की जाती हैं। जनजागरुकता के लिए गांवों में कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। संवेदनशील गांवों में डेंगू, मलेरियारोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता-मितानिन द्वारा गृहभेंट के दौरान समुदाय में वितरित मच्छरदानी के रखरखाव, साफ सफाई एवं उपयोग से संबंधित जानकारी समुदाय को दी जा रही है। साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील के साथ प्रतिदिन शाम को मितानिन अथवा गांव के प्रमुख व्यक्ति द्वारा नगाड़ा, सीटी और घंटी बजवाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

यहां ज्यादा पनपते हैं मच्छर
डेंगू के मच्छर एडीज के अंडे कूलर के खस की शीट में चिपके रहते हैं और नमी मिलते ही जीवित हो जाते हैं। घर के आंगन एवं छतों में रखे टूटे-फूटे मटके, टॉयर ट्यूब व प्लास्टिक की बॉटल में ऐसे मच्छर ज्यादा पनपते हैं, इसलिए पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। इस आशय का प्रचार-प्रसार करने के लिए शहरी क्षेत्र में फागिंग, घर-घर सर्वे व लार्वा नियंत्रण संबंधी विभिन्न कार्यवाही की जा रही है। इसमें घरों के आसपास साफ सफाई, मच्छरों की उत्पत्ति के कारकों जैसे-कूलर, छत की खुली पानी की टंकियों की सफाई, फटे,-पुराने टायर-ट्यूब की सफाईए टूटे-फूटे मटके की सफाई, बाल्टी, टीन एवं प्लास्टिक के डिब्बे की सफाई, घर के सजावटी गमलों में जमा पानी, मनी प्लांट के पॉट में जमा पानी, फ्रीज के नीचे ट्रे की सफाई को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending